Shuru
Apke Nagar Ki App…
happy nagpanch happy nag Panchami par aapka swagat hai
Jay prakash Gupta
happy nagpanch happy nag Panchami par aapka swagat hai
More news from झारखंड and nearby areas
- happy nagpanch happy nag Panchami par aapka swagat hai1
- झारखंड के महिला के मैया सामान मिलेगा या नहीं जाने पूरी सच्चाई इस वीडियो में झारखंड के महिला के मैया सामान मिलेगा या नहीं जाने पूरी सच्चाई इस वीडियो में1
- *बक्सर से पैदल गुप्ताधाम कांवर यात्रा का जत्था चेनारी पहुँचा, तीसरी सोमवारी को करेंगे जलाभिषेक चेनारी (रोहतास)। सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा गुप्तेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल गुप्ताधाम जा रहे हजारों कांवरियों का जत्था रविवार सुबह चेनारी पहुंचा। कांवरियों के साथ स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा गुप्ताधाम कांवरिया संघ कमिटी के नेतृत्व में हजारों कांवरिये 13 अगस्त 2026 को चेनारी पावर हाउस से बक्सर के लिए रवाना हुए थे। उसी दिन मध्यरात्रि में बक्सर स्थित रामरेखा घाट से गंगाजल लेकर कांवरियों ने गुप्ताधाम की ओर पैदल यात्रा शुरू की। लगभग 135 किलोमीटर की दूरी तीन दिनों में तय करने के बाद कांवरियों का जत्था रविवार सुबह पुनः चेनारी पहुंचा। कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व संचालक पंकज तिवारी ने बताया कि इस वर्ष लगभग ढ़ाई हजार से अधिक कांवरिये गंगाजल लेकर गुप्ताधाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ बक्सर एवं कैमूर जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला। अध्यक्ष अनुपम चौबे ने बताया कि इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण चिलचिलाती धूप में कांवरियों को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाबा गुप्तेश्वरनाथ के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी को मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गुप्ताधाम में जलाभिषेक किया जाएगा। कांवरियों के चेनारी पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। तेलारी इंडिया गेट, मलहर, वीरनगर एवं लांजी नहर पुल सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा कांवरियों के लिए गर्म पानी, ठंडा पानी, नाश्ता-भोजन एवं विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। तीन दिनों की पैदल यात्रा पूरी कर चेनारी पहुंचे कांवरियों का जत्था अब गुप्ताधाम की ओर प्रस्थान करेगा। सावन की तीसरी सोमवारी को कांवरिये बाबा गुप्तेश्वरनाथ का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक करेंगे।1
- सोनदाग के घासी टोला में नदी पर बनी कच्ची पुलिया तेज बारिश में बही, आवागमन हुआ बाधित रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत घासी टोला में तेज बारिश के कारण नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाई गई कच्ची पुलिया पूरी तरह बह गई। पुलिया के बह जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण संजू प्रजापति ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 3 बजे हुई तेज बारिश के बाद नदी में पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे आवागमन के लिए बनाई गई पुलिया बह गई। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व भी नदी पर बनी पुलिया तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मिट्टी भरवाकर अस्थायी रूप से कच्ची पुलिया का निर्माण किया था, ताकि गांव के लोगों का आवागमन जारी रह सके। लेकिन इस वर्ष हुई तेज बारिश ने उस कच्चे रास्ते को भी पूरी तरह बहा दिया। पुलिया बह जाने के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और अन्य लोगों को नदी पार करने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान नदी में पानी बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से नदी पर मजबूत एवं स्थायी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में आवागमन की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके।1
- तिरंगा यात्रा आदर्श इंटर कॉलेज, महुली, दुद्धी################## तिरंगा यात्रा आदर्श इंटर कॉलेज, महुली, दुद्धी तिरंगा यात्रा आदर्श इंटर कॉलेज, महुली, दुद्धी1
- कैमूर/बिहार, बक्सर से गंगाजल लेकर कुदरा पहुंचा कांवरियों का जत्था, मां कंकाली मंदिर में रात्रि विश्राम; सोमवार को गुप्ताधाम में होगा जलाभिषेक कैमूर। रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र से बक्सर पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर निकला कांवरियों का विशाल जत्था शनिवार को कुदरा नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान पहुंचा। यहां कांवरियों ने प्रसिद्ध मां कंकाली मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया। बता दें कि कांवरियों के ठहरने, भोजन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की गई। रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह कांवरियों का जत्था गंगाजल लेकर अपनी आगे की पैदल यात्रा के लिए रवाना होगा। वही श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुप्ताधाम पहुंचेंगे, जहां सोमवार को भगवान शिव का विधि-विधान से गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। इस कांवर यात्रा में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बच्चियां भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल हैं। आपको बताते हुए चलें कि कांवरियों के आगमन से कुदरा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण भी श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत में उत्साहपूर्वक जुटे हैं। लंबी पैदल यात्रा को देखते हुए कांवरियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।4
- एडवेंचर झरना लहरा म्योरपुर यहां की प्राकृतिक सुंदरता को आपको दिखाने का प्रयास किया है अभी वीडियो को शेयर करें और जनपद शोर भद्रा का अद्भुत ही झरना लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें धन्यवाद1
- जो पूर्ण सतगुरु होगा उसमें चार मुख्य गुण होते हैं:- गुरू के लक्षण चार बखाना, प्रथम वेद शास्त्र को ज्ञाना (ज्ञाता)। दूजे हरि भक्ति मन कर्म बानी, तीसरे समदृष्टि कर जानी। चौथे वेद विधि सब कर्मा, यह चार गुरु गुण जानो मर्मा। कबीर सागर के अध्याय ‘‘जीव धर्म बोध‘‘ के पृष्ठ 1960 पर ये अमृतवाणियां अंकित हैं। पूर्ण संत रामपाल जी महाराज1