Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा के इन्द्र विहार इलाके में सात फरवरी की रात को तीन मंजिला बिल्डिंग ढ़हने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अस्पताल में अब भी भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। हादसा मुरादाबादी रेस्टोरेंट में चल रहे काम की वजह से हुआ था। पुलिस ने मुरादाबादी रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। कोटा के इन्द्र विहार इलाके में सात फरवरी की रात को तीन मंजिला बिल्डिंग ढ़हने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अस्पताल में अब भी भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। हादसा मुरादाबादी रेस्टोरेंट में चल रहे काम की वजह से हुआ था। पुलिस ने मुरादाबादी रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
Mr Ravindra Meena kota Rajasth
कोटा के इन्द्र विहार इलाके में सात फरवरी की रात को तीन मंजिला बिल्डिंग ढ़हने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अस्पताल में अब भी भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। हादसा मुरादाबादी रेस्टोरेंट में चल रहे काम की वजह से हुआ था। पुलिस ने मुरादाबादी रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। कोटा के इन्द्र विहार इलाके में सात फरवरी की रात को तीन मंजिला बिल्डिंग ढ़हने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अस्पताल में अब भी भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। हादसा मुरादाबादी रेस्टोरेंट में चल रहे काम की वजह से हुआ था। पुलिस ने मुरादाबादी रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
More news from राजस्थान and nearby areas
- त्योहारों से पहले कोटा में सख्त नाकाबंदी, SP तेजस्वनी गौतम ने सिविल ड्रेस में किया औचक निरीक्षण आगामी पर्व और त्योहारों को देखते हुए कोटा शहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी आपराधिक तत्व की गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। इसी अभियान की हकीकत परखने के लिए शहर SP तेजस्वनी गौतम स्वयं सिविल ड्रेस में निजी कार से शहर की सड़कों पर निकलीं और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हो रही चेकिंग का औचक निरीक्षण किया। अचानक SP को निजी वाहन में देखकर कई जवान आश्चर्य में पड़ गए। कुछ स्थानों पर पुलिस अधीक्षक की कार बिना रोके निकल गई, तो कहीं-कहीं नाकाबंदी को अवॉइड करते हुए यू-टर्न लेकर आगे बढ़ी, ताकि व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। निरीक्षण के दौरान जहां चेकिंग में सतर्कता और उचित कार्रवाई करते पाए गए जवानों की सराहना की गई, वहीं लापरवाही और खामियां मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार भी लगाई गई। SP ने स्पष्ट किया कि नाकाबंदी का मुख्य उद्देश्य आमजन को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर में सक्रिय आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। औचक निरीक्षण के बाद जी मीडिया से बातचीत में शहर SP तेजस्वनी गौतम ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में पुलिस की मौजूदगी और अधिक बढ़ाई जाएगी। शाम के समय विशेष निगरानी रखी जाएगी और औचक नाकाबंदी के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे। उन्होंने कहा कि शहर में एक्टिव पुलिसिंग को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत है और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- Post by Kavita Jangid1
- बारां जिले के अंता में पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रघुवीर सिंह कौशल के जन्मदिवस पर एक मार्च को भोज्या खेड़ी में विशाल रक्तदान शिविर सहित निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे स्वर्गीय कौशल के पोते अंता पंचायत समिति प्रधान प्रखर कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि दादा जी स्वर्गीय रघुवीर सिंह कौशल जन्मदिवस पर 2003 से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हे जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया गया हे । इसी कड़ी में इस बार विशाल रक्तदान शिविर के साथ साथ मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जा रहा हे जिसमें आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन,आंखों में नाखूने का ऑपरेशन ,अस्पताल में परामर्श, भर्ती,निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे । प्रधान ने क्षेत्र के लोगों से मेडिकल कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की हे1
- Post by ओम प्रकाश बेरवा1
- झालावाड़। गुरूवार को निर्मल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुंडेरी में आरोग्य भारती जिला झालावाड़ के तत्वावधान से स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम किया। जिसमें सर्व प्रथम कॉलेज के प्रिंसिपल बबिता सिहं ने अतिथियों का स्वागत व सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।अतिथियों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ.नित्यानंद शर्मा व प्रांत सह सचिव राधेश्याम शर्मा व युवराज तेज रहे। इसके बाद डा. अंजली मीणा ने ओम के उच्चारण के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया। विभाग संयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन ने आरोग्य भारती का परिचय देते हुए बताया कि आरोग्य भारती का गठन 2 नवंबर 2002 को किया, साथ ही आरोग भारती के कार्य व उद्देश्य को भी बताया। मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली विषय पर वार्ता दी उन्होंने बताया युवा होने के लिए उम्र बढ़ा नहीं होती हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहना चाहिए और विचार सकारात्मक होने चाहिए हमारे प्रधानमंत्री आज भी युवा है और 2014 से लगातार 18 घंटे कार्य कर रहे हैं उन्होंने युवाओं में स्वास्थ्य को लेकर प्रबोधन देते हुए बताया कि प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए व ऋतु आनुसार भोजन करना चाहिए मिथ्या आहार विहार ही रोगों का कारण होता है हमें प्रकृति से जुड़कर रहना चाहिए। डा अंजली मीणा ने कल्याण मंत्र व शांति पाठ करवा कर कार्यक्रम का समापन किया।मंच का संचालन सहायक आचार्य मधुबाला शर्मा ने किया। प्रबोधन कार्यक्रम के बाद डा.अशोक कुमार ने आरोग्य भारती के सदस्यों की बैठक ली व आगामी कार्यक्रमों का किस प्रकार से संचालन करना है व समय समय पर बैठक लेने के दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र,जिला सचिव डॉक्टर नवल ट्रेलर, डॉ संदीप निर्मल ,डॉक्टर सुमति भारद्वाज, डॉ.रामकेश मीणा, डॉ . प्रियांशु पारेता व जिला प्रचार प्रमुख भरत शर्मा सहसंयोजक बालचंद नागर उपस्थित रहे ।1
- रामगंजमंडी में श्री श्याम फाउंडेशन एवं श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्याम बाबा की विशाल निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना रहा। निशान यात्रा पंचमुखी बालाजी मंदिर से हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने हाथों में श्याम ध्वज लेकर जयकारों के साथ यात्रा प्रारंभ की। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्याम मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी ने भी नगर अध्यक्ष पवन बाबेल के नेतृत्व में यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और श्याम बाबा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में निशान लेकर चल रहे थे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को श्याम मंदिर प्रांगण में भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि में भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें भजन गायक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।1
- केशोरायपाटन के विजयनगर माइनर में 2 युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी,पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से शव बरामद कर मोर्चरी में रखवाये पुलिस मामले की जांच में जुटी। #KeshoraiPatan #VijayNagarMinor #BreakingNews #KotaNews #RajasthanNews #RescueOperation #MinorAccident #LocalNews #TrendingNews #NitinBabarNews#BreakingNews #RajasthanNews #Kapren #Bundi #LocalNews #ViralNews #NitinBabar #JournalistLife #IndiaNews #TrendingReels1
- कोटा.एंकर. आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ऑनलाइन परीक्षा में नकल करवाने के मामले में पुलिस ने आज पुलिस ने 4300 पेज का आरोप पत्र पेश किया ,,, जबकि इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है ,, 27नवंबर 2025 को आरकेपुरम थाना इलाके के बीएसएनल सर्किल के पास ऑनलाइन आईटी एजुकेशन सेंटर पर सीसीआरएएस ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी, , इस परीक्षा में नकल करवाने का खुलासा हुआ था और षड्यंत्र में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था,, आरकेपुरम थाना पुलिस ने इस मामले में 4300 पेज का आरोप पत्र कोर्ट में कोर्ट मेवपेश किया,,, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, Bite दिलीप सैनी, एएसपी1