रोहतास में मंदिरों में महिला पुरुष श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब रोहतास जिले में सावन की तीसरे सोमवारी तथा नागपंचमी पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। जिले के शिवालयों में अहले सुबह से ही महिला पुरुष श्रद्धालुओं की सैलाब उमड़ा हुआ है। नागपंचमी को लेकर जगह-जगह पूजा अर्चना जारी है। जिले नोखा राजपुर सासाराम मोकर काराकाट डिहरी बिक्रमगंज दिनारा चेनारी गुप्ता धाम सोनवागढ़ महावीर मंदिर कुराईच आदि जगहों पर नागपंचमी भलुनी धाम मां ताराचण्डी मां तुतला भवानी तथा सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन की तीसरे सोमवारी तथा नागपंचमी एक साथ होने बड़ा महत्व है बाबा भोलेनाथ तथा नाग देवता की एक साथ पूजा अर्चना से सुख समृद्धि शांति की प्राप्ति होती है।ऐसी मान्यता से मंदिर में काफी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है।
रोहतास में मंदिरों में महिला पुरुष श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब रोहतास जिले में सावन की तीसरे सोमवारी तथा नागपंचमी पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। जिले के शिवालयों में अहले सुबह से ही महिला पुरुष श्रद्धालुओं की सैलाब उमड़ा हुआ है। नागपंचमी को लेकर जगह-जगह पूजा अर्चना जारी है। जिले नोखा राजपुर सासाराम मोकर काराकाट डिहरी बिक्रमगंज दिनारा चेनारी गुप्ता धाम सोनवागढ़ महावीर मंदिर कुराईच आदि जगहों पर नागपंचमी भलुनी धाम मां ताराचण्डी मां तुतला भवानी तथा सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन की तीसरे सोमवारी तथा नागपंचमी एक साथ होने बड़ा महत्व है बाबा भोलेनाथ तथा नाग देवता की एक साथ पूजा अर्चना से सुख समृद्धि शांति की प्राप्ति होती है।ऐसी मान्यता से मंदिर में काफी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है।
- आप के शहर हाटा में मां मुंडेश्वरी हार्डवेयर पेंट की दुकान का हुआ भव्य उद्घाटन सस्ते दामों पर मिलेगा समान1
- हसपुरा औरंगाबाद अमझरशरीफ खानकाह में 508वें सलाना उर्स सम्पन हुआ हसपुरा प्रखंड के अमझरशरीफ खानकाह में 508वें सलाना उर्स सम्पन्न हुआ।धर्मावलंबियों के बीच दादा सैयदना की छोड़ी हुई दिखाई गई1
- “Goodbye India… China में मिलेंगे!” अरुणाचल के युवक का VIDEO वायरल, क्या है पूरा सच? अरुणाचल प्रदेश के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कहता है—“Goodbye India… बहुत जल्द आप लोग मुझे China में देखेंगे।” युवक अरुणाचल में चीन की कथित गतिविधियों और जमीन पर कब्जे का दावा करता है। लेकिन क्या उसके दावे सही हैं? भारतीय सेना और सरकार का इस मामले में क्या कहना है? जानिए इस वीडियो में पूरा FACT CHECK। वीडियो को बिना जांचे “चीन ने अरुणाचल पर कब्जा कर लिया” बताना सही नहीं होगा। #ArunachalPradesh #China #IndiaChina #BorderIssue #TabaNagu #Arunachal #ChinaIndiaBorder #ViralVideo #FactCheck #IndianArmy #AwaazEBharat1
- खाद की किल्लत पर पीरो-चरपोखरी में सियासी संग्राम, नेताओं ने खोला मोर्चा पीरो और चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। खाद की उपलब्धता और कथित मनमानी कीमत को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रविवार की शाम 4:00 के करीब पूर्व प्रखंड उप प्रमुख पप्पू कुमार शाह, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक कुमार सहित कई नेताओं ने खाद की समस्या को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेताओं का आरोप है कि किसानों को जरूरत के समय पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। वहीं, कुछ दुकानदारों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने का भी आरोप लगाया गया है। पंचायत समिति सदस्य अभिषेक कुमार और पूर्व उप प्रमुख ने भी खाद की कालाबाजारी एवं मनमानी कीमत पर बिक्री के आरोपों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उनका कहना है कि किसानों की परेशानी को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। नेताओं ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्धारित दर पर बिक्री कराने और किसानों को परेशान करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- .......................................................4
- मेह गांव से हत्या के प्रयास मामले में महिला अभियुक्त गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मेह गांव निवासी फुलवंती देवी, पति तुलसी चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एएसआई अंजलि कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ मेह गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान हत्या के प्रयास के मामले में नामजद फुलवंती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि महिला अभियुक्त के खिलाफ थाना कांड संख्या 62/26, दिनांक 20 जुलाई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। सूचना मिलने पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। मामले की जांच जारी है। #नवीनगर #नरारीकलाखुर्द #हत्या_का_प्रयास #महिलाअभियुक्त #गिरफ्तारी #पुलिसकार्रवाई #औरंगाबाद #बिहारपुलिस #क्राइमन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #BharatCrimeLiveNews #PoliceAction #BiharNews #CrimeNews1
- ........................................................4
- रफीगंज में आर बी आर खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन रफीगंज शहर के आरबीआर हाई स्कूल खेल मैदान में अग्निपथ फिजिकल अकादमी के तत्वावधान में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अकादमी के संस्थापक रवि कुमार के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 1600 मीटर तथा महिला वर्ग के लिए 1000 मीटर दौड़ आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान में मौजूद लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, आती थानाध्यक्ष, ढोसिला पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी, जिला बीस सूत्री सदस्य अतिक ख्वाजा रजा, कौशल चंद्रवंशी, प्रांशु सिंह, किशु गुप्ता, प्रो. डॉ. संजय यादव एवं शंभुनाथ यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजक रवि कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ सेना एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता के साथ नियमित अभ्यास और अनुशासन युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता में प्रथम से दसवें स्थान तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों को मेडल, मोमेंटो एवं अकादमी की टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सतेंद्र यादव, मंजित कुमार, दीपक यादव, शंभुनाथ यादव, गणेश कुमार, प्रिंस कुमार, सूर्या कुमार (गया), रोहित कुमार, रणजीत कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, अमरजीत कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- वार से नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे रफीगंज में लूना सवार की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की अहले सुबह अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में हुई है। घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है। घायल उपेंद्र साव ने बताया कि वह और सर्जुन साव नाग पंचमी के अवसर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में सर्जुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपेंद्र साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम एवं सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। सर्जुन साव ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।1