Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं: गौशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप, कई गायों की मौत से ग्रामीण परेशान 🚨 बदायूं: गौशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप, कई गायों की मौत से ग्रामीण परेशान सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बादल स्थित गौशाला में कई गायों की मौत होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में साफ-सफाई और देखभाल की व्यवस्था बदहाल है, जिससे चारों ओर दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गौशाला की व्यवस्था सुधारने और मृत गोवंश के उचित निस्तारण की मांग की है। मामले में प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई का इंतजार है। #Budaun #Gaushala #BreakingNews #AapTakLive24News
Vivek Chauhan reporters
बदायूं: गौशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप, कई गायों की मौत से ग्रामीण परेशान 🚨 बदायूं: गौशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप, कई गायों की मौत से ग्रामीण परेशान सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बादल स्थित गौशाला में कई गायों की मौत होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में साफ-सफाई और देखभाल की व्यवस्था बदहाल है, जिससे चारों ओर दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गौशाला की व्यवस्था सुधारने और मृत गोवंश के उचित निस्तारण की मांग की है। मामले में प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई का इंतजार है। #Budaun #Gaushala #BreakingNews #AapTakLive24News
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भाजपा के सचिन अग्रवाल "बंटी भईया" ने की महादेव की महाआरती उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव की महाआरती भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल "बंटी भईया" ने अपनी पत्नी प्रीति अग्रवाल बेटे कार्तिक एवं विनायक अग्रवाल तथा शिव परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शिव भक्तों के साथ करके कहा कि श्रष्टि में बाबा भोलेनाथ नाथ का ही डंका बजता है। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव ही एक ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों के जरा से प्यार पर रीझ जाते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। महाआरती में सम्मिलित सभी शिव भक्तों ने महादेव से देश की खुशहाली और देश में अमन-चैन कायम रहने की प्रार्थना कर संपूर्ण वातावरण को "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में दीप लेकर आरती में शामिल हुए और भक्ति में लीन दिखे।महाआरती के समापन पर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। महाआरती में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, सर्राफा व्यवसाई अनिल तुलस्यान, मित्रपाल सिंह यादव, राजेश बार्ष्णेय रामू, भावेश गुप्ता, राजकुमार तुलस्यान, अशोक गर्ग, विजय गोपाल बार्ष्णेय, राकेश गोयल, विजय गर्ग, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय "बाॅबी", महंत दिनेश कुमार शर्मा, विवेक यादव "बंटू भईया", आदि सैकड़ों नर-नारी श्रद्धालु शिव भक्त मौजूद रहे1
- हाफिजगंज में कांवड़ियों का स्वागत, डॉ. जीराज यादव के समर्थन में उठे हाथ आंवला। 126 विधानसभा आंवला क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाफिजगंज में सोमवार को कछला गंगा से जल लेने जा रहे भोले के भक्तों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से संभावित प्रत्याशी डॉ. जीराज यादव को भी आमंत्रित किया गया। डॉ. जीराज यादव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और भोले के भक्तों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं कांवड़ यात्रा पर जा रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और भगवान भोलेनाथ से सभी की यात्रा मंगलमय होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों, माताओं-बहनों और शिवभक्तों ने हाथ उठाकर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि वर्ष 2027 में डॉ. जीराज यादव को समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट मिले। डॉ. जीराज यादव ने सभी ग्रामीणों एवं शिवभक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।1
- झांसी पुलिस एवं सरकारी अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार झांसी पुलिस ने खुद को पुलिस और सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ऐंठने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9.20 लाख रुपये नकद समेत कई बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर रही है।1
- संभल में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अरविंद गुप्ता का कावड़ यात्रा को लेकर बयान - "इस बार यात्रा धूमधाम और शांति के साथ मनाई जा रही है" संभल जिले में कावड़ यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा प्रत्याशी *MBBS डॉ. अरविंद गुप्ता* ने कावड़ यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि _"इस बार कावड़ यात्रा बड़े ही धूमधाम से और शांतिपूर्वक माहौल के साथ मनाई जा रही है। प्रशासन और शिव भक्तों के सहयोग से यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चल रही है।"_ उन्होंने शिव भक्तों से अपील की कि वे अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन कावड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जगह-जगह शिविर, मेडिकल सहायता और पेयजल की व्यवस्था की गई है। डॉ. गुप्ता ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखें ताकि यह पर्व और भी भव्य तरीके से संपन्न हो।1
- पालिका परिषद की अनदेखी से बारिश में टापू बन जाता है घंटाघर मार्केट पानी निकास का ठोस समाधान नहीं है पालिका अधिकारियों के पास उझानी (बदायूॅं) / नगर पालिका परिषद का घंटाघर मार्केट हर हल्की-फुल्की बारिश में एक टापू का रुप धारण कर लेता है। जिससे वहां के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अनेकों बार लिखित एवं मौखिक रूप से व्यापारियों ने अपनी समस्या से पालिका चेयरपर्सन और पालिका अधिकारियों अवगत कराया किंतु किसी के पास भी पालिका बाजार के पानी निकास का ठोस समाधान नहीं है हर बार व्यापारियों को आश्वासन की घुट्टी पिला कर शांत कर दिया जाता है। व्यापारियों ने पालिका परिषद के अध्यक्ष और पालिका अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।1
- #BADAUN मे कावड़ यात्रा के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आया DJ 1 युवक की मौत, 7 बच्चे झुलसे...! करंट उतरते ही मची चीख-पुकार1