logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेंदा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर ट्रैक्टर पर सवार था तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान लालचन्द्र पुत्र सुंदर लाल, निवासी वार्ड नंबर 3 गांधी नगर, नगर पंचायत चायल के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_JURM KA PARDAAPHAASH
JURM KA PARDAAPHAASH
Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेंदा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर ट्रैक्टर पर सवार था तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान लालचन्द्र पुत्र सुंदर लाल, निवासी वार्ड नंबर 3 गांधी नगर, नगर पंचायत चायल के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर में थाना पनकी पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल का ऑपरेशन व्हाइट पाउडर लाया रंग, एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद शहर के कोने कोने से बरामद किया जा रहा है अवैध मादक पदार्थ, इसी क्रम में दबोचे गए दो शातिर मादक पदार्थ कारोबारी, पकड़े गए अभियुक्त अंकित गुप्ता व दीपक जायसवाल हैं। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया,दोनों अभियुक्तों के पास से 23 किलो 501 ग्राम अवैध गांजा बरामद। दोनों अभियुक्त उड़ीसा से गांजा लाते हैं, और शहर में अलग अलग स्थान पर बेचते हैं। इन्हें एक ट्रिप में एक से लेकर डेढ़ लाख तक फायदा होता है। दोनो अभियुक्तों को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय, एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने कहा, ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिवाकर पांडेय, चंद्रशेखर, विकास कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार मिश्रा, सत्यम मौर्य, प्रभात मिश्रा, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल हरिओम, बलराम सिंह, प्रदीप कुमार एवं क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक मंगल सिंह, मंजेश कुमार,हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, अभय कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, अनुराग सिंह, सतबीर ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम दिया।
    1
    कानपुर में थाना पनकी पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल का ऑपरेशन व्हाइट पाउडर लाया रंग, एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद शहर के कोने कोने से  बरामद किया जा रहा है अवैध मादक पदार्थ, इसी क्रम में दबोचे गए दो शातिर मादक पदार्थ कारोबारी, पकड़े गए अभियुक्त अंकित गुप्ता व दीपक जायसवाल हैं। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया,दोनों अभियुक्तों के पास से 23 किलो 501 ग्राम अवैध गांजा बरामद। दोनों अभियुक्त उड़ीसा से गांजा लाते हैं, और शहर में अलग अलग स्थान पर बेचते हैं। इन्हें एक ट्रिप में एक से लेकर डेढ़ लाख तक फायदा होता है। दोनो अभियुक्तों को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय, एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने कहा, ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिवाकर पांडेय, चंद्रशेखर, विकास कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार मिश्रा, सत्यम मौर्य, प्रभात मिश्रा, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल हरिओम, बलराम सिंह, प्रदीप कुमार एवं क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक मंगल सिंह, मंजेश कुमार,हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, अभय कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, अनुराग सिंह, सतबीर ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम दिया।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • राजपुर चुंगी गौरव स्वीट हाउस के पास की बताई जा रही घटना। रहांगीर ने दी 112 पर दी जानकारी, घटनास्थल पर पहुंची तत्काल पुलिस। घटनास्थल पर कार में नहीं मिला कोई भी व्यक्ति। MP07ZL3691 नंबर की है NEXON कंपनी की कार। मध्य प्रदेश की बताई जा रही कार । कार नंबर के द्वारा कार मलिक की निकाली जा रही जानकारी। कार पलटने का कारण बताया जा रहा तीव्र गति। तेज गति के कारण हो रही लगातार घटनाएं। नौजवान एवं नाबालिक युवक चलाते देखे जा सकते हैं तेज गति से कार चलते हुए। थाना सदर इन्फेंट्री लाइन चौकी क्षेत्र की घटना।
    1
    राजपुर चुंगी गौरव स्वीट हाउस के पास की बताई जा रही घटना। 
रहांगीर ने दी 112 पर दी जानकारी, घटनास्थल पर पहुंची तत्काल पुलिस।
घटनास्थल पर कार में नहीं मिला कोई भी व्यक्ति।
MP07ZL3691 नंबर की है NEXON कंपनी की कार।
मध्य प्रदेश की बताई जा रही कार ।
कार नंबर के द्वारा कार मलिक की  निकाली जा रही जानकारी।
कार पलटने का कारण बताया जा रहा तीव्र गति।
तेज गति के कारण हो रही लगातार घटनाएं। 
नौजवान एवं नाबालिक युवक चलाते देखे जा सकते हैं तेज गति से कार चलते हुए। 
थाना सदर इन्फेंट्री लाइन चौकी क्षेत्र की घटना।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • आगरा में गैस एजेंसी की मनमानी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। रामबाग क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया है कि एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामबाग क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि रामबाग से बुकिंग की पर्ची लेने के बाद उन्हें गैस सिलेंडर लेने के लिए एत्मादपुर स्थित गोदाम भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं, 8 से 10 दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद भी घर पर सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया है कि 925 रुपये के निर्धारित मूल्य वाले सिलेंडर को 930 से 960 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं, हॉकरों को भी पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे होम डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बताया जा रहा है कि रामबाग स्थित भारत गैस एजेंसी का गोदाम एत्मादपुर में स्थित है, जहां से उपभोक्ताओं को खुद सिलेंडर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जब इस सम्बन्ध में डीएसओ आगरा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर मामला संज्ञान में आता है तो जांच की जाएगी। एत्मादपुर से मोहित सिसोदिया की रिपोर्ट
    4
    आगरा में गैस एजेंसी की मनमानी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। रामबाग क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया है कि एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रामबाग क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि रामबाग से बुकिंग की पर्ची लेने के बाद उन्हें गैस सिलेंडर लेने के लिए एत्मादपुर स्थित गोदाम भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं, 8 से 10 दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद भी घर पर सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया है कि 925 रुपये के निर्धारित मूल्य वाले सिलेंडर को 930 से 960 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं, हॉकरों को भी पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे होम डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बताया जा रहा है कि रामबाग स्थित भारत गैस एजेंसी का गोदाम एत्मादपुर में स्थित है, जहां से उपभोक्ताओं को खुद सिलेंडर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जब इस सम्बन्ध में डीएसओ आगरा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर मामला संज्ञान में आता है तो जांच की जाएगी।
एत्मादपुर से मोहित सिसोदिया की रिपोर्ट
    user_Mohit kumar 9412853004
    Mohit kumar 9412853004
    Local News Reporter एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • हाथरस की सासनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 8 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकतर राजस्व और भूमि विवाद से जुड़ी थीं। अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए, वहीं डीएम ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    हाथरस की सासनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 8 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकतर राजस्व और भूमि विवाद से जुड़ी थीं। अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए, वहीं डीएम ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में वाहन स्वामियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है शासन के निर्देशानुसार सभी पुराने वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है इसके लिए शासन की ओर से 15 अप्रैल अंतिम तिथि निर्धारित की गई है | निर्धारित समय सीमा के बाद जिन वाहनों पर एचएसआरपी प्लेट नहीं पांई जाती है तो उनका प्रदुषण प्रमाण भी मान्य नहीं माना जायेगा | ऐसे में वाहन मालिकों को ना सिर्फ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा बल्कि सड़क पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाएगा | निर्धारित समय सीमा के पश्चात् बिना एचएसआरपी के वाहनों पर दस हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है | इस संबंध में जानकारी देते हुए एआरटीओ राजेश राजपूत नें बताया है कि परिवहन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की है कि समय रहते ही अपनी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अवश्य लगवा लें जिससे अनावश्यक कार्यवाही व जुर्माने से बचा जा सके | Updated News- 23/मार्च /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    1
    उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में वाहन स्वामियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है शासन के निर्देशानुसार सभी पुराने  वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है इसके लिए शासन की ओर से 15 अप्रैल अंतिम तिथि निर्धारित की गई है | निर्धारित समय सीमा के बाद जिन वाहनों पर एचएसआरपी प्लेट नहीं पांई जाती है तो उनका प्रदुषण प्रमाण भी मान्य नहीं माना जायेगा | ऐसे में वाहन मालिकों को ना सिर्फ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा बल्कि सड़क पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाएगा | निर्धारित समय सीमा के पश्चात् बिना एचएसआरपी के वाहनों पर दस हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है | इस संबंध में जानकारी देते हुए एआरटीओ राजेश राजपूत नें बताया है कि परिवहन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की है कि समय रहते ही अपनी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अवश्य लगवा लें जिससे अनावश्यक कार्यवाही व जुर्माने से बचा जा सके | 
Updated News- 23/मार्च /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट
देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सर्व ब्राह्मण महासभा जोधपुर युवा प्रकोष्ठ की बैठक चौपासनी रोड स्थित होटल एआर एक्सीलेंसी में किया गया। बैठक महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा व जोधपुर जिलाध्यक्ष डॉ. आनंदराज पुरोहित ने बताया कि सामाजिक सरोकार, सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए 2 अप्रेल को हनुमान जयंती पर 5100 हनुमान चालीसा का निशुल्क वितरण किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पुरोहित ने बताया कि जोधपुर के मंदिरों, आश्रमों तथा अलग अलग स्थानों पर प्रकोष्ठ सदस्य आमजन व राहगीरों को हनुमान चालीसा का वितरण करेंगे साथ ही आज की युवा पीढ़ी को हनुमान चालीसा का जाप करने से होने वाले लाभों बारे में अवगत कराया जाएगा। महासभा युवा प्रकोष्ठ महासचिव नरेश बोहरा ने कहा हनुमान चालीसा पुस्तिका का महत्व भारतीय भक्ति परंपरा में बहुत विशेष माना जाता है। यह केवल एक छोटी किताब नहीं, बल्कि श्रद्धा, शक्ति और मानसिक संतुलन का स्रोत है। साथ युवा एवं सभी सनातनियों को धर्म के प्रति व सेवा कार्य जुड़ने अपील की जाएगी। बैठक में महासभा के कोषाध्यक्ष अनिकेत कल्ला ने बताया किं युवा टीम के पंकज चांडा, मयंक पुरोहित, पुनीत बोहरा, महेंद्र आचार्य, महेंद्र पुरोहित, अंकित पुरोहित, आशीष पुरोहित, कुलदीप सारस्वत एवं समस्त युवा टीम मिलकर हनुमान चालीसा का वितरण विभिन्न स्थानों पर करेंगे।
    1
    सर्व ब्राह्मण महासभा जोधपुर युवा प्रकोष्ठ की बैठक चौपासनी रोड स्थित होटल एआर एक्सीलेंसी में किया गया। बैठक महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा व जोधपुर जिलाध्यक्ष डॉ. आनंदराज पुरोहित ने बताया कि सामाजिक सरोकार, सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए 2 अप्रेल को हनुमान जयंती पर 5100 हनुमान चालीसा का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पुरोहित ने बताया कि जोधपुर के मंदिरों, आश्रमों तथा अलग अलग स्थानों पर प्रकोष्ठ सदस्य आमजन व राहगीरों को हनुमान चालीसा का वितरण करेंगे साथ ही आज की युवा पीढ़ी को हनुमान चालीसा का जाप करने से होने वाले लाभों बारे में अवगत कराया जाएगा। महासभा युवा प्रकोष्ठ महासचिव नरेश बोहरा ने कहा हनुमान चालीसा पुस्तिका का महत्व भारतीय भक्ति परंपरा में बहुत विशेष माना जाता है। यह केवल एक छोटी किताब नहीं, बल्कि श्रद्धा, शक्ति और मानसिक संतुलन का स्रोत है। साथ युवा एवं सभी सनातनियों को धर्म के प्रति व सेवा कार्य जुड़ने अपील की जाएगी। 
बैठक में महासभा के कोषाध्यक्ष अनिकेत कल्ला ने बताया किं युवा टीम के पंकज चांडा, मयंक पुरोहित, पुनीत बोहरा, महेंद्र आचार्य, महेंद्र पुरोहित, अंकित पुरोहित, आशीष पुरोहित, कुलदीप सारस्वत एवं समस्त युवा टीम मिलकर हनुमान चालीसा का वितरण विभिन्न स्थानों पर करेंगे।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मा0 विधायक सदर, जिलाधिकारी हाथरस व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा "मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण" का किया विधिवत शुभारंभ। *मा0 विधायक सदर, जिलाधिकारी हाथरस व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा "मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण" के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु कलेक्ट्रेट स्टेडियम से थाना कोतवाली सदर स्थित तालाब चौराहे तक महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गई महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हाथरस पुलिस द्वारा *मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण* के अंतर्गत जनपद में व्यापक एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। 🔴आज दिनांक 22.03.2026 को मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर, जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स,पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा "मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण" के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, जिला स्टेडियम कलेक्ट्रेट से थाना कोतवाली नगर स्थित तालाब चौराहे तक निकाली गई महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सादाबाद श्री अमित पाठक, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री श्यामवीर सिंह, प्रभारी महिला थाना, प्रभारी सीसीटीवी सेल एवं, प्रभारी यातायात, पीआरवी वाहन व समस्त थानों की महिला बीट आरक्षी,महिला कर्मचारी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । ✅ इस रैली के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनपद हाथरस पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति 🚫 शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। *आज दिनांक 22.03.2026 को"मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण" का विधिवत शुभारंभ किया गया है । यह चरण 19.03.2026 से 17.04.2026 तक चलाया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन है ।* महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली के दौरान पीआरवी वाहन के पी.ए. सिस्टम के माध्यम से मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित गीत/जिंगल प्रसारित किये गये तथा पीआरवी वाहन व अन्य चार पहिया व दोपहिया वाहनों पर महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित विभिन्न पोस्टर्स/बैनर के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को केन्द्र सरकार/उ0प्र0 सरकार व उ0प्र0पुलिस पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा सेवाएं/कल्याणकारी योजनाओं जैसे- वीमेन पावर हेल्पलाइन नं0 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं0 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नं0 1098, वन स्टाप सेंटर- 181, साइबर हेल्प लाइन नं0- 1930 , स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन नं0-102, एम्बुलेंस सेवा-108 आदि व मिशन शक्ति अभियान, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि व अन्य भारत सरकार या राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण, रोजगार या सुरक्षा से सम्बन्धित मिशन/योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली क्रीड़ा स्टेडियम कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर हतिसा पुल, ओढपुरा तिराहा से होते हुए तालाब ओवर ब्रिज पर समाप्त हुई ।
    4
    मा0 विधायक सदर, जिलाधिकारी हाथरस व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा "मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण" का किया विधिवत शुभारंभ।
*मा0 विधायक सदर, जिलाधिकारी हाथरस व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा "मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण" के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु  कलेक्ट्रेट स्टेडियम से थाना कोतवाली सदर स्थित तालाब चौराहे तक महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गई महिला सशक्तीकरण 🛵  स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।*  
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हाथरस पुलिस द्वारा *मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण* के अंतर्गत जनपद में व्यापक एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
🔴आज दिनांक 22.03.2026 को मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर, जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स,पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा "मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण" के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, जिला स्टेडियम कलेक्ट्रेट से थाना कोतवाली नगर स्थित तालाब चौराहे तक निकाली गई महिला सशक्तीकरण 🛵  स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सादाबाद श्री अमित पाठक, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री श्यामवीर सिंह, प्रभारी महिला थाना, प्रभारी सीसीटीवी सेल एवं, प्रभारी यातायात, पीआरवी वाहन व समस्त थानों की महिला बीट आरक्षी,महिला कर्मचारी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । 
✅ इस रैली के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनपद हाथरस  पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति 🚫 शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।
*आज दिनांक 22.03.2026 को"मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण" का विधिवत शुभारंभ किया गया है । यह चरण 19.03.2026 से 17.04.2026 तक चलाया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन है ।* 
महिला सशक्तीकरण 🛵  स्कूटी रैली के दौरान पीआरवी वाहन के पी.ए. सिस्टम के माध्यम से मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित गीत/जिंगल प्रसारित किये गये तथा पीआरवी वाहन व अन्य चार पहिया व दोपहिया वाहनों पर महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित विभिन्न पोस्टर्स/बैनर के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को केन्द्र सरकार/उ0प्र0 सरकार व उ0प्र0पुलिस पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा सेवाएं/कल्याणकारी योजनाओं जैसे- वीमेन पावर हेल्पलाइन नं0 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं0 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नं0 1098, वन स्टाप सेंटर- 181, साइबर हेल्प लाइन नं0- 1930 , स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन नं0-102, एम्बुलेंस सेवा-108 आदि व मिशन शक्ति अभियान, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि व अन्य भारत सरकार या राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण, रोजगार या सुरक्षा से सम्बन्धित मिशन/योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । महिला सशक्तीकरण 🛵  स्कूटी रैली क्रीड़ा स्टेडियम कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर हतिसा पुल, ओढपुरा तिराहा से होते हुए तालाब ओवर ब्रिज पर समाप्त हुई ।
    user_Astro Mahavastu Expert
    Astro Mahavastu Expert
    Vastu consultant Hathras, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेंदा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर ट्रैक्टर पर सवार था तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान लालचन्द्र पुत्र सुंदर लाल, निवासी वार्ड नंबर 3 गांधी नगर, नगर पंचायत चायल के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत
कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेंदा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर ट्रैक्टर पर सवार था तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान लालचन्द्र पुत्र सुंदर लाल, निवासी वार्ड नंबर 3 गांधी नगर, नगर पंचायत चायल के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.