सावन के द्वितीय सोमवार को गूंजा हर-हर महादेव, सायर से महेशपुर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक सायर। सावन के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर धर्म रक्षक युवा मित्र मंडली सायर के तत्वावधान में सायर से महेशपुर शिव धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता ने यात्रा को विशेष बना दिया। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कुमडेवा रेड नदी से पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए यात्रा प्रारंभ की। कांवड़ियों के कदम बढ़ते गए और पूरा यात्रा मार्ग “हर-हर महादेव” एवं “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु जल लेकर महेशपुर स्थित शिव धाम पहुंचे, जहां भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। धर्म रक्षक युवा मित्र मंडली के सदस्यों ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा का द्वितीय वर्ष है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता पैदा करना तथा युवाओं को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है। मंडली के सदस्यों ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहे तथा धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित हो, इसी उद्देश्य को लेकर धार्मिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। मंडली द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पिछले लगभग डेढ़ वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में कामेश्वर राम, अनूप रंजन सोनी, ए.पी. सोनवानी, अमृत लाल यादव, रामकुमार यादव, अखिल मित्तल, शिवकार प्रसाद यादव, सूरज यादव, उमेश यादव, दिनेश राम, प्रिंसु चौबे, शिवम जायसवाल, बेसु राम, जगेश्वर सिरदार, राम बहाल सहित धर्म रक्षक युवा मित्र मंडली के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और युवाओं के उत्साह से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को नई ऊर्जा मिलती है।

- सावन के द्वितीय सोमवार को गूंजा हर-हर महादेव, सायर से महेशपुर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक सायर। सावन के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर धर्म रक्षक युवा मित्र मंडली सायर के तत्वावधान में सायर से महेशपुर शिव धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता ने यात्रा को विशेष बना दिया। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कुमडेवा रेड नदी से पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए यात्रा प्रारंभ की। कांवड़ियों के कदम बढ़ते गए और पूरा यात्रा मार्ग “हर-हर महादेव” एवं “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु जल लेकर महेशपुर स्थित शिव धाम पहुंचे, जहां भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। धर्म रक्षक युवा मित्र मंडली के सदस्यों ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा का द्वितीय वर्ष है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता पैदा करना तथा युवाओं को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है। मंडली के सदस्यों ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहे तथा धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित हो, इसी उद्देश्य को लेकर धार्मिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। मंडली द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पिछले लगभग डेढ़ वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में कामेश्वर राम, अनूप रंजन सोनी, ए.पी. सोनवानी, अमृत लाल यादव, रामकुमार यादव, अखिल मित्तल, शिवकार प्रसाद यादव, सूरज यादव, उमेश यादव, दिनेश राम, प्रिंसु चौबे, शिवम जायसवाल, बेसु राम, जगेश्वर सिरदार, राम बहाल सहित धर्म रक्षक युवा मित्र मंडली के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और युवाओं के उत्साह से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को नई ऊर्जा मिलती है।1
- विश्व आदिवासी दिवस पर सूरजपुर में उमड़ा आदिवासी जनसैलाब करीब दो घंटे तक NH-43 पर थमे वाहनों के पहिए प्रेमनगर विधानसभा CMO Chhattisgarh Chhattisgarh social media #chhattisgarh #surajpurdistrict #adiwasi_viral_reels_adda #adivasiculture1
- कुरुडीह मुक्तिधाम जाने वाली गलियों में कीचड़ का साम्राज्य, ग्रामीणों का चलना मुश्किल, हालत खराब........... कुरुडीह मुक्तिधाम जाने वाली गलियों में कीचड़ का साम्राज्य, ग्रामीणों का चलना मुश्किल, हालत खराब........... बीमारियों का खतरा: जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का डर है। ग्राम पंचायत कुरुडीह की मुक्तिधाम जाने वाली मुख्य मार्ग कीचड़ से लतपथ, ग्राम पंचायत कुरुडीह में विकास के नाम पर मूलभूत सुविधाओं की ही मुहर नहीं लग सकी है। कम बारिश में ही गली कीचड़ से लतपथ हो जाती है। ग्रामीणों को दलदल में रहने की मजबूरी है। लगातार शिकायत करने के बावजूद जनप्रतिनिधि बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे। जिस वजह से हल्की बारिश में ही गली में गंदगी हो जाती है। इसमें मच्छर व कीड़े-मकोड़े पनप रहे है। ग्रामीणों को रोज समस्या हो रही है। कीचड़ के कारण लोगों को चलना मुश्किल हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी व आक्रोश है। कुरुडीह के ग्रामीणों के अनुसार गली से पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होने एवं मुरम की जगह मिट्टी को पाट दिया गया है। जिसके वजह से गली पर ही पानी ठहर रहा है और कीचड़ की स्थिति बन रही है। समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने मुक्तिधाम जाने वाली मुख्य मार्ग को जनप्रतिनिधियों से गली की सीसीकरण किये जाने का सुझाव भी रखा था। लेकिन अब तक अमल नहीं किया गया है। गली में कीचड़ की प्रमुख समस्या को जनप्रतिनिधि अब तक दूर नहीं कर पाएं है। चुनाव में उम्मीदवार भी लुभावने वादे कर बाद में मुकर जाते है। लेकिन अभी तक कीचड़ की समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गली में दलदल से पनप रहे मच्छर, बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों की लापरवाही ग्रामीणों को समस्या में डाल सकती है, किंतु समस्या के निराकरण के लिए गंभीरता बिलकुल भी नजर नहीं आ रही।1
- बिलासपुर में गूंजिस आदिवासी संस्कृति के रंग, परंपरागत पहिरावा मं सजके निकरिस भव्य रैली3
- आदिवासी समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, भैयाथान में लोगों ने जताया विरोध”1
- 9अगस्त आदिवासी दिवस के अवसर पर सड़क की बदहाली ने खोली विकास की पोल! विकास के दावों की हकीकत सड़क पर साफ दिखाई दे रही है। 🚨 आदिवासी दिवस के अवसर पर सड़क की बदहाली ने खोली विकास की पोल! विकास के दावों की हकीकत सड़क पर साफ दिखाई दे रही है।1