Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह हटा sdm राकेश मरकाम और sdop कृष्णपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से हटा मंडी का निरीक्षण किया..
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
दमोह हटा sdm राकेश मरकाम और sdop कृष्णपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से हटा मंडी का निरीक्षण किया..
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बटियागढ़ मंडी में मूंग खरीदी पर अव्यवस्था का आरोप, समिति ने उपार्जन रोकने की जताई असमर्थता बटियागढ़ मंडी में मूंग खरीदी पर अव्यवस्था का आरोप, समिति ने उपार्जन रोकने की जताई असमर्थता दमोह। बटियागढ़ मंडी में ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के दौरान अव्यवस्था का मामला सामने आया है। सेवा सहकारी समिति केरवना के प्रबंधक ने कृषि उपसंचालक दमोह को पत्र लिखकर खरीदी कार्य जारी रखने में असमर्थता जताई है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोमवार को पूर्व विधायक श्रीमती रामबाई द्वारा कतार में बाहर खड़े करीब 200 ट्रैक्टरों को एक साथ मंडी परिसर के अंदर प्रवेश करा दिया गया, जिससे खरीदी की पूरी व्यवस्था बिगड़ गई। समिति का कहना है कि अचानक इतनी बड़ी संख्या में वाहनों के प्रवेश से चारों ओर अव्यवस्था फैल गई और नियमानुसार उपार्जन कार्य संचालित करना संभव नहीं रहा। समिति प्रबंधक ने कृषि उपसंचालक से मामले में आवश्यक हस्तक्षेप कर व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है, ताकि किसानों की उपज का उपार्जन सुचारु रूप से कराया जा सके।1
- सावन के प्रथम सोमवार पर सरिता सुनार मैया की महाआरती एवं दीपदान श्री बिहारी जी सरकार सेवा समिति के तत्वावधान में नावघाट पर संध्या बेला में सरिता सुनार मैया की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।1
- कलेक्ट्रेट शादी कराने की मांग को लेकर पहुंचा दिव्यांग, कलेक्टर से लगाई शादी कराए जाने की गुहार दमोह। कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार दोपहर 1 बजे आयोजित जनसुनवाई में एक अनोखा आवेदन सामने आया। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बमोरी गांव निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से अपनी शादी कराने और राशन उपलब्ध कराने की मांग की। नरेंद्र ने बताया कि वह अनाथ है, कानों से कम सुनता है और चलने-फिरने में भी असमर्थ है। उसकी पहली पत्नी का वर्ष 2014 में निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अकेले जीवन बिता रहा है। जब अधिकारियों ने पूछा कि वह काम करने में सक्षम नहीं है तो विवाह कैसे होगा, इस पर नरेंद्र ने कहा, "जिस प्रकार अजगर और पक्षियों के भोजन की व्यवस्था भगवान करते हैं, उसी तरह मेरे लिए भी जीवनसाथी की व्यवस्था भगवान करेंगे।" कलेक्टर ने उसकी पूरी बात गंभीरता से सुनी और जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह को बुलाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराने के निर्देश दिए। साथ ही राशन संबंधी समस्या का भी परीक्षण कराने कहा।1
- 🔥 "सार्थक App पर आर-पार! सचिव बोले— अब पीछे नहीं हटेंगे" आज राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी की साप्ताहिक जनसुनवाई में दमोह और सागर जिले के बड़ी संख्या में पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव पहुंचे। उनका कहना है कि वे गांव-गांव जाकर फील्ड में काम करते हैं, इसलिए 'सार्थक App' के माध्यम से अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करना उनके काम की प्रकृति के अनुरूप नहीं है। सचिव संघ ने मांग रखी कि यदि ऐसा नियम लागू किया जाए तो पूरे प्रदेश में समान रूप से लागू हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे कानूनी रास्ता अपनाने पर भी विचार करेंगे। वहीं, राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने संबंधित मंत्री और अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। आपकी राय क्या है? क्या फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए App आधारित अटेंडेंस उचित है? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। 📍 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें और अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।1
- नमस्कार दोस्तों आप देख रहे है शुरू पवई विधानसभा की ग्राम पड़रिया कला में रोड बना तालाब जिस पर शासन और प्रशासन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा आने जाने वाले राहगीरों को दिक्कत के सामने करना पड़ रहा है एक दिन में कम से कम 6 से 7 लोग पानी में गिर जाते हैं क्योंकि वहां पर दो से तीन फीट पानी भरा रहता है जिसकी वजह से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिस पर ग्राम पड़रिया सरपंच को पानी के लिए निकाश बनवाना जरूरी है या फिर रोड ठेकेदार को नाली बनवाना बहुत जरूरी उसे पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही आप देख रहे हैं शुरू बट लाइक और कमेंट कर के के बताएं सही या गलत1
- आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 289 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित जनसुनवाई में 289 आवेदनों पर हुई सुनवाई दमोह- कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 289 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 20 आधार अपडेशन एवं 153 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जनसुनवाई बनी बुजुर्ग का सहारा, कलेक्टर ने प्रदान की श्रवण मशीन कलेक्टर श्री यादव ने जनसुनवाई के दौरान संवेदनशील पहल करते हुए ग्राम बरखेड़ा भाट, ग्राम पंचायत कनियाघाटपटी निवासी लालचंद शर्मा पिता बैजनाथ शर्मा को आधुनिक श्रवण मशीन प्रदान की। वृद्ध दोनों कानों से सुनने में असमर्थ थे, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। श्रवण मशीन मिलने के बाद अब उन्हें सुनने में काफी सुविधा होगी। यह पहल जनसुनवाई के माध्यम से जरूरतमंदों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने का एक प्रेरक उदाहरण बनी।1
- दमोह यातायात नियमों के पालन हेतु पुलिस कर्मियों पर भी की गई चालानी कार्यवाही1