Shuru
Apke Nagar Ki App…
Guru Singh Singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- sir mane police me Jake complan kiya ki mujhe mere garhr ke paas bike lagane se dagngi kiya ek ne mara mujhe likin me usko nahi pahcanta police ne to complan likh liya lekin o mila nahi aab tak kaya maharashtra me up wale ise hi mar kahte range3
- एक व्यक्ति ने ट्रेन के ऊपर चढ़कर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतारा और उसकी जान बचा ली। इस घटना में वहां मौजूद लोग भी उसे बचाने में लग गए।1
- मिर्जापुर में सड़क के बीच खड़ा हैंडपंप बना खतरा, PWD की लापरवाही उजागर मिर्जापुर में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सड़क निर्माण के दौरान एक चालू हैंडपंप को हटाए बिना ही सड़क बना दी गई। नतीजा यह हुआ कि अब सड़क के ठीक बीचों-बीच हैंडपंप खड़ा है, जो राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन गया है। यह मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इनारा के पास का है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। सड़क के बीच मौजूद हैंडपंप के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय या भीड़भाड़ के दौरान हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस मुद्दे की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो हैंडपंप हटाया गया और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई। लोगों में विभाग और ठेकेदार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। ऐसे में प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि सड़क को सुरक्षित बनाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।1
- मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान हैंड पंप के बाद बिजली के खंभे को शिफ्ट किए बिना ही उसके आसपास सड़क बना दी गई है। सड़क के बीच खड़ा यह खंभा कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि कल से चैत्र नवरात्र मेला शुरू हो रहा है और इसी रास्ते से हजारों-लाखों श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे।1
- रिपोर्ट केवला प्रसाद जिला, गोवर्धन के थाना मगोर्रा क्षेत्र में देर रात एक भयानक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई निरंजन, उम्र 28 साल, पर गड़ासे से हमला कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी। आरोप है कि इस वारदात में मेघश्याम और उनकी पत्नी दुर्गेश शामिल थे। घटना रात लगभग 10 बजे हुई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां लोंगा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका हाथ कट गया। जानकारी के अनुसार, निरंजन की पत्नी पूजा पिछले एक साल से मायके में रह रही थी, और दंपत्ति की पांच साल की एक बेटी भी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को घटना की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।"3
- *सतना शहर के ऊपर लड़ाकू विमान (फाइटर जेट्स) के लग रहे चक्कर, लोगों में कौतूहल।*1
- sir mene kai baar sikyet kiya Lekin Kuch huaa baar baar me sikayat kar ke har chuka hu likin koi bhi extension nahi huaa hai na to road Suraksha hai na to light hai na har jagah cctv hone road Suraksha ke gav bhi surkhti rahega2
- मिर्जापुर/विंध्याचल में खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विंध्याचल रोड पर बीच सड़क में खड़े हैंडपंप को लेकर उठे सवालों के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आ गया है। सड़क निर्माण के दौरान चालू हैंडपंप को बिना शिफ्ट किए ही सड़क बना दी गई थी, जिससे बीच सड़क खड़ा हैंडपंप कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। मामले के सामने आने के बाद अब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हैंडपंप को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि नवरात्र मेले को लेकर एक दिन पहले ही सड़क को गड्ढा मुक्त किया गया था, और इसी रास्ते से लाखों श्रद्धालु विंध्याचल मंदिर दर्शन के लिए गुजरते हैं।1
- मिर्जापुर में महिला IPS के साथ बॉडी शेमिंग, पुलिस को बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में तैनात आईपीएस अधिकारी अपर्णा कौशिक सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का शिकार हो गईं। मामला उस वक्त शुरू हुआ जब एसपी अपर्णा कौशिक ने एक क्राइम केस को लेकर प्रेस बाइट दी, जिसे मिर्जापुर पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया। वीडियो के वायरल होते ही इंस्टाग्राम पर कुछ यूजर्स ने उनके काम की बजाय उनके शरीर को लेकर आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। देखते ही देखते यह ट्रोलिंग बढ़ती चली गई, जिससे स्थिति असहज हो गई। हालात को देखते हुए मिर्जापुर पुलिस को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर और ज्यादा तूल पकड़ गया। अब बड़ी संख्या में लोग महिला अधिकारी के समर्थन में सामने आ रहे हैं और ट्रोलर्स की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत अधिकारी के काम को नजरअंदाज कर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता और महिलाओं के प्रति सोच को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।1