logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बक्सर से पैदल गुप्ताधाम कांवर यात्रा का जत्था चेनारी पहुँचा, तीसरी सोमवारी को करेंगे जलाभिषेक चेनारी (रोहतास)। सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा गुप्तेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल गुप्ताधाम जा रहे हजारों कांवरियों का जत्था रविवार सुबह चेनारी पहुंचा। कांवरियों के साथ स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा गुप्ताधाम कांवरिया संघ कमिटी के नेतृत्व में हजारों कांवरिये 13 अगस्त 2026 को चेनारी पावर हाउस से बक्सर के लिए रवाना हुए थे। उसी दिन मध्यरात्रि में बक्सर स्थित रामरेखा घाट से गंगाजल लेकर कांवरियों ने गुप्ताधाम की ओर पैदल यात्रा शुरू की। लगभग 135 किलोमीटर की दूरी तीन दिनों में तय करने के बाद कांवरियों का जत्था रविवार सुबह पुनः चेनारी पहुंचा। कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व संचालक पंकज तिवारी ने बताया कि इस वर्ष लगभग ढ़ाई हजार से अधिक कांवरिये गंगाजल लेकर गुप्ताधाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ बक्सर एवं कैमूर जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला। अध्यक्ष अनुपम चौबे ने बताया कि इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण चिलचिलाती धूप में कांवरियों को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाबा गुप्तेश्वरनाथ के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी को मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गुप्ताधाम में जलाभिषेक किया जाएगा। कांवरियों के चेनारी पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। तेलारी इंडिया गेट, मलहर, वीरनगर एवं लांजी नहर पुल सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा कांवरियों के लिए गर्म पानी, ठंडा पानी, नाश्ता-भोजन एवं विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। तीन दिनों की पैदल यात्रा पूरी कर चेनारी पहुंचे कांवरियों का जत्था अब गुप्ताधाम की ओर प्रस्थान करेगा। सावन की तीसरी सोमवारी को कांवरिये बाबा गुप्तेश्वरनाथ का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक करेंगे।

11 hrs ago
user_राष्ट्र नमन प्रेस
राष्ट्र नमन प्रेस
Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
11 hrs ago

*बक्सर से पैदल गुप्ताधाम कांवर यात्रा का जत्था चेनारी पहुँचा, तीसरी सोमवारी को करेंगे जलाभिषेक चेनारी (रोहतास)। सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा गुप्तेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल गुप्ताधाम जा रहे हजारों कांवरियों का जत्था रविवार सुबह चेनारी पहुंचा। कांवरियों के साथ स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा गुप्ताधाम कांवरिया संघ कमिटी के नेतृत्व में हजारों कांवरिये 13 अगस्त 2026 को चेनारी पावर हाउस से बक्सर के लिए रवाना हुए थे। उसी दिन मध्यरात्रि में बक्सर स्थित रामरेखा घाट से गंगाजल लेकर कांवरियों ने गुप्ताधाम की ओर पैदल यात्रा शुरू की। लगभग 135 किलोमीटर की दूरी तीन दिनों में तय करने के बाद कांवरियों का जत्था रविवार सुबह पुनः चेनारी पहुंचा। कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व संचालक पंकज तिवारी ने बताया कि इस वर्ष लगभग ढ़ाई हजार से अधिक कांवरिये गंगाजल लेकर गुप्ताधाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ बक्सर एवं कैमूर जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला। अध्यक्ष अनुपम चौबे ने बताया कि इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण चिलचिलाती धूप में कांवरियों को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाबा गुप्तेश्वरनाथ के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी को मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गुप्ताधाम में जलाभिषेक किया जाएगा। कांवरियों के चेनारी पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। तेलारी इंडिया गेट, मलहर, वीरनगर एवं लांजी नहर पुल सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा कांवरियों के लिए गर्म पानी, ठंडा पानी, नाश्ता-भोजन एवं विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। तीन दिनों की पैदल यात्रा पूरी कर चेनारी पहुंचे कांवरियों का जत्था अब गुप्ताधाम की ओर प्रस्थान करेगा। सावन की तीसरी सोमवारी को कांवरिये बाबा गुप्तेश्वरनाथ का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक करेंगे।

More news from बिहार and nearby areas
  • *बक्सर से पैदल गुप्ताधाम कांवर यात्रा का जत्था चेनारी पहुँचा, तीसरी सोमवारी को करेंगे जलाभिषेक चेनारी (रोहतास)। सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा गुप्तेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल गुप्ताधाम जा रहे हजारों कांवरियों का जत्था रविवार सुबह चेनारी पहुंचा। कांवरियों के साथ स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा गुप्ताधाम कांवरिया संघ कमिटी के नेतृत्व में हजारों कांवरिये 13 अगस्त 2026 को चेनारी पावर हाउस से बक्सर के लिए रवाना हुए थे। उसी दिन मध्यरात्रि में बक्सर स्थित रामरेखा घाट से गंगाजल लेकर कांवरियों ने गुप्ताधाम की ओर पैदल यात्रा शुरू की। लगभग 135 किलोमीटर की दूरी तीन दिनों में तय करने के बाद कांवरियों का जत्था रविवार सुबह पुनः चेनारी पहुंचा। कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व संचालक पंकज तिवारी ने बताया कि इस वर्ष लगभग ढ़ाई हजार से अधिक कांवरिये गंगाजल लेकर गुप्ताधाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ बक्सर एवं कैमूर जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला। अध्यक्ष अनुपम चौबे ने बताया कि इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण चिलचिलाती धूप में कांवरियों को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाबा गुप्तेश्वरनाथ के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी को मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गुप्ताधाम में जलाभिषेक किया जाएगा। कांवरियों के चेनारी पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। तेलारी इंडिया गेट, मलहर, वीरनगर एवं लांजी नहर पुल सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा कांवरियों के लिए गर्म पानी, ठंडा पानी, नाश्ता-भोजन एवं विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। तीन दिनों की पैदल यात्रा पूरी कर चेनारी पहुंचे कांवरियों का जत्था अब गुप्ताधाम की ओर प्रस्थान करेगा। सावन की तीसरी सोमवारी को कांवरिये बाबा गुप्तेश्वरनाथ का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक करेंगे।
    1
    *बक्सर से पैदल गुप्ताधाम कांवर यात्रा का जत्था चेनारी पहुँचा, तीसरी सोमवारी को करेंगे जलाभिषेक
चेनारी (रोहतास)। सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा गुप्तेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल गुप्ताधाम जा रहे हजारों कांवरियों का जत्था रविवार सुबह चेनारी पहुंचा। कांवरियों के साथ स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा गुप्ताधाम कांवरिया संघ कमिटी के नेतृत्व में हजारों कांवरिये 13 अगस्त 2026 को चेनारी पावर हाउस से बक्सर के लिए रवाना हुए थे। उसी दिन मध्यरात्रि में बक्सर स्थित रामरेखा घाट से गंगाजल लेकर कांवरियों ने गुप्ताधाम की ओर पैदल यात्रा शुरू की। लगभग 135 किलोमीटर की दूरी तीन दिनों में तय करने के बाद कांवरियों का जत्था रविवार सुबह पुनः चेनारी पहुंचा।
कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व संचालक पंकज तिवारी ने बताया कि इस वर्ष लगभग ढ़ाई हजार से अधिक कांवरिये गंगाजल लेकर गुप्ताधाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ बक्सर एवं कैमूर जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला।
अध्यक्ष अनुपम चौबे ने बताया कि इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण चिलचिलाती धूप में कांवरियों को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाबा गुप्तेश्वरनाथ के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी को मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गुप्ताधाम में जलाभिषेक किया जाएगा।
कांवरियों के चेनारी पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। तेलारी इंडिया गेट, मलहर, वीरनगर एवं लांजी नहर पुल सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा कांवरियों के लिए गर्म पानी, ठंडा पानी, नाश्ता-भोजन एवं विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
तीन दिनों की पैदल यात्रा पूरी कर चेनारी पहुंचे कांवरियों का जत्था अब गुप्ताधाम की ओर प्रस्थान करेगा। सावन की तीसरी सोमवारी को कांवरिये बाबा गुप्तेश्वरनाथ का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक करेंगे।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    11 hrs ago
  • रोहतास में मंदिरों में महिला पुरुष श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब रोहतास जिले में सावन की तीसरे सोमवारी तथा नागपंचमी पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। जिले के शिवालयों में अहले सुबह से ही महिला पुरुष श्रद्धालुओं की सैलाब उमड़ा हुआ है। नागपंचमी को लेकर जगह-जगह पूजा अर्चना जारी है। जिले नोखा राजपुर सासाराम मोकर काराकाट डिहरी बिक्रमगंज दिनारा चेनारी गुप्ता धाम सोनवागढ़ महावीर मंदिर कुराईच आदि जगहों पर नागपंचमी भलुनी धाम मां ताराचण्डी मां तुतला भवानी तथा सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन की तीसरे सोमवारी तथा नागपंचमी एक साथ होने बड़ा महत्व है बाबा भोलेनाथ तथा नाग देवता की एक साथ पूजा अर्चना से सुख समृद्धि शांति की प्राप्ति होती है।ऐसी मान्यता से मंदिर में काफी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है।
    4
    रोहतास में मंदिरों में महिला पुरुष श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब 
रोहतास 
जिले में सावन की तीसरे सोमवारी तथा नागपंचमी पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
जिले के शिवालयों में अहले सुबह से ही महिला पुरुष श्रद्धालुओं की सैलाब उमड़ा हुआ है। नागपंचमी को लेकर जगह-जगह पूजा अर्चना जारी है। जिले नोखा राजपुर सासाराम मोकर काराकाट डिहरी बिक्रमगंज दिनारा चेनारी गुप्ता धाम सोनवागढ़ महावीर मंदिर कुराईच आदि जगहों पर नागपंचमी 
भलुनी धाम मां ताराचण्डी मां तुतला भवानी
तथा सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। 
श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन की तीसरे सोमवारी तथा नागपंचमी एक साथ होने बड़ा महत्व है बाबा भोलेनाथ तथा नाग देवता की एक साथ पूजा अर्चना से सुख समृद्धि शांति की प्राप्ति होती है।ऐसी मान्यता से मंदिर में काफी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है।
    user_Daya Tiwary
    Daya Tiwary
    संवाददाता सासाराम, रोहतास, बिहार•
    49 min ago
  • कैमूर/बिहार, बक्सर से गंगाजल लेकर कुदरा पहुंचा कांवरियों का जत्था, मां कंकाली मंदिर में रात्रि विश्राम; सोमवार को गुप्ताधाम में होगा जलाभिषेक कैमूर। रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र से बक्सर पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर निकला कांवरियों का विशाल जत्था शनिवार को कुदरा नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान पहुंचा। यहां कांवरियों ने प्रसिद्ध मां कंकाली मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया। बता दें कि कांवरियों के ठहरने, भोजन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की गई। रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह कांवरियों का जत्था गंगाजल लेकर अपनी आगे की पैदल यात्रा के लिए रवाना होगा। वही श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुप्ताधाम पहुंचेंगे, जहां सोमवार को भगवान शिव का विधि-विधान से गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। इस कांवर यात्रा में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बच्चियां भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल हैं। आपको बताते हुए चलें कि कांवरियों के आगमन से कुदरा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण भी श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत में उत्साहपूर्वक जुटे हैं। लंबी पैदल यात्रा को देखते हुए कांवरियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    4
    कैमूर/बिहार, बक्सर से गंगाजल लेकर कुदरा पहुंचा कांवरियों का जत्था, मां कंकाली मंदिर में रात्रि विश्राम; सोमवार को गुप्ताधाम में होगा जलाभिषेक

कैमूर। रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र से बक्सर पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर निकला कांवरियों का विशाल जत्था शनिवार को कुदरा नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान पहुंचा। यहां कांवरियों ने प्रसिद्ध मां कंकाली मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया। बता दें कि कांवरियों के ठहरने, भोजन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की गई। रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह कांवरियों का जत्था गंगाजल लेकर अपनी आगे की पैदल यात्रा के लिए रवाना होगा। वही श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुप्ताधाम पहुंचेंगे, जहां सोमवार को भगवान शिव का विधि-विधान से गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। इस कांवर यात्रा में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बच्चियां भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल हैं। आपको बताते हुए चलें कि कांवरियों के आगमन से कुदरा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण भी श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत में उत्साहपूर्वक जुटे हैं। लंबी पैदल यात्रा को देखते हुए कांवरियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    54 min ago
  • जो पूर्ण सतगुरु होगा उसमें चार मुख्य गुण होते हैं:- गुरू के लक्षण चार बखाना, प्रथम वेद शास्त्र को ज्ञाना (ज्ञाता)। दूजे हरि भक्ति मन कर्म बानी, तीसरे समदृष्टि कर जानी। चौथे वेद विधि सब कर्मा, यह चार गुरु गुण जानो मर्मा। कबीर सागर के अध्याय ‘‘जीव धर्म बोध‘‘ के पृष्ठ 1960 पर ये अमृतवाणियां अंकित हैं। पूर्ण संत रामपाल जी महाराज
    1
    जो पूर्ण सतगुरु होगा उसमें चार मुख्य गुण होते हैं:-
गुरू के लक्षण चार बखाना, प्रथम वेद शास्त्र को ज्ञाना (ज्ञाता)।
दूजे हरि भक्ति मन कर्म बानी, तीसरे समदृष्टि कर जानी।
चौथे वेद विधि सब कर्मा, यह चार गुरु गुण जानो मर्मा।
कबीर सागर के अध्याय ‘‘जीव धर्म बोध‘‘ के पृष्ठ 1960 पर ये अमृतवाणियां अंकित हैं।

पूर्ण संत रामपाल जी महाराज
    user_VIKESH DAS
    VIKESH DAS
    Farmer अधौरा, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    13 hrs ago
  • मोहनिया में मार्बल लदा ट्रेलर में फंसा ऑटो, एक की मौत, दो घायल मोहनिया कैमूर:- जिले के दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर मोहनिया टोल प्लाजा के समीप शनिवार की रात करीब नौ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव से ऑटो पर सवार होकर तीन लोग रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के समहूता गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोहनिया टोल प्लाजा के समीप यूपी से सासाराम की ओर जा रहे मार्बल लदे ट्रेलर से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो ट्रेलर के निचले हिस्से में फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मोहनिया और दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एनएचएआई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तीन क्रेन की मदद से करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में अक्षय कुमार (18), पिता प्रमोद खरवार, निवासी समहूता, शिवसागर, की मौत हो गई। वहीं, मन्नू कुमार, पिता स्वदेशी खरवार और ब्रजेश कुमार, पिता इंद्र बिंद, दोनों निवासी समहूता, घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    2
    मोहनिया में मार्बल लदा ट्रेलर में फंसा ऑटो, एक की मौत, दो घायल
मोहनिया कैमूर:- जिले के दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर मोहनिया टोल प्लाजा के समीप शनिवार की रात करीब नौ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव से ऑटो पर सवार होकर तीन लोग रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के समहूता गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोहनिया टोल प्लाजा के समीप यूपी से सासाराम की ओर जा रहे मार्बल लदे ट्रेलर से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो ट्रेलर के निचले हिस्से में फंस गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मोहनिया और दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एनएचएआई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तीन क्रेन की मदद से करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में अक्षय कुमार (18), पिता प्रमोद खरवार, निवासी समहूता, शिवसागर, की मौत हो गई।
वहीं, मन्नू कुमार, पिता स्वदेशी खरवार और ब्रजेश कुमार, पिता इंद्र बिंद, दोनों निवासी समहूता, घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Vinod kumar singh
    Vinod kumar singh
    Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    23 hrs ago
  • आप के शहर हाटा में मां मुंडेश्वरी हार्डवेयर पेंट की दुकान का हुआ भव्य उद्घाटन सस्ते दामों पर मिलेगा समान
    1
    आप के शहर हाटा में मां मुंडेश्वरी हार्डवेयर पेंट की दुकान का हुआ भव्य उद्घाटन सस्ते दामों पर मिलेगा समान
    user_गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    Chainpur, Kaimur (Bhabua)•
    13 hrs ago
  • “Goodbye India… China में मिलेंगे!” अरुणाचल के युवक का VIDEO वायरल, क्या है पूरा सच? अरुणाचल प्रदेश के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कहता है—“Goodbye India… बहुत जल्द आप लोग मुझे China में देखेंगे।” युवक अरुणाचल में चीन की कथित गतिविधियों और जमीन पर कब्जे का दावा करता है। लेकिन क्या उसके दावे सही हैं? भारतीय सेना और सरकार का इस मामले में क्या कहना है? जानिए इस वीडियो में पूरा FACT CHECK। वीडियो को बिना जांचे “चीन ने अरुणाचल पर कब्जा कर लिया” बताना सही नहीं होगा। #ArunachalPradesh #China #IndiaChina #BorderIssue #TabaNagu #Arunachal #ChinaIndiaBorder #ViralVideo #FactCheck #IndianArmy #AwaazEBharat
    1
    “Goodbye India… China में मिलेंगे!” अरुणाचल के युवक का VIDEO वायरल, क्या है पूरा सच?
अरुणाचल प्रदेश के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कहता है—“Goodbye India… बहुत जल्द आप लोग मुझे China में देखेंगे।”
युवक अरुणाचल में चीन की कथित गतिविधियों और जमीन पर कब्जे का दावा करता है। लेकिन क्या उसके दावे सही हैं? भारतीय सेना और सरकार का इस मामले में क्या कहना है? जानिए इस वीडियो में पूरा FACT CHECK।
वीडियो को बिना जांचे “चीन ने अरुणाचल पर कब्जा कर लिया” बताना सही नहीं होगा।
#ArunachalPradesh #China #IndiaChina #BorderIssue #TabaNagu #Arunachal #ChinaIndiaBorder #ViralVideo #FactCheck #IndianArmy #AwaazEBharat
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    2 hrs ago
  • happy nagpanch happy nag Panchami par aapka swagat hai
    1
    happy nagpanch happy nag Panchami par aapka swagat hai
    user_Jay prakash Gupta
    Jay prakash Gupta
    Carpenter कांडी, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.