बाहरागोड़ा के केनारा बैंक साकरा शाखा में मंगलवार क़ो दिनदहाड़े हो गई लाखों की लूट................... बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत केनारा बैंक का साकरा शाखा में दोपहर करीब 1:55 को लॉन्च टाइम के समय दिनदहाड़े पांच नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग 15 लाख रुपए की लूट का अंजाम दिया है. बताया गया कि बैंक आये दिन जैसा सब कुछ सामान्य चल रहा था. दोपहर लंच के समय पांच लोग बैंक में घुसे. देखते ही देखते वही लोग तुरंत मुँह में मास पहन लिए तथा बैंक के सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया. उसके बाद लूटपाट को अंजाम दिया गया. सिर्फ यही नहीं बैंक कर्मचारियों का सोने का चैन मोबाइल तथा पर्श भी लें गए तथा बैंक के मुख्य दरवाजा को सामने से ताला लगाकर चले गए. सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है. सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया जा रहा है तथा आसपास के लोगों को भी पूछताछ की जा रही है. सूत्र से मिली जानकारी मुताबिक जानकारी के अनुसार बताया गया की डकैती करने के बाद लोकल रास्ता से होते हुए बंगाल की तरह भाग निकले. सभी लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. भागते हुए बैंक कर्मचारियों का मोबाइल रास्ते पर फेंकते हुये चले गए.
बाहरागोड़ा के केनारा बैंक साकरा शाखा में मंगलवार क़ो दिनदहाड़े हो गई लाखों की लूट................... बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत केनारा बैंक का साकरा शाखा में दोपहर करीब 1:55 को लॉन्च टाइम के समय दिनदहाड़े पांच नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग 15 लाख रुपए की लूट का अंजाम दिया है. बताया गया कि बैंक आये दिन जैसा सब कुछ सामान्य चल रहा था. दोपहर लंच के समय पांच लोग बैंक में घुसे. देखते ही देखते वही लोग तुरंत मुँह में मास पहन लिए तथा बैंक के सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया. उसके बाद लूटपाट को अंजाम दिया गया. सिर्फ यही नहीं बैंक कर्मचारियों का सोने का चैन मोबाइल तथा पर्श भी लें गए तथा बैंक के मुख्य दरवाजा को सामने से ताला लगाकर चले गए. सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है. सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया जा रहा है तथा आसपास के लोगों को भी पूछताछ की जा रही है. सूत्र से मिली जानकारी मुताबिक जानकारी के अनुसार बताया गया की डकैती करने के बाद लोकल रास्ता से होते हुए बंगाल की तरह भाग निकले. सभी लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. भागते हुए बैंक कर्मचारियों का मोबाइल रास्ते पर फेंकते हुये चले गए.
- भारतवर्ष को मिली आजादी किस काम की जहां सनातनियों की बात ही नहीं सुनी जाती और तो और अब हालात ऐसी है कि हरेक जिले की डेमोग्राफी चेंज हो चुकी है ।1
- सरायकेला : स्थापना दिवस पर सरायकेला में स्वच्छता का संदेश , एसडीओ और जन प्रतिनिधि खुद उतरे सड़कों पर। सरायकेला खरसावां जिला के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक पहला देखने को मिला, जहां अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश , नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी , उपाध्यक्ष अविनाश कवि समेत कभी वार्ड सदस्य पार्षदों एवं विद्यालयों के बच्चों ने संयुक्त रूप से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाई और आम नागरिकों से अपने आसपास साफ सफाई रखने की अपील की। अभियान के जरिए " स्वच्छ सरायकेला , सुंदर सरायकेला " का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा की स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं , बल्कि जिम्मेदारों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं बल्कि से आदत बनाना जरूरी है। मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत लगातार स्वच्छता को लेकर प्रयास कर रहा है , लेकिन इसमें आम जनता की भागीदारी बेहद आवश्यक है, उन्होंने सभी नागरिकों से मिलकर शहर को आदर्श स्वच्छ बनाने की अपील की। जिला स्थापना दिवस पर जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अभियान में वार्ड पार्षदों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों को कचरा इधर-उधर ना फेंकने ईस्ट बिन का उपयोग करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता रहने का संदेश दिया है। यह स्वच्छता अभियान शहर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है और लोगों को इनमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।1
- राजनगर से सरायकेला जाने वाली मुख्य सड़क की हालत अब बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे, टूटी सड़क और पानी भरे खतरनाक खड्डे इस मार्ग को जानलेवा बना रहे हैं। हर दिन सैकड़ों लोग इस सड़क से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए सड़क की असली स्थिति और जनता की परेशानी। 👉 वीडियो को Like 👍 करें, Share करें और चैनल को Subscribe जरूर करें ताकि ऐसी ही सच्ची खबरें आप तक पहुंचती रहें।2
- JLKM का अत्याचार कभी था प्रत्याशी का समर्थक चुनाव हारने के बाद बना दुश्मन। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 हथियाडीह में झोपड़ी बनाकर रह रही पार्वती किस्कू JLKM के आदित्यपुर नगर निगम मेयर प्रत्याशी बारी सोरेन का समर्थन हुआ करती थी। लेकिन चुनाव हारने के बाद बारी सोरेन ने अपना असली करतब दिखा दिया पार्वती किस्कू जो 2 महीनों से झोपड़ी बना कर रह रही थी जेलकेएम नेत्री बारी सोरेन ने पार्वती किस्कू से 60,000 रुपए की मांग की थी। पार्वती के पास पर्याप्त पैसे नहीं होने की वजह से पैसा नहीं दे पाई इसके बाद बारी सोरेन और उनके पति शंभू के द्वारा झोपड़ी बना कर रह रही पार्वती का आशियाना तोड़ दिया गया। पार्वती के चार बच्चे हैं जो इस समय न्याय के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं और प्रशासन के दरवाजा खटखटा रहे। पार्वती किस्कू ने बताया मेयर चुनाव में 1,50,000 रुपये लोन लेकर JLKM के प्रत्याशी बारी सोरेन को सहायता की थी जिसका लोन किस्त अभी भी भर रही हूं। लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद पार्वती को अकेला छोड़ दिया और उसके पैसे और मोबाइल दोनों जब्त कर लिया। इस पूरी घटना की छानबीन पुलिस प्रशासन कर रही है अब देखना ये है कि पीड़िता को न्याय मिलती है या नहीं या फिर मोटी रकम देकर इस पूरे वारदात को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।1
- ख़ैरपाल मेला जाने के दौरान स्कूटी दुर्घटना ग्रस्त, छोटा लूंती के युवक की मौत, महिला जख्मी ख़ैरपाल मेला जाने के दौरान जाजपुर हाट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण छोटा लूंती निवासी 21 वर्षीय सोमनाथ बालमुचु की मौत हो गई है। घटना के समय वृहस्पतिवार की रात 9 बजे सोमनाथ बालमुचु अपनी महिला मित्र के साथ अपने गांव छोटा लूंती से खैरपाल मेला जा रहा था । रास्ते में जाजपुर हाट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मंझगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां जांच कर सोमनाथ बालमुचु को मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथ महिला मित्र को हल्की चोट आई है। नरसिंहपुर के मुंडा की सूचना पर मंझगांव थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालो को सौंप दिया है । #चाईबासासमाचार #मंझगांवसमाचार #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacrimenews #lohanchalcrimenews #BreakingNews #SadarHospital #PoliceAction #LocalNews1
- राउरकेला में एक आदिवासी महिला मुक्ति होनहागा को राउरकेला पुलिस द्वारा नक्सली बताकर आत्मसमर्पण करवाए जाने के मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराज़गी और असंतोष देखने को मिल रहा है। आदिवासी समुदाय के लोगों का कहना है कि मुक्ति होनहागा को जबरन या फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करवा कर नक्सली घोषित किया गया है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। समुदाय के लोगों का आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के किसी महिला को नक्सली बताना न केवल उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समाज की छवि को भी प्रभावित करता है। आप सुनिए उनसे जिस तरह उनसे पूछा जा रहा है और जवाब दे रही है । इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि उन्हें पहले से बता दिया गया है. कौन सा सवाल पर क्या जवाब देना है लेकिन 2 सवाल के बाद भूल रही है।1
- BJP ने पश्चिम बंगाल की एक महिला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आरोप लगा रही है कि PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर फूल बरसाने के बाद TMC कार्यकर्ताओं ने उसकी इकलौती दुकान तोड़ दी। पुलिस उसके पति को उठाकर ले गई; और उससे कहा कि मदद के लिए 'मोदी के पास जाओ' (क्या आपको TMC कार्यकर्ताओं और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हिंदुओं की हत्या करने वाले आतंकवादियों के बीच कोई समानता दिखती है?)। वह हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगा रही है। लोकतंत्र के पैरोकार अब कहाँ हैं? कोई भी मीडिया चैनल इसे क्यों नहीं दिखा रहा है?1
- घाटशिला प्रखंड के पूर्वी मौभाण्डार पंचायत में उपस्वास्थय केंद्र का शिलान्यास :- आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पूर्वी मौऊभण्डार में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया.माननीय विधायक श्री सोमेश चन्द्र सोरेन जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में रोबिन सोरेन द्वारा शिलान्यास किये. मौके पर पूर्वी मौऊभंडार के मुखिया, उप मुखिया, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, श्रमिक नेता काजल डॉन, काली पोदो गोराई, संवेदक समेत कई गणमान्य लगा उपस्थित थे.1
- रिम्स में देखिए मृत प्रशांत बोस की सीधी तस्वीर , अंतिम समय में पढ़ते थे , भागवत गीता1