झालावाड़.आयोजित कार्यक्रम में युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली झालावाड़। गुरूवार को निर्मल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुंडेरी में आरोग्य भारती जिला झालावाड़ के तत्वावधान से स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम किया। जिसमें सर्व प्रथम कॉलेज के प्रिंसिपल बबिता सिहं ने अतिथियों का स्वागत व सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।अतिथियों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ.नित्यानंद शर्मा व प्रांत सह सचिव राधेश्याम शर्मा व युवराज तेज रहे। इसके बाद डा. अंजली मीणा ने ओम के उच्चारण के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया। विभाग संयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन ने आरोग्य भारती का परिचय देते हुए बताया कि आरोग्य भारती का गठन 2 नवंबर 2002 को किया, साथ ही आरोग भारती के कार्य व उद्देश्य को भी बताया। मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली विषय पर वार्ता दी उन्होंने बताया युवा होने के लिए उम्र बढ़ा नहीं होती हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहना चाहिए और विचार सकारात्मक होने चाहिए हमारे प्रधानमंत्री आज भी युवा है और 2014 से लगातार 18 घंटे कार्य कर रहे हैं उन्होंने युवाओं में स्वास्थ्य को लेकर प्रबोधन देते हुए बताया कि प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए व ऋतु आनुसार भोजन करना चाहिए मिथ्या आहार विहार ही रोगों का कारण होता है हमें प्रकृति से जुड़कर रहना चाहिए। डा अंजली मीणा ने कल्याण मंत्र व शांति पाठ करवा कर कार्यक्रम का समापन किया।मंच का संचालन सहायक आचार्य मधुबाला शर्मा ने किया। प्रबोधन कार्यक्रम के बाद डा.अशोक कुमार ने आरोग्य भारती के सदस्यों की बैठक ली व आगामी कार्यक्रमों का किस प्रकार से संचालन करना है व समय समय पर बैठक लेने के दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र,जिला सचिव डॉक्टर नवल ट्रेलर, डॉ संदीप निर्मल ,डॉक्टर सुमति भारद्वाज, डॉ.रामकेश मीणा, डॉ . प्रियांशु पारेता व जिला प्रचार प्रमुख भरत शर्मा सहसंयोजक बालचंद नागर उपस्थित रहे ।

- कोटा.एंकर. आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ऑनलाइन परीक्षा में नकल करवाने के मामले में पुलिस ने आज पुलिस ने 4300 पेज का आरोप पत्र पेश किया ,,, जबकि इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है ,, 27नवंबर 2025 को आरकेपुरम थाना इलाके के बीएसएनल सर्किल के पास ऑनलाइन आईटी एजुकेशन सेंटर पर सीसीआरएएस ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी, , इस परीक्षा में नकल करवाने का खुलासा हुआ था और षड्यंत्र में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था,, आरकेपुरम थाना पुलिस ने इस मामले में 4300 पेज का आरोप पत्र कोर्ट में कोर्ट मेवपेश किया,,, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, Bite दिलीप सैनी, एएसपी1
- Post by Kavita Jangid1
- अभिभाषक परिषद छीपाबड़ौद के अधिवक्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह छीपाबड़ौद - अभिभाषक परिषद छीपाबड़ौद के अधिवक्ता गणों ने व न्यायालय स्टाफ ने मिलकर न्यायालय परिसर में होली मिलन समारोह मनाया। परिषद के महासचिव कुंज बिहारी नागर ने बताया कि न्यायालय परिसर छीपाबड़ौद में एक समारोह आयोजित कर सभी अधिवक्ता गणों ने एसीजेएम साक्षी चौधरी व न्यायिक कर्मचारियों के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा हाल ही में छीपाबड़ौद बार के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार जैन को जयपुर में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा बेरी गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर अभिभाषक परिषद छीपाबड़ौद की ओर से अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा सहित परिषद के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। अवॉर्ड मिलने पर सभी ने खुशी व्यक्त की, कार्यक्रम में एसीजेएम ने सभी को होली की बधाई दी। समारोह में उपाध्यक्ष कीर्तिराम लोधा, पुस्तकालय सचिव महेंद्र गुर्जर, कोषाध्यक्ष महावीर वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार वैष्णव, बृजमोहन मालव, दीनदयाल कुशवाह, दिनेश मालव, हिम्मत सिंह, अशोक पारीक, महेंद्र डोडरिया, पंकज शुक्ला, पटवर्धन सिंह, कृष्ण मुरारी पारीक, देवेंद्र यदुवंशी, बृजराज सिंह, मूलचंद सुमन, गोविंद गौतम, कविता मालव, अंजलि शर्मा, लक्ष्मीकांता, चेनसिंह, गोपीवल्लभ शर्मा, कमल कुशवाहा, सहित अधिवक्ता व रीडर प्रमोद नामा, भरत मीना, जितेन्द्र, सहित न्यायालय स्टाफ मुंशी गण उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 89699996272
- Post by Sanjay Kumar yati1
- हरनावदाशाहजी. सारथल कस्बे में स्थित आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर की सातवीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण महोत्सव विधिवत पूजा अर्चना के साथ आयोजित हुआ जिसमें दूर दराज क्षेत्र से जैन परिवार शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जैन साध्वी कल्पद्रुमा महाराज साहब के मार्गदर्शन में सत्तरभेदी पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान विधिकारक राजेश भाई के नेतृत्व में विधिवत पूजन हुआ। उसके बाद गाजे बाजे से नगर में वरघोड़ा निकाला। बाद में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कस्बे के अलावा छबडा, छीपाबड़ौद , हरनावदाशाहजी,अकलेरा,तारज, सारोला, ल्हास,आगर,बोलिया,बणी,जंग समेत मध्यप्रदेश से बडी संख्या में जैन परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजन के लाभार्थियों का बहुमान किया।1
- शांति समिति का बैठक संपन्न...1
- कोटा के इन्द्र विहार इलाके में सात फरवरी की रात को तीन मंजिला बिल्डिंग ढ़हने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अस्पताल में अब भी भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। हादसा मुरादाबादी रेस्टोरेंट में चल रहे काम की वजह से हुआ था। पुलिस ने मुरादाबादी रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।1
- मध्य प्रदेश (मध्य प्रदेश, इंडिया) में निजी बस संचालक 2 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल (स्ट्राइक) पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फैसला नई परिवहन नीति के खिलाफ लिया गया है, जो बस ऑपरेटरों के अनुसार उनकी आमदनी और परिचालन पर बुरा असर डालेगी। ज़ी न्यूज़ +1 क्या हो रहा है? बस ऑपरेटरों ने घोषणा की है कि 2 मार्च से प्रदेश भर में निजी बसें सड़कों से हट सकती हैं। अमर उजाला यह हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी, यानी किसी तय तारीख तक सीमित नहीं। अमर उजाला यह कदम 'मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा' योजना जैसी नई परिवहन नीति के विरोध में उठाया गया है। ऑपरेटर इसे सरकारी नियंत्रण बढ़ाने वाला मानते हैं और कहते हैं कि इससे उनकी आजीविका ए पर पड़ेगा। नई दुनिया +1 इसका असर + चैटजीपीटी को उत्तर दें यात्री प्रभावित हो सकते हैं।1
- Post by Sanjay Kumar yati1