logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जैत हाईवे पर खजूर से भरा ट्रक पलटा, लोगों में मची लूटने की होड़ दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, ट्रोला से भिड़ंत के बाद हुआ हादसा थाने ले जाते समय क्रेन का हुक टूटने से दोबारा पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम मथुरा जनपद के चौमुहां। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत छटीकरा से आगे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहा खजूर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रोला से टकरा गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इस दुघर्टना में ट्रक परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल हुए परिचालक के परिवारीजनों को सूचना दी है। वही इस घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारू कराने के लिए एक क्रेन को मौके पर बुलाया। जब क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को खींचकर थाने ले जाया जा रहा था, तभी अचानक क्रेन का मजबूत हुक बीच रास्ते में ही टूट गया। हुक टूटते ही खजूर से लदा ट्रक असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरे हुए कीमती खजूर हाईवे पर चारों तरफ बिखर गए। हाईवे पर खजूर बिखरते ही वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में खजूर लूटने की होड़ मच गई। दुर्घटना की गंभीरता को भूलकर लोग थैले लेकर सड़क पर दौड़ पड़े। जिसे जितना मौका मिला, वह उतने खजूर बटोर कर भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के आगे उनकी एक न चली। बीच सड़क पर ट्रक पलटने और खजूर लूटने वालों की भीड़ के कारण दिल्ली-आगरा हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। देखते ही देखते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जैत थाना पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर भीड़ को खदेड़ा और दूसरी क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटवाया। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात को पूरी तरह सुचारू किया जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

9 hrs ago
user_Lokesh Garg
Lokesh Garg
छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

जैत हाईवे पर खजूर से भरा ट्रक पलटा, लोगों में मची लूटने की होड़ दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, ट्रोला से भिड़ंत के बाद हुआ हादसा थाने ले जाते समय क्रेन का हुक टूटने से दोबारा पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम मथुरा जनपद के चौमुहां। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत छटीकरा से आगे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहा खजूर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रोला से टकरा गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इस दुघर्टना में ट्रक परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल हुए परिचालक के परिवारीजनों को सूचना

दी है। वही इस घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारू कराने के लिए एक क्रेन को मौके पर बुलाया। जब क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को खींचकर थाने ले जाया जा रहा था, तभी अचानक क्रेन का मजबूत हुक बीच रास्ते में ही टूट गया। हुक टूटते ही खजूर से लदा ट्रक असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरे हुए कीमती खजूर हाईवे पर चारों तरफ बिखर गए। हाईवे पर खजूर बिखरते ही वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में खजूर लूटने की होड़ मच गई। दुर्घटना की गंभीरता को भूलकर लोग

थैले लेकर सड़क पर दौड़ पड़े। जिसे जितना मौका मिला, वह उतने खजूर बटोर कर भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के आगे उनकी एक न चली। बीच सड़क पर ट्रक पलटने और खजूर लूटने वालों की भीड़ के कारण दिल्ली-आगरा हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। देखते ही देखते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जैत थाना पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर भीड़ को खदेड़ा और दूसरी क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटवाया। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात को पूरी तरह सुचारू किया जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #छाता दीपक शर्मा को उठाए जाने पर भड़का आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    1
    #छाता दीपक शर्मा को उठाए जाने पर भड़का आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    user_Surya Thakur
    Surya Thakur
    Driver छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मथुरा - जो दीपक शर्मा पूछ रहा था 'मिल की चाबी कहाँ है?', अब जनता ढूंढ रही है 'दीपक कहाँ है?' 👉शुगर मिल की चाबी का मुद्दा उठाने वाले दीपक शर्मा को देर रात उठाए जाने के बाद जनता में आक्रोश 👉'चाबी कहाँ है?' से लेकर 'दीपक कहाँ है?' तक पहुँचा मामला, लोगों में भारी नाराजगी #मथुरा - जो दीपक शर्मा पूछ रहा था 'मिल की चाबी कहाँ है?', अब जनता ढूंढ रही है 'दीपक कहाँ है?' 👉शुगर मिल की चाबी का मुद्दा उठाने वाले दीपक शर्मा को देर रात उठाए जाने के बाद जनता में आक्रोश 👉'चाबी कहाँ है?' से लेकर 'दीपक कहाँ है?' तक पहुँचा मामला, लोगों में भारी नाराजगी #viralmathura #mathuranews #mathurapolice #chhatasugarmill
    1
    मथुरा - जो दीपक शर्मा पूछ रहा था 'मिल की चाबी कहाँ है?', अब जनता ढूंढ रही है 'दीपक कहाँ है?'
👉शुगर मिल की चाबी का मुद्दा उठाने वाले दीपक शर्मा को देर रात उठाए जाने के बाद जनता में आक्रोश
👉'चाबी कहाँ है?' से लेकर 'दीपक कहाँ है?' तक पहुँचा मामला, लोगों में भारी नाराजगी
#मथुरा - जो दीपक शर्मा पूछ रहा था 'मिल की चाबी कहाँ है?', अब जनता ढूंढ रही है 'दीपक कहाँ है?'
👉शुगर मिल की चाबी का मुद्दा उठाने वाले दीपक शर्मा को देर रात उठाए जाने के बाद जनता में आक्रोश
👉'चाबी कहाँ है?' से लेकर 'दीपक कहाँ है?' तक पहुँचा मामला, लोगों में भारी नाराजगी
#viralmathura #mathuranews #mathurapolice #chhatasugarmill
    user_Viral Mathura
    Viral Mathura
    Media company छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राजकीय महाविद्यालय गोवर्धन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 'हर घर तिरंगा-2026' कार्यक्रम आयोजित, प्रो. सविता गौतम की अध्यक्षता में निकली भव्य रैली (रिपोर्टर मुकेश अग्रवाल मांट) आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय गोवर्धन, मथुरा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में ‘हर घर तिरंगा-2026’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।हर घर तिरंगा 2026 कार्यक्रमों की श्रंखला में महाविद्यालय में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैली में सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नागरिकों को अपने घरों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.(डॉ.) सविता गौतम ने की। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. रिंकी अग्रवाल ने किया ।महाविद्यालय से शिक्षकगण में डा. नीरज कुमार, डा. धर्मेंद्र सिंह चाहर, डा. दीपक देव , डा. देवेंद्र शर्मा कर्मचरियों में घनश्याम, कृष्णा, एवं डाल चंद्र रहे।
    2
    राजकीय महाविद्यालय गोवर्धन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 'हर घर तिरंगा-2026' कार्यक्रम आयोजित, प्रो. सविता गौतम की अध्यक्षता में निकली भव्य रैली
(रिपोर्टर मुकेश अग्रवाल मांट)
आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय गोवर्धन, मथुरा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में ‘हर घर तिरंगा-2026’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।हर घर तिरंगा 2026 कार्यक्रमों की श्रंखला में महाविद्यालय में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैली में सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नागरिकों को अपने घरों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई।
इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.(डॉ.) सविता गौतम ने की। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. रिंकी अग्रवाल ने किया ।महाविद्यालय से शिक्षकगण में डा. नीरज कुमार, डा. धर्मेंद्र सिंह चाहर, डा. दीपक देव , डा. देवेंद्र शर्मा कर्मचरियों में घनश्याम, कृष्णा, एवं डाल चंद्र रहे।
    user_Mukesh Agrawal पत्रकार
    Mukesh Agrawal पत्रकार
    Local News Reporter मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नाव संचालन बंद होने से गहराया रोजी-रोटी का संकट, जिलाधिकारी से लगाई गुहार नाव संचालन बंद होने से गहराया रोजी-रोटी का संकट, जिलाधिकारी से लगाई गुहार मथुरा। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पिछले दो दिनों से नाव संचालन पर रोक लगाए जाने के बाद नाविकों और इससे जुड़े सैकड़ों नागरिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बड़ी संख्या में नाविक और अन्य नागरिक अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नाव संचालन शुरू कराने की मांग की। नाविकों का कहना है कि यमुना का जलस्तर बढ़ा जरूर है, लेकिन उनकी नजर में स्थिति ऐसी नहीं है कि पूरी तरह नाव संचालन बंद कर दिया जाए। उनका कहना है कि नाव संचालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। लगातार दो दिनों से नावें बंद रहने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। नाविकों ने प्रशासन के समक्ष कहा कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही यमुना में नावों का संचालन करते हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाइफ जैकेट सहित अन्य जरूरी सावधानियां बरती जाती हैं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। नाविकों ने जिलाधिकारी से मांग की कि यमुना के वर्तमान जलस्तर और परिस्थितियों का दोबारा आकलन कर नाव संचालन की अनुमति दी जाए, जिससे उनके सामने उत्पन्न रोजी-रोटी का संकट दूर हो सके। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि यमुना की वर्तमान स्थिति और जलस्तर का आकलन करने के बाद जल्द ही नाव संचालन के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।
    4
    नाव संचालन बंद होने से गहराया रोजी-रोटी का संकट, जिलाधिकारी से लगाई गुहार
नाव संचालन बंद होने से गहराया रोजी-रोटी का संकट, जिलाधिकारी से लगाई गुहार
मथुरा। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पिछले दो दिनों से नाव संचालन पर रोक लगाए जाने के बाद नाविकों और इससे जुड़े सैकड़ों नागरिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बड़ी संख्या में नाविक और अन्य नागरिक अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नाव संचालन शुरू कराने की मांग की।
नाविकों का कहना है कि यमुना का जलस्तर बढ़ा जरूर है, लेकिन उनकी नजर में स्थिति ऐसी नहीं है कि पूरी तरह नाव संचालन बंद कर दिया जाए। उनका कहना है कि नाव संचालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। लगातार दो दिनों से नावें बंद रहने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
नाविकों ने प्रशासन के समक्ष कहा कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही यमुना में नावों का संचालन करते हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाइफ जैकेट सहित अन्य जरूरी सावधानियां बरती जाती हैं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
नाविकों ने जिलाधिकारी से मांग की कि यमुना के वर्तमान जलस्तर और परिस्थितियों का दोबारा आकलन कर नाव संचालन की अनुमति दी जाए, जिससे उनके सामने उत्पन्न रोजी-रोटी का संकट दूर हो सके।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि यमुना की वर्तमान स्थिति और जलस्तर का आकलन करने के बाद जल्द ही नाव संचालन के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।
    user_Rajesh lawaniya
    Rajesh lawaniya
    Local News Reporter गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मथुरा वृंदावन इस स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक और गुब्बारों की सजावट पर पूरी तरह से रोक नगर आयुक्त ने जारी किए निर्देश ​मथुरा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा वृंदावन को प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल Eco Friendly बनाने के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम और प्रोजेक्ट मथुरा Project Mathura संस्था ने एक विशेष पहल की शुरुआत की है ​मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त ओजस्वी राज IAS ने एक आधिकारिक बयान जारी कर निर्देश दिए हैं कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर निगम के किसी भी कार्यालय परिसर या आधिकारिक कार्यक्रमों में प्लास्टिक डेकोरेशन प्लास्टिक के झंडे प्लास्टिक बैग्स और प्लास्टिक गुब्बारों का उपयोग नहीं किया जाएगा ​नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सभी स्कूलों कॉलेजों विश्वविद्यालयों स्वयंसेवी संस्थाओं NGOs और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा इस स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम के सभी कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी प्लास्टिक सजावट या गुब्बारों का प्रयोग न करें ब्रज को स्वच्छ और हरा भरा रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है आइए मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस को बिना प्लास्टिक और बिना गुब्बारों के एक जिम्मेदार नागरिक की तरह मनाएं अभियान के तहत प्लास्टिक और गुब्बारों की जगह पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की सलाह दी गई है हाथ से रंगे या चित्रित कपड़ों के बैनर Hand Painted Cloth Banners का उपयोग ताजे फूलों और पत्तियों से बनी रंगोलियों व सजावटी सामग्री का प्रयोग पर्यावरण और पक्षियों को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के झंडों व गुब्बारों का पूर्ण बहिष्कार प्रोजेक्ट मथुरा की टीम और नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त रूप से ब्रजवासियों से अपील की है कि वे प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें और स्वतंत्रता दिवस को ईको फ्रेंडली तरीके से मनाएं
    1
    मथुरा वृंदावन इस स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक और गुब्बारों की सजावट पर पूरी तरह से रोक नगर आयुक्त ने जारी किए निर्देश
​मथुरा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा वृंदावन को प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल Eco Friendly बनाने के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम और प्रोजेक्ट मथुरा Project Mathura संस्था ने एक विशेष पहल की शुरुआत की है ​मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त ओजस्वी राज IAS ने एक आधिकारिक बयान जारी कर निर्देश दिए हैं कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर निगम के किसी भी कार्यालय परिसर या आधिकारिक कार्यक्रमों में प्लास्टिक डेकोरेशन प्लास्टिक के झंडे प्लास्टिक बैग्स और प्लास्टिक गुब्बारों का उपयोग नहीं किया जाएगा ​नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सभी स्कूलों कॉलेजों विश्वविद्यालयों स्वयंसेवी संस्थाओं NGOs और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा इस स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम के सभी कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी प्लास्टिक सजावट या गुब्बारों का प्रयोग न करें ब्रज को स्वच्छ और हरा भरा रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है आइए मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस को बिना प्लास्टिक और बिना गुब्बारों के एक जिम्मेदार नागरिक की तरह मनाएं अभियान के तहत प्लास्टिक और गुब्बारों की जगह पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की सलाह दी गई है हाथ से रंगे या चित्रित कपड़ों के बैनर Hand Painted Cloth Banners का उपयोग ताजे फूलों और पत्तियों से बनी रंगोलियों व सजावटी सामग्री का प्रयोग पर्यावरण और पक्षियों को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के झंडों व गुब्बारों का पूर्ण बहिष्कार प्रोजेक्ट मथुरा की टीम और नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त रूप से ब्रजवासियों से अपील की है कि वे प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें और स्वतंत्रता दिवस को ईको फ्रेंडली तरीके से मनाएं
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जैत हाईवे पर खजूर से भरा ट्रक पलटा, लोगों में मची लूटने की होड़ दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, ट्रोला से भिड़ंत के बाद हुआ हादसा थाने ले जाते समय क्रेन का हुक टूटने से दोबारा पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम मथुरा जनपद के चौमुहां। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत छटीकरा से आगे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहा खजूर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रोला से टकरा गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इस दुघर्टना में ट्रक परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल हुए परिचालक के परिवारीजनों को सूचना दी है। वही इस घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारू कराने के लिए एक क्रेन को मौके पर बुलाया। जब क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को खींचकर थाने ले जाया जा रहा था, तभी अचानक क्रेन का मजबूत हुक बीच रास्ते में ही टूट गया। हुक टूटते ही खजूर से लदा ट्रक असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरे हुए कीमती खजूर हाईवे पर चारों तरफ बिखर गए। हाईवे पर खजूर बिखरते ही वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में खजूर लूटने की होड़ मच गई। दुर्घटना की गंभीरता को भूलकर लोग थैले लेकर सड़क पर दौड़ पड़े। जिसे जितना मौका मिला, वह उतने खजूर बटोर कर भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के आगे उनकी एक न चली। बीच सड़क पर ट्रक पलटने और खजूर लूटने वालों की भीड़ के कारण दिल्ली-आगरा हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। देखते ही देखते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जैत थाना पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर भीड़ को खदेड़ा और दूसरी क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटवाया। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात को पूरी तरह सुचारू किया जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    3
    जैत हाईवे पर खजूर से भरा ट्रक पलटा, लोगों में मची लूटने की होड़

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, ट्रोला से भिड़ंत के बाद हुआ हादसा थाने ले जाते समय क्रेन का हुक टूटने से दोबारा पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम
मथुरा जनपद के चौमुहां। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत छटीकरा से आगे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहा खजूर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रोला से टकरा गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इस दुघर्टना में ट्रक परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल हुए परिचालक के परिवारीजनों को सूचना दी है। वही इस घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारू कराने के लिए एक क्रेन को मौके पर बुलाया। जब क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को खींचकर थाने ले जाया जा रहा था, तभी अचानक क्रेन का मजबूत हुक बीच रास्ते में ही टूट गया। हुक टूटते ही खजूर से लदा ट्रक असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरे हुए कीमती खजूर हाईवे पर चारों तरफ बिखर गए। हाईवे पर खजूर बिखरते ही वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में खजूर लूटने की होड़ मच गई। दुर्घटना की गंभीरता को भूलकर लोग थैले लेकर सड़क पर दौड़ पड़े। जिसे जितना मौका मिला, वह उतने खजूर बटोर कर भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के आगे उनकी एक न चली। बीच सड़क पर ट्रक पलटने और खजूर लूटने वालों की भीड़ के कारण दिल्ली-आगरा हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। देखते ही देखते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जैत थाना पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर भीड़ को खदेड़ा और दूसरी क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटवाया। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात को पूरी तरह सुचारू किया जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.