*उमेश पाठक ✍️* *सिरमौर में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस-NSUI का एक दिवसीय धरना, एसडीएम को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन* *क्षेत्रीय मुद्दों के निराकरण की मांग, बड़ी संख्या में महिला-किसान-मजदूर रहे शामिल* *सिरमौर (रीवा), 7 अप्रैल।* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी एवं एनएसयूआई सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय सिरमौर के समक्ष क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ धरना लगभग तीन घंटे चला, जिसके बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में सिरमौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक राम गरीब बनवासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, बिजली कटौती, राजस्व प्रकरणों का लंबित रहना, खाद-बीज की किल्लत और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से आमजन त्रस्त है, लेकिन प्रशासन गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिवस के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ब्लॉक संगठन प्रभारी राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि तहसील स्तर पर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के सैकड़ों प्रकरण वर्षों से लंबित हैं। नगर अध्यक्ष बृजेश पांडे ने नगर में सफाई, नाली निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा उठाया। बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमृतांश तिवारी ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की मांग की। वहीं एनएसयूआई नेता निष्कर्ष मिश्रा ने कॉलेजों में शिक्षकों की कमी व छात्रवृत्ति वितरण में देरी का मामला रखा। जिला महामंत्री प्रदीप द्विवेदी ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, धरातल पर कोई काम नहीं दिख रहा। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं से संबंधित नारे लगाए और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। बाद में विष्णु प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सिरमौर को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त कर बिंदुवार परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। *ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित:* मंडलम दिलीप सिंह, मंडलम प्रेमलाल दहिया, सिद्धार्थ मिश्रा, मिडिया प्रभारी उमेश पाठक,अरुण द्विवेदी, श्रीकांत मिश्रा, बांकेलाल शुक्ला, मंडलम राजेंद्र द्विवेदी, सुरेश पाठक, सुशील चंद्र गुप्ता, शारदा सोनी, राजकुमार नामदेव, लक्ष्मण कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, रमेश सिंह कमरहट, अवध राज सिंह, रामकृष्ण गौतम, रामसूरत द्विवेदी, रामदयाल सेन, रामनरेश सेन, राकेश मिश्रा, पटवारी साकेत, पुनीत मिश्रा, श्रीनिवास मिश्र समेत बड़ी संख्या में महिला, युवा, किसान एवं मजदूर वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- सतना से प्रयागराज को जोड़ने वाली रेलवे लाइन में जैतवारा स्टेशन में पटरी जर्जर हालत में पटरी से 3, 4पटरी 🗝️ निकली दिखी स्टेशन प्रशासन इस बात से बेखबर किसी अनहोनी को दावत देने वाले कार्य ##रेलवे##पटरी ##रेलवेट्रैक2
- Post by Prakash Pathak Satna1
- विशाल नेत्र शिविर का आयोजन 10 अप्रैल को शाहपुर ग्राम पंचायत भवन पर किया जा रहा है अतः जनता जनार्दन से हमारी अपील है कि लोग अपने नेत्र का इलाज कराए और लाभ प्राप्त करें। हमारा संपर्क नंबर है 7354 896 4791
- ✍️रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय✍️ रीवा मध्यप्रदेश - मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सरकारी शिक्षा की हालत दयनीय होती जा रही है त्यौंथर क्षेत्र के पनासी स्कूल में छात्र से पंखा चलवाती दिखीं प्रधानाध्यापिका, वीडियो वायरल रीवा जिले के त्यौंथर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला पनासी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका वर्षा मांझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुनती नजर आ रही हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक छात्र उनके पास खड़ा होकर हाथ से पंखा चला रहा है। भीषण गर्मी के बीच छात्र से इस तरह का व्यक्तिगत कार्य कराना शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक की जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है, जहां बच्चों को संस्कार और अनुशासन सिखाया जाता है, लेकिन इस तरह की घटनाएं व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि संबंधित प्रधानाध्यापिका के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। वहीं सहायक संचालक रीवा राजेश मिश्रा ने कहा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है जिसकी जांच कराकर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।1
- *बहेलिया भाट गौशाला का बुरा हाल: खाने-पीने की नहीं है कोई व्यवस्था, गौशाला में लटका मिला ताला* ग्राम पंचायत रूहिया अंतर्गत ग्राम बहेलिया भाट में स्थित गौशाला की हालत खराब है। गौशाला में गायों को हरा चारा नहीं मिल पा रहा है और गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे जानवरों की हालत बिगड़ रही है। कई गोवंश की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गौशाला में गोवंश को हरा चारा नहीं दिया जा रहा है1
- रीवा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है पत्नी ने पति की चाकू से गोद कर की हत्या आरोपी हुआ फरार1
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1