logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 घंटे से लखनादौन-मंडला मार्ग जाम, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प 8 घंटे से लखनादौन-मंडला मार्ग जाम, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प लखनादौन-मंडला मार्ग पर 31 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को पिछले करीब 8 घंटे से चक्काजाम जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम और एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और स्थिति को शांत कराया। प्रशासन लगातार जाम समाप्त कराने और यातायात को सामान्य करने के प्रयास में जुटा हुआ है जिसको लेकर शाम 6:00 एसडीएम के आश्वासन पर जाम ग्रामीणों ने खोला

10 hrs ago
user_Umesh Srivastava
Umesh Srivastava
घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

8 घंटे से लखनादौन-मंडला मार्ग जाम, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प 8 घंटे से लखनादौन-मंडला मार्ग जाम, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प लखनादौन-मंडला मार्ग पर 31 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को पिछले करीब 8 घंटे से चक्काजाम जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम और एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और स्थिति को शांत कराया। प्रशासन लगातार जाम समाप्त कराने और यातायात को सामान्य करने के प्रयास में जुटा हुआ है जिसको लेकर शाम 6:00 एसडीएम के आश्वासन पर जाम ग्रामीणों ने खोला

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
    1
    'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों  के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • नैनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 लाख 25 हजार की चोरी का खुलासा। दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी।
    1
    नैनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,
9 लाख 25 हजार की चोरी का खुलासा।
दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद,
फरार आरोपियों की तलाश जारी।
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर : मोहित संघी मां नर्मदा। विश्व हिन्दू परिषद, जबलपुर विभाग द्वारा मां नर्मदा जिले में बाल संस्कार केन्द्रों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पूजन एवं आरती के साथ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य समाज की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करना रहा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद प्रांत की वरिष्ठ बहनें विभिन्न जिलों में पहुंचकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख श्रीमती मालती रैकवार, प्रांत सह सत्संग प्रमुख श्रीमती प्रमिला दीदी एवं दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सोनम रवानी ने उपस्थित मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने खेल, गीत, मंत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित करने की प्रभावी पद्धतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से बाल संस्कार केन्द्र संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाग मंत्री महेन्द्र सिंह, विभाग सहमंत्री राजेश रैकवार, विभाग संयोजिका अर्पिता दीदी, मां नर्मदा जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज बरसैंया, जिला उपाध्यक्ष शोभा तिवारी, शक्ति साधना प्रमुख पूजा दीदी, जिला सहसंयोजिका उषा पटेल, दुर्गावती जिला संयोजिका आरती शुक्ला, आयुध जिला संयोजिका प्रियंका ठाकुर,नेहा सोनी मधु सिंह, नीतू संघी, राखी पांडे, शोभा पवार, जिला संयोजिका श्रद्धा झारिया, शताक्षी जायसवाल, सुलेखा दुबे, अर्पिता खम्परिया, बजरंग दल सहसंयोजक राहुल बाकले सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यशाला के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बाल संस्कार केन्द्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात सभी ने साथ मिलकर स्वालपाहार किया
    4
    विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प
न्यूज़ रिपोर्टर : मोहित संघी
मां नर्मदा। विश्व हिन्दू परिषद, जबलपुर विभाग द्वारा मां नर्मदा जिले में बाल संस्कार केन्द्रों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पूजन एवं आरती के साथ हुआ।
कार्यशाला का उद्देश्य समाज की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करना रहा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद प्रांत की वरिष्ठ बहनें विभिन्न जिलों में पहुंचकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही हैं।
कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख श्रीमती मालती रैकवार, प्रांत सह सत्संग प्रमुख श्रीमती प्रमिला दीदी एवं दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सोनम रवानी ने उपस्थित मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने खेल, गीत, मंत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित करने की प्रभावी पद्धतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से बाल संस्कार केन्द्र संचालित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विभाग मंत्री महेन्द्र सिंह, विभाग सहमंत्री राजेश रैकवार, विभाग संयोजिका अर्पिता दीदी, मां नर्मदा जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज बरसैंया, जिला उपाध्यक्ष शोभा तिवारी, शक्ति साधना प्रमुख पूजा दीदी, जिला सहसंयोजिका उषा पटेल, दुर्गावती जिला संयोजिका आरती शुक्ला, आयुध जिला संयोजिका प्रियंका ठाकुर,नेहा सोनी मधु सिंह, नीतू संघी, राखी पांडे, शोभा पवार, जिला संयोजिका श्रद्धा झारिया, शताक्षी जायसवाल, सुलेखा दुबे, अर्पिता खम्परिया, बजरंग दल सहसंयोजक राहुल बाकले सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कार्यशाला के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बाल संस्कार केन्द्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात सभी ने साथ मिलकर स्वालपाहार किया
    user_Mohit Sanghi
    Mohit Sanghi
    Accountant जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Seoni News: 'जुगनी' बाघिन की शाही सैर, तीन शावकों संग सड़क पार करती आई नजर
    1
    Seoni News: 'जुगनी' बाघिन की शाही सैर, तीन शावकों संग सड़क पार करती आई नजर
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 0 वर्षों से निरंतर जाम सांवली की पदयात्रा, कान्हीवाड़ा से 32 श्रद्धालु रवाना कान्हीवाड़ा। श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सांवली के दर्शन के लिए महावीर व्यायाम शाला एवं बजरंग व्यायाम शाला के 32 श्रद्धालु 185 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुए। छह दिनों में पूरी होने वाली यह पदयात्रा लगातार 10 वर्षों से आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने नगर के बाहर स्थित हनुमान मंदिर तक साथ पहुंचकर यात्रियों को विदाई दी। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
    1
    0 वर्षों से निरंतर जाम सांवली की पदयात्रा, कान्हीवाड़ा से 32 श्रद्धालु रवाना
कान्हीवाड़ा। श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सांवली के दर्शन के लिए महावीर व्यायाम शाला एवं बजरंग व्यायाम शाला के 32 श्रद्धालु 185 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुए। छह दिनों में पूरी होने वाली यह पदयात्रा लगातार 10 वर्षों से आयोजित की जा रही है।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने नगर के बाहर स्थित हनुमान मंदिर तक साथ पहुंचकर यात्रियों को विदाई दी। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 8 घंटे से लखनादौन-मंडला मार्ग जाम, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प 8 घंटे से लखनादौन-मंडला मार्ग जाम, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प लखनादौन-मंडला मार्ग पर 31 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को पिछले करीब 8 घंटे से चक्काजाम जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम और एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और स्थिति को शांत कराया। प्रशासन लगातार जाम समाप्त कराने और यातायात को सामान्य करने के प्रयास में जुटा हुआ है जिसको लेकर शाम 6:00 एसडीएम के आश्वासन पर जाम ग्रामीणों ने खोला
    1
    8 घंटे से लखनादौन-मंडला मार्ग जाम, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
8 घंटे से लखनादौन-मंडला मार्ग जाम, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
लखनादौन-मंडला मार्ग पर 31 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को  पिछले करीब 8 घंटे से चक्काजाम जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम और एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और स्थिति को शांत कराया। प्रशासन लगातार जाम समाप्त कराने और यातायात को सामान्य करने के प्रयास में जुटा हुआ है जिसको लेकर शाम 6:00 एसडीएम के आश्वासन पर जाम ग्रामीणों ने खोला
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.