Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- नवरात्रि के अंतिम दिन हुई सिद्धदात्री माता की पूजा, बंसल परिवार ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर की पूजा, कन्या लांगुरों को जिमाकर लिया आशीर्वाद जहांगीराबाद। नगर के प्रमुख मंडी व्यापारी बुद्धप्रकाश बंसल के पुख्ता बाजार स्थित आवास पर चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धदात्री की पूजा की गई। इस अवसर पर उनके आवास पर सैकड़ों कन्या लांगुरों को बैठाकर उनको हलवा पूरी और सब्जी का भोग लगाया गया। बुद्धप्रकाश बंसल, उनकी धर्मपत्नी पूनम बंसल, पीयूष बंसल और पुत्रवधु रिंकी बंसल ने मिलकर कन्या व लांगुरों को भोग परोसा। इसके बाद उन्होंने सभी बच्चों को उपहार भी दिए जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। बता दें कि बुद्धप्रकाश बंसल व पूनम बंसल बेहद धार्मिक व सरल स्वभाव के धनी हैं। इसके साथ ही धार्मिक आयोजनों में भी वह बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर पूनम बंसल ने बताया कि नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर कन्या लांगुरों को जिमाने का विशेष महत्व होता है। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन यानी नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।4
- संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट4
- देश के गद्दार: पाकिस्तानी जासूस! देखिए कितने पाकिस्तानी जासूस अपने देश में घुसकर बैठे थे।1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- *गांधी मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब; रानी किन्नर ने कराया खाटू श्याम और मां भगवती का भव्य जागरण* अनूपशहर: छोटी काशी के नाम से विख्यात अनूपशहर की गांधी मंडी में बृहस्पतिवार देर रात भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मौका था श्री खाटू श्याम भजन संध्या एवं मां भगवती के विशाल जगराते का। हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस पूरे कार्यक्रम की मुख्य आयोजक रानी किन्नर रहीं, जिन्होंने श्रद्धाभाव के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया। *वृंदावन और मुरादाबाद के कलाकारों ने बांधा समां* कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ हुई। श्री धाम वृंदावन से पधारे गोविंद कृष्ण महाराज ने जब राधा रानी के भजन सुनाए, तो पंडाल में मौजूद श्रोता भाव-विभोर हो गए। मुरादाबाद से आईं सुप्रसिद्ध गायिका अन्नु पगली ने बाबा श्याम और मां भगवती के भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, जहांगीराबाद के जीतू वर्मा ने बाबा की महिमा का गुणगान कर देर रात तक समां बांधे रखा। *मनमोहक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र* बुलंदशहर के ललित कृष्ण झांकी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत की गई सजीव झांकियां इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। राधा-कृष्ण की रासलीला, शिव-पार्वती प्रसंग और मां काली के रौद्र रूप की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा श्री श्याम दीवाना छवि सिंगर एंड पार्टी द्वारा तैयार की गई, जबकि मंच का सफल संचालन हिरदेश गुप्ता ने अपनी विशेष शैली में किया। *बाहर के कारीगरों ने सजाया बाबा का दरबार* भजन संध्या के लिए गांधी मंडी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बाबा श्याम का भव्य दरबार तैयार करने के लिए विशेष रूप से बाहर से कारीगर बुलाए गए थे। फूलों और लाइटों की सजावट इतनी भव्य थी कि श्रद्धालु टकटकी लगाए देखते रहे। *आज दोपहर होगा विशाल भंडारा* शहर वाली देवी जी के पुजारी चंचल शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस आयोजन को सफल बनाने में अवधेश खलीफा, विकास खलीफा, पिंटू गोयल (इलेक्ट्रॉनिक्स), पीयूष गोयल, अशोक वार्ष्णेय, पूजा गोयल, अवधेश कटारिया और भूरा शर्मा का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति ने बताया कि जागरण के समापन के बाद आज दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। देखिए अनूपशहर से दीपक अग्रवाल की खास रिपोर्ट1
- दिल्ली के करावलनगर इलाके में 37 वर्षीय राजकुमार की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने शव को लेकर शिव विहार रोड पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और वे मामले में निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंचकर हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है। आखिर राजकुमार की मौत कैसे हुई? क्या यह सामान्य घटना है या इसके पीछे कोई साजिश? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें। #KarawalNagar #DelhiNews #BreakingNews #Protest #JusticeForRajkumar #DelhiPolice #ViralVideo #IndiaNews #GroundReport #RTN11
- *बहेड़ी में पुलिस मुठभेड़: गोकशी की आशंका में 4 आरोपी गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल घायल* बरेली जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उत्तम नगर रोड नहर किनारे पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोकशी की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने नहर की पुलिया पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक नीले-सफेद रंग का टेंपो आता दिखाई दिया, जिसमें 4-5 लोग सवार थे। पुलिस को देखकर टेंपो चालक तेजी से नहर की पटरी की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो करीब 400 मीटर आगे टेंपो फंस गया। खुद को घिरता देख टेंपो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सरजीत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायलों ने अपने नाम फैजान पुत्र महबूब निवासी इस्लामनगर, बहेड़ी, उम्र 24 वर्ष और लईक पुत्र बदरुल्लाह निवासी जाफरपुर, थाना शीशगढ़, उम्र 36 वर्ष बताए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया। वहीं पुलिस ने मौके से भाग रहे दो अन्य आरोपियों सद्दाम पुत्र इश्तियाक निवासी राजा नगर, बहेड़ी, उम्र करीब 28 वर्ष और रवि पुत्र जयपाल निवासी श्याम चरण गोटिया, बहेड़ी, उम्र करीब 26 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों के कब्जे से 315 और 12 बोर के अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं बरेली से ब्यूरो चीफ विशाल की रिपोर्ट1