Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sanjay Kumar yati
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sanjay Kumar yati1
- ऑपरेशन शटरडाउन के तहत झालावाड़ जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। झालावाड़ पुलिस ने 33 साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए उनकी करीब 30 करोड़ रुपये की काली कमाई पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई की मुख्य बातें: 33 साइबर अपराधी चिन्हित लगभग 30 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई 32 मकान होंगे कुर्क (जप्त) 16 कारें जब्त 18 बाइक जब्त ट्रैक्टर और फैक्ट्री भी जप्त की प्रक्रिया में पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई “ऑपरेशन शटरडाउन” अभियान के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य साइबर ठगी से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त करना और अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना है। जिले में इस बड़ी कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और अन्य संदिग्धों की भी जांच जारी है।1
- शांति समिति का बैठक संपन्न...1
- रामगंजमंडी में श्री श्याम फाउंडेशन एवं श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्याम बाबा की विशाल निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना रहा। निशान यात्रा पंचमुखी बालाजी मंदिर से हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने हाथों में श्याम ध्वज लेकर जयकारों के साथ यात्रा प्रारंभ की। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्याम मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी ने भी नगर अध्यक्ष पवन बाबेल के नेतृत्व में यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और श्याम बाबा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में निशान लेकर चल रहे थे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को श्याम मंदिर प्रांगण में भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि में भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें भजन गायक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।1
- dag se `1
- मनासा। क्षेत्र के गांव खानखेड़ी में शुक्रवार को खनिज विभाग टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते दो ट्रेक्टर को किया जप्त, खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज निरीक्षक सुनिल जाधव एवं खनिज टीम ने अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध मनासा क्षेत्र के ग्राम खानखेडी में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण करते हुए 2 वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत जप्त किया गया हैं। उक्त वाहनों को पुलिस थाना मनासा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। अवैध उत्खन्न, परिवहन तथा भण्डारण में जप्त वाहनों में ट्रेक्टर पंजीयन क्रमांक- एम. पी. 44 जेडीडी 1490 एवं ट्रेक्टर क्रमांक एम. पी. 44 एबी 8565 शामिल हैं।1
- झालावाड़। गुरूवार को निर्मल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुंडेरी में आरोग्य भारती जिला झालावाड़ के तत्वावधान से स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम किया। जिसमें सर्व प्रथम कॉलेज के प्रिंसिपल बबिता सिहं ने अतिथियों का स्वागत व सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।अतिथियों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ.नित्यानंद शर्मा व प्रांत सह सचिव राधेश्याम शर्मा व युवराज तेज रहे। इसके बाद डा. अंजली मीणा ने ओम के उच्चारण के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया। विभाग संयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन ने आरोग्य भारती का परिचय देते हुए बताया कि आरोग्य भारती का गठन 2 नवंबर 2002 को किया, साथ ही आरोग भारती के कार्य व उद्देश्य को भी बताया। मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली विषय पर वार्ता दी उन्होंने बताया युवा होने के लिए उम्र बढ़ा नहीं होती हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहना चाहिए और विचार सकारात्मक होने चाहिए हमारे प्रधानमंत्री आज भी युवा है और 2014 से लगातार 18 घंटे कार्य कर रहे हैं उन्होंने युवाओं में स्वास्थ्य को लेकर प्रबोधन देते हुए बताया कि प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए व ऋतु आनुसार भोजन करना चाहिए मिथ्या आहार विहार ही रोगों का कारण होता है हमें प्रकृति से जुड़कर रहना चाहिए। डा अंजली मीणा ने कल्याण मंत्र व शांति पाठ करवा कर कार्यक्रम का समापन किया।मंच का संचालन सहायक आचार्य मधुबाला शर्मा ने किया। प्रबोधन कार्यक्रम के बाद डा.अशोक कुमार ने आरोग्य भारती के सदस्यों की बैठक ली व आगामी कार्यक्रमों का किस प्रकार से संचालन करना है व समय समय पर बैठक लेने के दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र,जिला सचिव डॉक्टर नवल ट्रेलर, डॉ संदीप निर्मल ,डॉक्टर सुमति भारद्वाज, डॉ.रामकेश मीणा, डॉ . प्रियांशु पारेता व जिला प्रचार प्रमुख भरत शर्मा सहसंयोजक बालचंद नागर उपस्थित रहे ।1
- Post by Sanjay Kumar yati1