logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आधे से ज्यादा वार्ड सदस्य नहीं हुए ग्राम सभा में शामिल पंचायत विकास दिवस में विकास कार्यों की दी गई जानकारी, अधूरी सड़क का मुद्दा उठा सौर बाजार प्रखंड के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत में हुए विकास कार्यों एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। मुखिया प्रतिनिधि विष्णुदेव यादव ने बताया कि पंचायत में सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं छठ घाट सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों ने महादलित टोला में अधूरी सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की। इस पर मुखिया प्रतिनिधि ने फंड उपलब्ध होने के बाद सड़क निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया। हालांकि कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति काफी कम रही, जिससे सूचना के प्रचार-प्रसार को लेकर भी सवाल उठने लगे।

3 hrs ago
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
3 hrs ago

आधे से ज्यादा वार्ड सदस्य नहीं हुए ग्राम सभा में शामिल पंचायत विकास दिवस में विकास कार्यों की दी गई जानकारी, अधूरी सड़क का मुद्दा उठा सौर बाजार प्रखंड के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत में हुए विकास कार्यों एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। मुखिया प्रतिनिधि विष्णुदेव यादव ने बताया कि पंचायत में सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं छठ घाट सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों ने महादलित टोला में अधूरी सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की। इस पर मुखिया प्रतिनिधि ने फंड उपलब्ध होने के बाद सड़क निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया। हालांकि कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति काफी कम रही, जिससे सूचना के प्रचार-प्रसार को लेकर भी सवाल उठने लगे।

More news from बिहार and nearby areas
  • खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत मानसी बाजार से चुकती जाने वाली सड़क पर हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी जमा होने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। खासकर पैदल चलने वाले, स्कूली छात्र-छात्राओं और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। लोगों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से सड़क पर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा नाला निर्माण एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिल सके।
    1
    खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत मानसी बाजार से चुकती जाने वाली सड़क पर हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी जमा होने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। खासकर पैदल चलने वाले, स्कूली छात्र-छात्राओं और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। लोगों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से सड़क पर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा नाला निर्माण एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिल सके।
    user_गौतम कुमार चौरसिया
    गौतम कुमार चौरसिया
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • श्री राम पूजा 🌹🙏 दुख में सुमिरन सब कोय करे सुख में करे ना कोय। ज्यों सुख में सुमिरन करे दुख काहे का होय।।
    1
    श्री राम पूजा 🌹🙏 
दुख में सुमिरन सब कोय करे 
                             सुख में करे ना कोय।
ज्यों सुख में सुमिरन करे 
                            दुख काहे का होय।।
    user_Ram Prakash Sharma
    Ram Prakash Sharma
    Speech Therapist बिथान, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में शौच करने गए एक किशोर की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया। किशोर नरकटिया गांव का रहने वाला था और शौच के लिए कोसी नदी के पास गया था। वहां वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
    1
    जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में शौच करने गए एक किशोर की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया।

किशोर नरकटिया गांव का रहने वाला था और शौच के लिए कोसी नदी के पास गया था। वहां वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
    user_Manoj Kumar sah
    Manoj Kumar sah
    बिरौल, दरभंगा, बिहार•
    12 hrs ago
  • खगड़िया के गोगरी प्रखंड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल महेशखूंट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में स्कूल के होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
    1
    खगड़िया के गोगरी प्रखंड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल महेशखूंट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में स्कूल के होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    19 hrs ago
  • खगड़िया/चौथम संवाददाता: गौतम कुमार चौरसिया बिहार के खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से दिव्यांगजनों को यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित यह शिविर सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हुआ, जिसका दूसरा दिन मंगलवार को भी जारी रहा। शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे दिव्यांगजनों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सीय जांच के आधार पर पात्र लाभार्थियों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस दौरान दिव्यांगजनों को आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्वास्थ्य जांच टीम में ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. आशीष कश्यप, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अखलाक अख्तर, मनोचिकित्सक डॉ. अमित कुमार तथा दिव्यांग कोषांग के कर्मी सुमित कुमार शामिल रहे। सभी विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की श्रेणी के अनुसार चिकित्सीय परीक्षण कर आवश्यक प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी की। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शिविर में पहुंचे, जहां दर्जनों लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। शिविर के दौरान चिकित्सकों और कर्मियों ने लाभार्थियों की समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निर्देशानुसार आयोजित इस दो दिवसीय शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यूडीआईडी पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए भी प्रखंड स्तर पर चिकित्सीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिससे आवेदकों को जल्द से जल्द कार्ड उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि शिविर के सफल संचालन में चौथम सीएचसी प्रबंधक अमर कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड के अन्य कर्मी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों से ऐसे शिविरों का लाभ उठाकर यूडीआईडी कार्ड बनवाने की अपील की है, ताकि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
    1
    खगड़िया/चौथम

संवाददाता: गौतम कुमार चौरसिया

बिहार के खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से दिव्यांगजनों को यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित यह शिविर सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हुआ, जिसका दूसरा दिन मंगलवार को भी जारी रहा।

शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे दिव्यांगजनों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सीय जांच के आधार पर पात्र लाभार्थियों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस दौरान दिव्यांगजनों को आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्वास्थ्य जांच टीम में ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. आशीष कश्यप, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अखलाक अख्तर, मनोचिकित्सक डॉ. अमित कुमार तथा दिव्यांग कोषांग के कर्मी सुमित कुमार शामिल रहे। सभी विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की श्रेणी के अनुसार चिकित्सीय परीक्षण कर आवश्यक प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी की।

मंगलवार को भी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शिविर में पहुंचे, जहां दर्जनों लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। शिविर के दौरान चिकित्सकों और कर्मियों ने लाभार्थियों की समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निर्देशानुसार आयोजित इस दो दिवसीय शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यूडीआईडी पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए भी प्रखंड स्तर पर चिकित्सीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिससे आवेदकों को जल्द से जल्द कार्ड उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि शिविर के सफल संचालन में चौथम सीएचसी प्रबंधक अमर कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड के अन्य कर्मी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों से ऐसे शिविरों का लाभ उठाकर यूडीआईडी कार्ड बनवाने की अपील की है, ताकि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
    user_गौतम कुमार चौरसिया
    गौतम कुमार चौरसिया
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड में स्थित रजाकपुर स्कूल में बच्चों को मारने की एक खतरनाक साजिश रची गई थी। इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब स्कूल के कुछ कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह साजिश काफी गहरी और खतरनाक थी, जिसका उद्देश्य स्कूल के कई बच्चों को निशाना बनाना था। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और स्कूल प्रशासन से सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड में स्थित रजाकपुर स्कूल में बच्चों को मारने की एक खतरनाक साजिश रची गई थी। इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब स्कूल के कुछ कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह साजिश काफी गहरी और खतरनाक थी, जिसका उद्देश्य स्कूल के कई बच्चों को निशाना बनाना था।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और स्कूल प्रशासन से सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    19 hrs ago
  • बांकीपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रचार प्रसार तेज बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने केलिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश
    1
    बांकीपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रचार प्रसार तेज
बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने केलिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश
    user_JantaStarNews
    JantaStarNews
    Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • आपके द्वारा भेजी गई फोटो को GIF में बदलने का प्रस्ताव है। इस GIF में लगभग वैसा ही प्रभाव आएगा जैसा आप वीडियो में चाहते थे। इसमें हल्की मुस्कान, आँखों का झपकना, बैकग्राउंड में दिल के आकार की bokeh लाइट्स का झिलमिलाना, फूलों और पत्तियों में हल्की हलचल और धीरे-धीरे कैमरा ज़ूम-इन होगा। यह एक छोटा, लूप वाला एनिमेटेड GIF होगा जो वीडियो जैसा लगेगा। आपको तीन विकल्प दिए गए हैं: 1. रोमांटिक स्लो ज़ूम, 2. दोनों का हल्का मुस्कान + लाइट्स का झिलमिलाना, 3. पंखुड़ियों का उड़ना। आप इनमें से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं और तुरंत GIF जनरेट किया जाएगा।
    1
    आपके द्वारा भेजी गई फोटो को GIF में बदलने का प्रस्ताव है। इस GIF में लगभग वैसा ही प्रभाव आएगा जैसा आप वीडियो में चाहते थे। इसमें हल्की मुस्कान, आँखों का झपकना, बैकग्राउंड में दिल के आकार की bokeh लाइट्स का झिलमिलाना, फूलों और पत्तियों में हल्की हलचल और धीरे-धीरे कैमरा ज़ूम-इन होगा। यह एक छोटा, लूप वाला एनिमेटेड GIF होगा जो वीडियो जैसा लगेगा।

आपको तीन विकल्प दिए गए हैं: 1. रोमांटिक स्लो ज़ूम, 2. दोनों का हल्का मुस्कान + लाइट्स का झिलमिलाना, 3. पंखुड़ियों का उड़ना। आप इनमें से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं और तुरंत GIF जनरेट किया जाएगा।
    user_Kumod Kumar
    Kumod Kumar
    Farmer कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.