जल अर्पण दिवस पर नेतानार स्कूल में जल संरक्षण का संदेश बच्चों ने लिया जल की हर बूंद बचाने का संकल्प सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक जल अर्पण दिवस पर नेतानार स्कूल में जल संरक्षण का संदेश बच्चों ने लिया जल की हर बूंद बचाने का संकल्प सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक सुकमा/ कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत नेतानार स्थित प्राथमिक शाला में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान बच्चों को जल के महत्व, संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के प्रति जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला समन्वयक अभिषेक मिंज एवं प्रयोगशाला से जुड़े कर्मचारियों द्वारा विद्यालय के पेयजल स्रोत का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला सहायक मानेश साहू ने जल स्रोत से पानी का नमूना लेकर मौके पर जल गुणवत्ता का परीक्षण किया। परीक्षण के साथ ही बच्चों एवं शिक्षकों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, पानी को दूषित होने से बचाने और अनावश्यक जल बर्बादी रोकने का संदेश दिया गया। बच्चों ने जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए पानी की प्रत्येक बूंद बचाने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में “जल है तो कल है” और जल स्वच्छता से संबंधित संदेशों के माध्यम से जागरूकता का वातावरण बनाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण और जन-जागरूकता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल अर्पण दिवस के माध्यम से बच्चों और समुदाय को यह संदेश दिया गया कि जल की सुरक्षा एवं संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अभिषेक मिंज, दीपक रात्रे, दुर्गेश साहू, प्रयोगशाला सहायक मानेश साहू सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रेरक संदेश “जल की हर बूंद अनमोल है, आज बचाएंगे तो कल सुरक्षित पाएंगे” के साथ हुआ।

- सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ1
- महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी। महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी। रायपुर- रायपुर में रक्षाबंधन से पहले आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं के साथ देश और प्रदेश की सुरक्षा का संदेश भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष आयोजन में शामिल हुए। स्व सहायता समूहों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधी और उनकी सलामती की कामना की। वहीं जवानों ने भी बहनों की रक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है और आज का आयोजन इस भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बल लगातार बहादुरी के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सुरक्षित रखना और बहनों को भयमुक्त वातावरण देना जवानों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम के दौरान राखी, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प ने जवानों और महिलाओं के बीच आत्मीयता का भाव और गहरा कर दिया।4
- हैप्पी बर्थडे भाई बहुत बहुत बधाई हो आप जन्म दिवस आपका1
- कोंडागांव: बड़े कनेरा में ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ अभियान, बालिका शिक्षा और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम, महिलाओं के कानूनी अधिकार, सखी वन स्टॉप सेंटर और साइबर सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।1
- कोतवाली पुलिस ने एटीएम में धातु की प्लेट लगाकर रकम की चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की प्लेट लगाकर, ग्राहकों की रकम फंसाने और बाद में चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। विभिन्न एटीएम से कुल 1 लाख 15,800 की राशि चोरी किया जाना सामने आया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 5 से 23 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग इंडिया वन एटीएम में कैश स्लॉट से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामूलाल जुर्री एवं पुरन साहू सहित साइबर टीम से टीआई यशवंत श्याम, टीआई राजेंद्र साहू, एएसआई भाकेश पटेल, एएसआई पुरुषोत्तम कतलाम, सहित अन्य शामिल रहे।1
- भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।1
- कोपेडीह मं अवैध महुआ शराब के खिलाफ भखारा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन मं भखारा पुलिस ह ग्राम कोपेडीह मं अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करिस। पुलिस ह तीन अलग-अलग मामला मं पांच आरोपी मन ल गिरफ्तार करके 210 लीटर महुआ शराब जब्त करिस, जेन के कीमत 21 हजार रुपिया बताय गे हवय। गिरफ्तार आरोपी मन ल न्यायिक रिमांड मं जेल भेज दे गीस। तीन मामला मं कार्रवाई पहिली कार्रवाई मं गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस, जेन के कीमत पांच हजार रुपिया हवय। दूसर मामला मं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) अउ सुनील कुमार माथुर (35) ल गिरफ्तार करके 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद करे गीस। ए शराब के कीमत 11 हजार रुपिया बताय गे हवय। 210 लीटर शराब जब्त तीसर मामला मं राम कुमार माथुर (20) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस। तीनों मामला मं कुल 210 लीटर शराब बरामद होइस। पुलिस ह आरोपी मन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करिस अउ न्यायिक रिमांड मं जेल भेजिस। पुलिस के कहना हे कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अउ भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहिही।1
- नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल कन्या आश्रम में जुलाई माह से ही बच्चे नहीं आ रहे हैं नवीन कन्या आश्रम है बंद निर्माण कार्य चल रहा है धीमी गति से आखिर इस आश्रम के बच्चे कहां है,किसकी जिम्मेदारी है आखिर 3 माह से बच्चों का पता नहीं कागज़ों में चल रहा है आश्रम1