आसींद नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के भरे गए नामांकन , निर्दलीयों की निर्णायक रहेगी भूमिका आसींद नगर निकाय चुनाव 2026 के अध्यक्ष पद पर आज नामांकन बनने की प्रक्रिया शुरू हुई और आसींद नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सत्येंद्र सिंह चौहान एवं कांग्रेस से दिनेश कुमार गोखरू ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा वही आसींद नगर पालिका के नि वर्तमान अध्यक्ष देवीलाल साहू जो भाजपा से आसींद नगर निकाय में अध्यक्ष पद पर काबिज थे उन्होंने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा मौजूदा स्थिति देखी जाए तो जब पालिका के कल वार्ड 25 है उसमें से भाजपा ने 12 सीटों पर अपना कब्जा जमाया और कांग्रेस ने 8 सीटों पर विजय हासिल की साथ ही निर्दलीय भी पांच सीटों पर चुनाव जीता देखा जाए तो भाजपा बहुमत हासिल करने में एक सीट से पीछे है वहीं कांग्रेस पांच सीटों से बहुमत से पीछे रही है, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आसींद पंचायत समिति में बनाए गए केंद्र पर हुई जहां आसींद चुनाव रिटर्निंग अधिकारी विकास मोहन भाटी आसींद तहसीलदार जय सिंह एवं विकास अधिकारी भंवर सिंह चारण सहित इस कार्य में लगे कार्मिक मौजूद रहे साथ ही सुरक्षा को लेकर आसींद पुलिस उपाधीक्षक जय सिंह आसींद की श्रीमती श्रद्धा शर्मा सहित आसींद थाने का जाब्ता तैनात रहा आसींद मंजूर 9413889596
आसींद नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के भरे गए नामांकन , निर्दलीयों की निर्णायक रहेगी भूमिका आसींद नगर निकाय चुनाव 2026 के अध्यक्ष पद पर आज नामांकन बनने की प्रक्रिया शुरू हुई और आसींद नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सत्येंद्र सिंह चौहान एवं कांग्रेस से दिनेश कुमार गोखरू ने अध्यक्ष पद के
लिए नामांकन भरा वही आसींद नगर पालिका के नि वर्तमान अध्यक्ष देवीलाल साहू जो भाजपा से आसींद नगर निकाय में अध्यक्ष पद पर काबिज थे उन्होंने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा मौजूदा स्थिति देखी जाए तो जब पालिका के कल वार्ड 25 है उसमें से भाजपा ने 12 सीटों पर अपना कब्जा जमाया
और कांग्रेस ने 8 सीटों पर विजय हासिल की साथ ही निर्दलीय भी पांच सीटों पर चुनाव जीता देखा जाए तो भाजपा बहुमत हासिल करने में एक सीट से पीछे है वहीं कांग्रेस पांच सीटों से बहुमत से पीछे रही है, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आसींद पंचायत समिति में बनाए गए केंद्र पर हुई
जहां आसींद चुनाव रिटर्निंग अधिकारी विकास मोहन भाटी आसींद तहसीलदार जय सिंह एवं विकास अधिकारी भंवर सिंह चारण सहित इस कार्य में लगे कार्मिक मौजूद रहे साथ ही सुरक्षा को लेकर आसींद पुलिस उपाधीक्षक जय सिंह आसींद की श्रीमती श्रद्धा शर्मा सहित आसींद थाने का जाब्ता तैनात रहा आसींद मंजूर 9413889596
- आसींद नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के भरे गए नामांकन , निर्दलीयों की निर्णायक रहेगी भूमिका आसींद नगर निकाय चुनाव 2026 के अध्यक्ष पद पर आज नामांकन बनने की प्रक्रिया शुरू हुई और आसींद नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सत्येंद्र सिंह चौहान एवं कांग्रेस से दिनेश कुमार गोखरू ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा वही आसींद नगर पालिका के नि वर्तमान अध्यक्ष देवीलाल साहू जो भाजपा से आसींद नगर निकाय में अध्यक्ष पद पर काबिज थे उन्होंने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा मौजूदा स्थिति देखी जाए तो जब पालिका के कल वार्ड 25 है उसमें से भाजपा ने 12 सीटों पर अपना कब्जा जमाया और कांग्रेस ने 8 सीटों पर विजय हासिल की साथ ही निर्दलीय भी पांच सीटों पर चुनाव जीता देखा जाए तो भाजपा बहुमत हासिल करने में एक सीट से पीछे है वहीं कांग्रेस पांच सीटों से बहुमत से पीछे रही है, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आसींद पंचायत समिति में बनाए गए केंद्र पर हुई जहां आसींद चुनाव रिटर्निंग अधिकारी विकास मोहन भाटी आसींद तहसीलदार जय सिंह एवं विकास अधिकारी भंवर सिंह चारण सहित इस कार्य में लगे कार्मिक मौजूद रहे साथ ही सुरक्षा को लेकर आसींद पुलिस उपाधीक्षक जय सिंह आसींद की श्रीमती श्रद्धा शर्मा सहित आसींद थाने का जाब्ता तैनात रहा आसींद मंजूर 94138895964
- बड़े भाई चन्द्र शेखर आजाद जी पर जिस तरह कायराना हमला किरा गया उसके विरोध मे आज दिल्ली के कनाट पैलेस पर भारी विरोध प्रर्दशन ये अम्बेडकरवादीयो कि ताकत ओर ये कमाया है भाई ने जय भीम 💙🙏1
- ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं। इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* *भीलवाड़ा।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को न्यायिक अधिकारियों की दो महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित हुईं। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर आगामी 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अभय जैन ने मुख्यालय के सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने, राजीनामा योग्य मामलों को चिन्हित करने और प्री-काउंसलिंग के माध्यम से पक्षकारों में समझौते के प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व प्राधिकरण सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने तैयारियों की जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के तहत जिले के लगभग 45 सरकारी व निजी विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर लगाए गए। शिविरों में *"अजनबी से सावधान - मना करो, दूर जाओ, बताओ"* विषय पर बच्चों को अपहरण, बाल तस्करी और शोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को अनजान व्यक्तियों के लालच में न आने और आपात स्थिति में अभिभावक या शिक्षक को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में धूमधाम से मनाया गया इंजीनियर्स डे एवं ओजोन दिवस भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में धूमधाम से मनाया गया इंजीनियर्स डे एवं ओजोन दिवस भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में 'अभियंता दिवस' (इंजीनियर्स डे) तथा 'विश्व ओजोन दिवस' का गरिमामय आयोजन किया गया। इंजीनियर्स डे पर नवाचार और प्रश्नोत्तरी सत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को डॉ. विश्वेश्वरैया के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान, उनकी दूरगामी सोच और तकनीकी उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा राष्ट्र के तकनीकी विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक धीरज जोशी एवं सुरेंद्र चौहान ने अपने सारगर्भित विचार साझा करते हुए इंजीनियरिंग के आधुनिक समाज और नवाचारों में महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी (क्विज़) सत्र आयोजित कर उनके ज्ञान को परखा और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। सफल संयोजन एवं तकनीकी प्रबंधन एवं कार्यक्रम का कुशल संयोजन प्राध्यापक मुकेश कुमार माली द्वारा किया गया। वहीं, कार्यक्रम के सफल डिजिटल एवं तकनीकी संचालन में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक स्तुति नवहाल एवं विक्रम चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। संपूर्ण आयोजन का मीडिया कवरेज एवं प्रचार-प्रसार प्राध्यापक सत्येंद्र माली द्वारा किया गया। प्रार्थना सभा में ओजोन दिवस पर किया जागरूक इससे पूर्व प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में 'विश्व ओजोन दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर जीव विज्ञान के प्राध्यापक सुरेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी की रक्षा में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई।4
- गांधीसागर क्षेत्र में गंदगी और बदहाल सड़कों से जनता परेशान 📰 कहीं कचरे के ढेर तो कहीं सड़क पर गड्ढे, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल भीलवाड़ा। शहर के गांधीसागर क्षेत्र से लेकर कांचीपुरम तक सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर आमजन में नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने के साथ ही सड़कें भी बदहाल नजर आ रही हैं। कई स्थानों पर सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह जमा कचरे के कारण गंदगी का माहौल बना हुआ है। वहीं, सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इन रास्तों से गुजरना परेशानी भरा साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि शहर में विकास और बेहतर सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कई इलाकों में मूलभूत व्यवस्थाएं ही सवालों के घेरे में हैं। गांधीसागर से कांचीपुरम तक सड़क, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द समाधान की मांग की है। आमजन का सवाल है कि जब क्षेत्र में लंबे समय से सफाई और सड़क की समस्या बनी हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान कब देंगे? लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर कचरे की नियमित सफाई कराई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढों की मरम्मत जल्द कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके। अब देखने वाली बात यह होगी कि जनता की इन समस्याओं पर जिम्मेदार विभाग कब तक संज्ञान लेते हैं और धरातल पर क्या कार्रवाई होती है।1
- तहनाल में तेजा दशमी मेले का आगाज, झंडा स्थापना के साथ शुरू हुई तैयारियां 21 सितंबर को भरेगा विशाल मेला शाहपुरा-भैरू लाल लक्षकार भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध तेजाजी धाम तहनाल में तेजा दशमी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को विधि-विधान से झंडे की स्थापना के साथ पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। झंडा स्थापना के दौरान तेजाजी महाराज के भोपाजी रामलाल गुर्जर, ठाकुर भगवत सिंह राणावत, रामलाल पटेल,रामनिवास पटेल, शंकर गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, कैलाश गाडरी, रामजस गुर्जर, लढ़ा परिवार,उपसरपंच एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सरपंच गोविंद कंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मेले को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे गांव में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, तेजाजी महाराज की बिंदोरी परिक्रमा स्थल की विशेष सजावट और साफ-सफाई के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। मेले के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंचमी बुधवार रात्रि से चारभुजा मंदिर के सामने लोक कलाकारों द्वारा लोककला कार्यक्रम शुरू होंगे। 20 सितंबर नवमी को भव्य रात्रि जागरण का आयोजन होगा और 21 सितंबर 2026 तेजा दशमी पर विशाल मेले का मुख्य आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।1
- मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है आसींद मंजूर 94138895964