श्रावण सोमवार पर दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश, सुगम दर्शन व कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देवरिया। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने सलेमपुर क्षेत्र के प्राचीन एवं प्रसिद्ध दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, मझौलीराज का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्रों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए ड्यूटी प्वाइंट का भी जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के साथ विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से सुगमता से दर्शन कराया जाए तथा किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती तथा लगातार भ्रमणशील पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में उनकी राय भी जानी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- सावन के पहले सोमवार पर सोमनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब ! देवरिया के श्री बाबा सोमनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात से ही जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे।1
- भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद यह बयान दिया था। प्रमुख बिंदु: अदालत का फैसला: बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बा-इज्जत बरी (Acquit) कर दिया। समय और तारीखें: उन्होंने मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस कानूनी प्रक्रिया के दौरान 3.5 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा और इस दौरान 127 बार कोर्ट की तारीखों पर पेशी भुगतनी पड़ी। बयान का मुख्य संदेश: कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने कहा कि "सच कुछ देर के लिए परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी तर्क दिया कि महिला सुरक्षा के उद्देश्य से बनाए गए कड़े कानूनों का कुछ मामलों में दुरुपयोग हो रहा है, जिस पर पुनर्विचार या ध्यान देने की आवश्यकता है।1
- कुशीनगर में गोंड समाज की मांग, सरकारी भर्तियों में 2% एसटी आरक्षण का हो प्रभावी पालन1
- सावन के पावन पर्वत पर शिव मंदिर से जलाभिशेख कर श्रीरामजानकी मंदिर पर की पूजा अर्चना | भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम भोपतपुरा में भगवान शिव जी के मंदिर पर क्षेत्र के लोगो ने श्रद्धा से जलाभिशेख किया |और वहा से जाकर श्री राम जानकी मठ भोपतपुरा मे पूजन अर्चन किया |माना जाता है की सावन के पावन पर्व पर भोपतपुरा शिव जी के मंदिर पर जलाभिशेख कर के जो लोग श्री रामजानकी मठ पर पूजन अर्चन करता है |उनकी सारी मनोकामना पूरा हो जाता है |1
- गोरखपुर में कांग्रेस की बड़ी रणनीतिक बैठक | 2027 चुनाव और नगर निगम चुनाव को लेकर रवि प्रताप निषाद का बड़ा दावा1
- श्रावण सोमवार पर दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश, सुगम दर्शन व कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देवरिया। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने सलेमपुर क्षेत्र के प्राचीन एवं प्रसिद्ध दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, मझौलीराज का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्रों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए ड्यूटी प्वाइंट का भी जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के साथ विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से सुगमता से दर्शन कराया जाए तथा किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती तथा लगातार भ्रमणशील पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में उनकी राय भी जानी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।1
- कानपुर: 'सेठ की हवेली सुरक्षित, गरीब दलित के आशियाने पर चला बुलडोजर' — दोहरा रवैया देख भड़का जनाक्रोश कानपुर। शहर में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय द्वारा चलाए गए हालिया अतिक्रमण विरोधी अभियान ने निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन ने 'सेठ की हवेली' जैसे रसूखदार निर्माणों को छूना तक मुनासिब नहीं समझा, जबकि पास ही बने एक गरीब दलित के झोपड़े और कच्चे मकान को मिनटों में जमींदोज कर दिया। क्या है पूरा मामला? कानपुर के ग्रामीण/शहरी सीमावर्ती इलाके में प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई की शुरुआत होते ही बुलडोजर सीधे क्षेत्र के एक निर्धन दलित परिवार के मकान की तरफ बढ़ा। परिवार के लोग अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, रोते-बिलखते रहे, लेकिन दस्ता नहीं रुका और पूरे घर को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, महज कुछ ही दूरी पर बने एक दबंग/रसूखदार व्यक्ति के बहुमंजिला अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, तो अधिकारियों ने 'नाप-जोख' और 'कागजी प्रक्रिया' का हवाला देकर कोई कार्रवाई नहीं की और बुलडोजर वापस लौट गया। पीड़ितों और ग्रामीणों का आक्रोश पीड़ित परिवार का कहना है कि वे बीते कई दशकों से इस जमीन पर रह रहे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। "अमीरों की हवेली के लिए प्रशासन के पास सौ कानून और नोटिस की फुर्सत है, लेकिन हम गरीबों के आशियाने पर सीधे बुलडोजर चढ़ा दिया जाता है। हमारा सब कुछ मिट्टी में मिल गया।" — पीड़ित दलित परिवार घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल गरीबों और कमजोरों पर अपनी ताकत दिखाता है, जबकि रसूखदारों और भू-माफियाओं की सेटिंग के आगे लाचार नजर आता है। विपक्ष और सामाजिक संगठनों का हमला घटना की खबर फैलते ही कई सामाजिक संगठन और विपक्षी नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के इस दोहरे रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की: भेदभावपूर्ण कार्रवाई: नेताओं ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल दलितों और वंचितों को निशाना बनाया जा रहा है। मुआवजे की मांग: पीड़ित परिवार को तत्काल नया आवास, मुकम्मल आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। आंदोलन की चेतावनी: चेतावनी दी गई है कि यदि रसूखदार के अवैध निर्माण पर बुलडोजर नहीं चला और पीड़ित परिवार का पुनर्वास नहीं हुआ, तो व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन का पक्ष दूसरी ओर, प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि कार्रवाई नियम के अनुसार की गई है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि अन्य निर्माणों की स्थिति की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, खुले आसमान के नीचे आए पीड़ित परिवार के सामने गुजर-बसर का संकट खड़ा हो गया है और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। ब्यूरो रिपोर्टर1
- बनकटा पुलिस ने स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार अगस्त। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार तिराहे के पास स्कॉर्पियो (BR 01PM 9469) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की बीच वाली सीट और डिग्गी में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 35 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब (1680 पाउच, 302.4 लीटर) तथा 5 पेटी किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर (120 कैन, 60 लीटर) बरामद हुई। कुल 40 पेटी अवैध शराब एवं बीयर (362.4 लीटर) जब्त की गई। पुलिस ने मौके से सोनू कुमार (19 वर्ष) पुत्र मनोज गुप्ता, निवासी मैरवा टोला सकरा, थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना बनकटा में आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।2