logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज में आर बी आर खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन रफीगंज शहर के आरबीआर हाई स्कूल खेल मैदान में अग्निपथ फिजिकल अकादमी के तत्वावधान में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अकादमी के संस्थापक रवि कुमार के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 1600 मीटर तथा महिला वर्ग के लिए 1000 मीटर दौड़ आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान में मौजूद लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, आती थानाध्यक्ष, ढोसिला पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी, जिला बीस सूत्री सदस्य अतिक ख्वाजा रजा, कौशल चंद्रवंशी, प्रांशु सिंह, किशु गुप्ता, प्रो. डॉ. संजय यादव एवं शंभुनाथ यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजक रवि कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ सेना एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता के साथ नियमित अभ्यास और अनुशासन युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता में प्रथम से दसवें स्थान तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों को मेडल, मोमेंटो एवं अकादमी की टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सतेंद्र यादव, मंजित कुमार, दीपक यादव, शंभुनाथ यादव, गणेश कुमार, प्रिंस कुमार, सूर्या कुमार (गया), रोहित कुमार, रणजीत कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, अमरजीत कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
14 hrs ago

रफीगंज में आर बी आर खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन रफीगंज शहर के आरबीआर हाई स्कूल खेल मैदान में अग्निपथ फिजिकल अकादमी के तत्वावधान में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अकादमी के संस्थापक रवि कुमार के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 1600 मीटर तथा महिला वर्ग के लिए 1000 मीटर दौड़ आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान में मौजूद लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, आती थानाध्यक्ष, ढोसिला पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी, जिला बीस सूत्री सदस्य अतिक ख्वाजा रजा, कौशल चंद्रवंशी, प्रांशु सिंह, किशु गुप्ता, प्रो. डॉ. संजय यादव एवं शंभुनाथ यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजक रवि कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ सेना एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता के साथ नियमित अभ्यास और अनुशासन युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता में प्रथम से दसवें स्थान तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों को मेडल, मोमेंटो एवं अकादमी की टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सतेंद्र यादव, मंजित कुमार, दीपक यादव, शंभुनाथ यादव, गणेश कुमार, प्रिंस कुमार, सूर्या कुमार (गया), रोहित कुमार, रणजीत कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, अमरजीत कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • परसा गणेश गांव में जमीन विवाद में पिस्टल लहराकर हमला करने का आरोप, बुजुर्ग महिला का हाथ फ्रैक्चर नवीनगर प्रखंड के परसा गणेश गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मंजू देवी का हाथ फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। उन्हें रात में इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद लाया गया। पीड़िता के पुत्र प्रेम शंकर सिंह के अनुसार, जमीन को लेकर वर्ष 2024 से न्यायालय में विवाद चल रहा है। टाइटल सूट संख्या 119/24 और 110/24 लंबित हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को अंचलाधिकारी के कार्यालय में दोनों पक्षों की बैठक हुई थी, जिसमें 28 तारीख तक किसी भी पक्ष को विवादित जमीन पर नहीं जाने का निर्देश दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी पक्ष के आकाश आनंद उर्फ गुड्डन, बृजमोहन सिंह, राहुल सिंह समेत अन्य लोग पिकअप वाहन से हथियार लेकर खेत में पहुंचे और जबरन रोपनी करने लगे। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी द्वारा 112 पुलिस टीम भेजकर काम रुकवाने की बात पीड़ित पक्ष ने बताई। प्रेम शंकर का आरोप है कि जब वह अपनी माता मंजू देवी के साथ खेत पर पहुंचे तो पहले से मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आकाश आनंद के हाथ में पिस्टल, बृजमोहन के हाथ में बल्ला और राहुल के हाथ में रॉड थी। बेटे को बचाने पहुंचीं मंजू देवी को भी धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, विवादित जमीन में करीब 1 एकड़ 52 डिसमिल पुष्पा कुमारी तथा 2 एकड़ 42 डिसमिल जमीन मंजू देवी के नाम पर है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर दावा कर रहा है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने नजदीकी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पिस्टल लहराने, मारपीट और जमीन पर जबरन कब्जे समेत सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #LandDispute #JaminVivada #CrimeNews #BiharCrime #NabinagarPolice #AurangabadPolice #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum #BiharPolice #BreakingNews
    1
    परसा गणेश गांव में जमीन विवाद में पिस्टल लहराकर हमला करने का आरोप, बुजुर्ग महिला का हाथ फ्रैक्चर

नवीनगर प्रखंड के परसा गणेश गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मंजू देवी का हाथ फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। उन्हें रात में इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद लाया गया।
पीड़िता के पुत्र प्रेम शंकर सिंह के अनुसार, जमीन को लेकर वर्ष 2024 से न्यायालय में विवाद चल रहा है। टाइटल सूट संख्या 119/24 और 110/24 लंबित हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को अंचलाधिकारी के कार्यालय में दोनों पक्षों की बैठक हुई थी, जिसमें 28 तारीख तक किसी भी पक्ष को विवादित जमीन पर नहीं जाने का निर्देश दिया गया था।
आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी पक्ष के आकाश आनंद उर्फ गुड्डन, बृजमोहन सिंह, राहुल सिंह समेत अन्य लोग पिकअप वाहन से हथियार लेकर खेत में पहुंचे और जबरन रोपनी करने लगे। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी द्वारा 112 पुलिस टीम भेजकर काम रुकवाने की बात पीड़ित पक्ष ने बताई।
प्रेम शंकर का आरोप है कि जब वह अपनी माता मंजू देवी के साथ खेत पर पहुंचे तो पहले से मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आकाश आनंद के हाथ में पिस्टल, बृजमोहन के हाथ में बल्ला और राहुल के हाथ में रॉड थी। बेटे को बचाने पहुंचीं मंजू देवी को भी धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया।
पीड़ित पक्ष के मुताबिक, विवादित जमीन में करीब 1 एकड़ 52 डिसमिल पुष्पा कुमारी तथा 2 एकड़ 42 डिसमिल जमीन मंजू देवी के नाम पर है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर दावा कर रहा है।
मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने नजदीकी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पिस्टल लहराने, मारपीट और जमीन पर जबरन कब्जे समेत सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #LandDispute #JaminVivada #CrimeNews #BiharCrime #NabinagarPolice #AurangabadPolice #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum #BiharPolice #BreakingNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    42 min ago
  • हसपुरा औरंगाबाद अमझरशरीफ खानकाह में 508वें सलाना उर्स सम्पन हुआ हसपुरा प्रखंड के अमझरशरीफ खानकाह में 508वें सलाना उर्स सम्पन्न हुआ।धर्मावलंबियों के बीच दादा सैयदना की छोड़ी हुई दिखाई गई
    1
    हसपुरा औरंगाबाद अमझरशरीफ खानकाह में 508वें सलाना उर्स सम्पन हुआ
हसपुरा प्रखंड के अमझरशरीफ खानकाह में 508वें सलाना उर्स सम्पन्न हुआ।धर्मावलंबियों के बीच दादा सैयदना की छोड़ी हुई दिखाई गई
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत
    1
    बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत
बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    32 min ago
  • गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में आस्था शक्ति महिला मंडल का पहली बैठक अक्षयवट वेदी गयाजी में संपन्न। वृक्षारोपण कर बैठक का हुआ शुभारंभ।
    1
    गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में आस्था शक्ति महिला मंडल का पहली बैठक अक्षयवट वेदी गयाजी में संपन्न। वृक्षारोपण कर बैठक का हुआ शुभारंभ।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    2 hrs ago
  • मेहता एस्टेट का हुआ भूमि पूजन व भव्य शुभारंभ,हर लोगों को काफी मदद मानपुर : गयाजी में आधुनिक आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मगध इन्फ्राटेक की महत्वाकांक्षी परियोजना मेहता एस्टेट का 15 अगस्त को भूमि पूजन एवं भव्य शुभारंभ किया गया। मानपुर स्थित मेहता पेट्रोल पंप के समीप विकसित होने वाली इस परियोजना में आवासीय फ्लैट, आधुनिक मॉल और प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। आवासीय विकल्प 20 लाख रुपये से शुरू होने की जानकारी दी गई। नियम एवं शर्तें लागू हैं। परियोजना में टावर ए, बी और सी प्रस्तावित हैं। टावर ए में जी+4 मंजिला आधुनिक मॉल, टावर बी में 1 व 2 बीएचके तथा टावर सी में 1 बीएचके फ्लैट होंगे। दो-स्तरीय बेसमेंट में 240 से अधिक वाहनों की पार्किंग, तीन हाई-स्पीड लिफ्ट, 24 घंटे बिजली-पानी, सुरक्षा, ईवी चार्जिंग प्वाइंट, जिम, जॉगिंग ट्रैक, रूफ गार्डन, स्वीमिंग पूल, मंदिर, क्रिकेट पिच व फुटबॉल कोर्ट जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। परियोजना की परिकल्पना अनुराग मेहता और गौतम अरुण के नेतृत्व में की गई है। समारोह में महंत त्रिवेणी गिरी जी महाराज, स्वामी विवेकानंद गिरी, स्वामी सत्यानंद गिरी और प्रो. उपेंद्र नाथ वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ के साथ परियोजना की बुकिंग भी शुरू हुई। भूमि पूजन के बाद सैकड़ों लोग बुकिंग के लिए पहुंचे।
    4
    मेहता एस्टेट का हुआ भूमि पूजन व भव्य शुभारंभ,हर लोगों को काफी मदद 
मानपुर : गयाजी में आधुनिक आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मगध इन्फ्राटेक की महत्वाकांक्षी परियोजना मेहता एस्टेट का 15 अगस्त को भूमि पूजन एवं भव्य शुभारंभ किया गया। मानपुर स्थित मेहता पेट्रोल पंप के समीप विकसित होने वाली इस परियोजना में आवासीय फ्लैट, आधुनिक मॉल और प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। आवासीय विकल्प 20 लाख रुपये से शुरू होने की जानकारी दी गई। नियम एवं शर्तें लागू हैं। परियोजना में टावर ए, बी और सी प्रस्तावित हैं। टावर ए में जी+4 मंजिला आधुनिक मॉल, टावर बी में 1 व 2 बीएचके तथा टावर सी में 1 बीएचके फ्लैट होंगे। दो-स्तरीय बेसमेंट में 240 से अधिक वाहनों की पार्किंग, तीन हाई-स्पीड लिफ्ट, 24 घंटे बिजली-पानी, सुरक्षा, ईवी चार्जिंग प्वाइंट, जिम, जॉगिंग ट्रैक, रूफ गार्डन, स्वीमिंग पूल, मंदिर, क्रिकेट पिच व फुटबॉल कोर्ट जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। परियोजना की परिकल्पना अनुराग मेहता और गौतम अरुण के नेतृत्व में की गई है। समारोह में महंत त्रिवेणी गिरी जी महाराज, स्वामी विवेकानंद गिरी, स्वामी सत्यानंद गिरी और प्रो. उपेंद्र नाथ वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ के साथ परियोजना की बुकिंग भी शुरू हुई। भूमि पूजन के बाद सैकड़ों लोग बुकिंग के लिए पहुंचे।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • रफीगंज में आर बी आर खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन रफीगंज शहर के आरबीआर हाई स्कूल खेल मैदान में अग्निपथ फिजिकल अकादमी के तत्वावधान में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अकादमी के संस्थापक रवि कुमार के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 1600 मीटर तथा महिला वर्ग के लिए 1000 मीटर दौड़ आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान में मौजूद लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, आती थानाध्यक्ष, ढोसिला पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी, जिला बीस सूत्री सदस्य अतिक ख्वाजा रजा, कौशल चंद्रवंशी, प्रांशु सिंह, किशु गुप्ता, प्रो. डॉ. संजय यादव एवं शंभुनाथ यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजक रवि कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ सेना एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता के साथ नियमित अभ्यास और अनुशासन युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता में प्रथम से दसवें स्थान तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों को मेडल, मोमेंटो एवं अकादमी की टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सतेंद्र यादव, मंजित कुमार, दीपक यादव, शंभुनाथ यादव, गणेश कुमार, प्रिंस कुमार, सूर्या कुमार (गया), रोहित कुमार, रणजीत कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, अमरजीत कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज में आर बी आर खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

रफीगंज शहर के आरबीआर हाई स्कूल खेल मैदान में अग्निपथ फिजिकल अकादमी के तत्वावधान में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अकादमी के संस्थापक रवि कुमार के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 1600 मीटर तथा महिला वर्ग के लिए 1000 मीटर दौड़ आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान में मौजूद लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, आती थानाध्यक्ष, ढोसिला पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी, जिला बीस सूत्री सदस्य अतिक ख्वाजा रजा, कौशल चंद्रवंशी, प्रांशु सिंह, किशु गुप्ता, प्रो. डॉ. संजय यादव एवं शंभुनाथ यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
आयोजक रवि कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ सेना एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता के साथ नियमित अभ्यास और अनुशासन युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रतियोगिता में प्रथम से दसवें स्थान तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों को मेडल, मोमेंटो एवं अकादमी की टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सतेंद्र यादव, मंजित कुमार, दीपक यादव, शंभुनाथ यादव, गणेश कुमार, प्रिंस कुमार, सूर्या कुमार (गया), रोहित कुमार, रणजीत कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, अमरजीत कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • वार से नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे रफीगंज में लूना सवार की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की अहले सुबह अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में हुई है। घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है। घायल उपेंद्र साव ने बताया कि वह और सर्जुन साव नाग पंचमी के अवसर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में सर्जुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपेंद्र साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम एवं सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। सर्जुन साव ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।
    1
    वार से नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे रफीगंज में लूना सवार की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल 

रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार  की अहले सुबह  अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में हुई है। घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है।
घायल उपेंद्र साव ने बताया कि वह और सर्जुन साव नाग पंचमी के अवसर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में सर्जुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपेंद्र साव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।
नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम एवं सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। सर्जुन साव ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • मुहाने नदी में घटनास्थल पर जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम। लापता 9 वर्षीय अनिकेत का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में डॉग स्क्वायड की टीम लगी हुई है। बोधगया में 9 वर्षीय अनिकेत राज गिरी की मौत से सनसनी! बोधगया के बतसपुर गांव से लापता 9 वर्षीय अनिकेत राज गिरी का शव करीब 36 घंटे बाद मुहाने नदी से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 👉 क्या है पूरा मामला? पुलिस जांच में क्या सामने आता है, यह देखने वाली बात होगी। #Bodhgaya #GayaNews #AniketRajGiri #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #Gaya #BodhgayaNews #MuhaneRiver #MissingChild #MurderCase #BiharBreaking #LatestNews
    1
    मुहाने नदी में घटनास्थल पर जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम। लापता 9 वर्षीय अनिकेत का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में डॉग स्क्वायड की टीम लगी हुई है।
बोधगया में 9 वर्षीय अनिकेत राज गिरी की मौत से सनसनी!
बोधगया के बतसपुर गांव से लापता 9 वर्षीय अनिकेत राज गिरी का शव करीब 36 घंटे बाद मुहाने नदी से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
👉 क्या है पूरा मामला? पुलिस जांच में क्या सामने आता है, यह देखने वाली बात होगी।
#Bodhgaya #GayaNews #AniketRajGiri #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #Gaya #BodhgayaNews #MuhaneRiver #MissingChild #MurderCase #BiharBreaking #LatestNews
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.