पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रघुवीर सिंह कौशल की जयंती पर एक मार्च को होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बारां जिले के अंता में पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रघुवीर सिंह कौशल के जन्मदिवस पर एक मार्च को भोज्या खेड़ी में विशाल रक्तदान शिविर सहित निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे स्वर्गीय कौशल के पोते अंता पंचायत समिति प्रधान प्रखर कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि दादा जी स्वर्गीय रघुवीर सिंह कौशल जन्मदिवस पर 2003 से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हे जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया गया हे । इसी कड़ी में इस बार विशाल रक्तदान शिविर के साथ साथ मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जा रहा हे जिसमें आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन,आंखों में नाखूने का ऑपरेशन ,अस्पताल में परामर्श, भर्ती,निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे । प्रधान ने क्षेत्र के लोगों से मेडिकल कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की हे

- बारां जिले के अंता में पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रघुवीर सिंह कौशल के जन्मदिवस पर एक मार्च को भोज्या खेड़ी में विशाल रक्तदान शिविर सहित निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे स्वर्गीय कौशल के पोते अंता पंचायत समिति प्रधान प्रखर कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि दादा जी स्वर्गीय रघुवीर सिंह कौशल जन्मदिवस पर 2003 से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हे जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया गया हे । इसी कड़ी में इस बार विशाल रक्तदान शिविर के साथ साथ मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जा रहा हे जिसमें आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन,आंखों में नाखूने का ऑपरेशन ,अस्पताल में परामर्श, भर्ती,निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे । प्रधान ने क्षेत्र के लोगों से मेडिकल कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की हे1
- त्योहारों से पहले कोटा में सख्त नाकाबंदी, SP तेजस्वनी गौतम ने सिविल ड्रेस में किया औचक निरीक्षण आगामी पर्व और त्योहारों को देखते हुए कोटा शहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी आपराधिक तत्व की गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। इसी अभियान की हकीकत परखने के लिए शहर SP तेजस्वनी गौतम स्वयं सिविल ड्रेस में निजी कार से शहर की सड़कों पर निकलीं और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हो रही चेकिंग का औचक निरीक्षण किया। अचानक SP को निजी वाहन में देखकर कई जवान आश्चर्य में पड़ गए। कुछ स्थानों पर पुलिस अधीक्षक की कार बिना रोके निकल गई, तो कहीं-कहीं नाकाबंदी को अवॉइड करते हुए यू-टर्न लेकर आगे बढ़ी, ताकि व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। निरीक्षण के दौरान जहां चेकिंग में सतर्कता और उचित कार्रवाई करते पाए गए जवानों की सराहना की गई, वहीं लापरवाही और खामियां मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार भी लगाई गई। SP ने स्पष्ट किया कि नाकाबंदी का मुख्य उद्देश्य आमजन को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर में सक्रिय आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। औचक निरीक्षण के बाद जी मीडिया से बातचीत में शहर SP तेजस्वनी गौतम ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में पुलिस की मौजूदगी और अधिक बढ़ाई जाएगी। शाम के समय विशेष निगरानी रखी जाएगी और औचक नाकाबंदी के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे। उन्होंने कहा कि शहर में एक्टिव पुलिसिंग को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत है और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- Post by राष्ट्रहित की बात1
- Post by ओम प्रकाश बेरवा1
- Post by Kavita Jangid1
- Post by Kishan Lal jangid1
- लाडपुरा कर्बला स्थित मामू–भांजे सरकार के दरबार में 26 मार्च 2026 को उर्स मुबारक बड़े ही अकीदत और जोशो-खरोश के साथ मनाया गया। उर्स के पावन अवसर पर दरगाह परिसर में सुबह से ही जायरीन की भीड़ उमड़ पड़ी। अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर चादर पेश की और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। कार्यक्रम के अंतर्गत कुरान खानी का विशेष आयोजन रखा गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर जफर साहब को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में उर्स की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। यह कार्यक्रम मुराद पठान और शाहिद अब्बासी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अख्तर (नगर निगम), अमीर रंगरेज, मोबीन मिर्जा, कालू आजाद, शकील अब्बासी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। उर्स के अवसर पर दरगाह कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की कमान संभाली। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। अंत में सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां देश-प्रदेश की तरक्की, शांति और सौहार्द की कामना की गई। उर्स मुबारक का यह आयोजन एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता की मिसाल बनकर सामने आया।1
- कोटा.एंकर. आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ऑनलाइन परीक्षा में नकल करवाने के मामले में पुलिस ने आज पुलिस ने 4300 पेज का आरोप पत्र पेश किया ,,, जबकि इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है ,, 27नवंबर 2025 को आरकेपुरम थाना इलाके के बीएसएनल सर्किल के पास ऑनलाइन आईटी एजुकेशन सेंटर पर सीसीआरएएस ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी, , इस परीक्षा में नकल करवाने का खुलासा हुआ था और षड्यंत्र में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था,, आरकेपुरम थाना पुलिस ने इस मामले में 4300 पेज का आरोप पत्र कोर्ट में कोर्ट मेवपेश किया,,, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, Bite दिलीप सैनी, एएसपी1