logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के प्रयासों से "मिनी ब्राजील" में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम .... विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह के प्रयासों से मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं कल्याण युवा विभाग के द्वारा मिनी ब्राजील में फुटबॉल स्टेडियम हेतु राशि स्वीकृत की गई है। विधायक ने बताया कि "मिनी ब्राजील" के नाम से पहचान बना चुका शहडोल जिले का ग्राम विचारपुर में फुटबाल खिलाड़ियो को बेहतर खेल सुविधाओ के लिए मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा खेल मैदान निर्माण हेतु 5.10 करोड़ रूपये की स्वीकृत प्रदान की गई है। इस राशि से फुटबाल मैदान, बाउण्ड्रीबॉल, चेंजिग रूम, आफिशियल रूम, पवेलियन निर्माण जैसे अन्य कार्यों का विस्तार किया जाएगा। इससे क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया है कि सहकारिता एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विचारपुर जिला शहडोल में फुटबाल ग्रॉउण्ड का निर्माण किए जाने हेतु पत्र लिखा गया था। उक्त पत्र के संबंध में ग्राम विचारपुर जिला शहडोल में खेलो इण्डिया स्मॉल सेंटर हेतु फुटबाल ग्राउण्ड, बाउण्ड्रीवाल, चेंजिंग रूम, ऑफिशियल्स रूम एवं पवेलियन निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 5.10 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्राम विचारपुर के खिलाड़ियों के जुनून, हुनर और फुटबॉल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसे “मिनी ब्राजील” का दर्जा दिया है।

on 22 March
user_Angad Tiwari
Angad Tiwari
पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
on 22 March
074b752c-5f67-4d8e-9c42-9160e024739f

विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के प्रयासों से "मिनी ब्राजील" में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम .... विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह के प्रयासों से मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं कल्याण युवा विभाग के द्वारा मिनी ब्राजील में फुटबॉल स्टेडियम हेतु राशि स्वीकृत की गई है। विधायक ने बताया कि "मिनी ब्राजील" के नाम से पहचान बना चुका शहडोल जिले का ग्राम विचारपुर में फुटबाल खिलाड़ियो को बेहतर खेल सुविधाओ के लिए मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा खेल मैदान निर्माण हेतु 5.10 करोड़ रूपये की स्वीकृत प्रदान की गई है। इस राशि से फुटबाल मैदान, बाउण्ड्रीबॉल, चेंजिग रूम, आफिशियल रूम, पवेलियन निर्माण जैसे अन्य कार्यों का विस्तार किया जाएगा। इससे क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया है कि सहकारिता एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विचारपुर जिला शहडोल में फुटबाल ग्रॉउण्ड का निर्माण किए जाने हेतु पत्र लिखा गया था। उक्त पत्र के संबंध में ग्राम विचारपुर जिला शहडोल में खेलो इण्डिया स्मॉल सेंटर हेतु फुटबाल ग्राउण्ड, बाउण्ड्रीवाल, चेंजिंग रूम, ऑफिशियल्स रूम एवं पवेलियन निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 5.10 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्राम विचारपुर के खिलाड़ियों के जुनून, हुनर और फुटबॉल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसे “मिनी ब्राजील” का दर्जा दिया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को विलोम शब्द का पाठ पढ़ाया और सरल तरीके से समझाकर उनकी सीखने की रुचि को बढ़ाया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol #स्कूल_चलें_हम
    1
    "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया।
कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को विलोम शब्द का पाठ पढ़ाया और सरल तरीके से समझाकर उनकी सीखने की रुचि को बढ़ाया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सवालों के जवाब दिए।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित शिक्षक और विद्यार्थी  उपस्थित रहे।
#शहडोल #shahdol #स्कूल_चलें_हम
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में नौगमा में भव्यता पूर्वक मनाया गया स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह।* (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) मानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्षेत्रीय जननायक स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह आज जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगमा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलदेव प्रसाद पटेल द्वारा की गई जिसमें कुर्म क्षत्रीय समाज के संभागीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल,नगर परिषद मानपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती गीता ज्ञान प्रकाश पटेल, संरक्षक श्री दरबारी लाल पटेल एवं श्री राम कले पटेल की विशिष्ट तौर पर मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उमरिया से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल,महासचिव एड. पुष्पराज सिंह , मिथिलेश राय आदि भी पहुंचे थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ध्वजारोहण उपरांत किया गया इसके पश्चात उद्बोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत स्वरुचि भोज आयोजन स्थल पर ही रखा गया था ,कार्यक्रम में बड़ी तादाद में कुर्म क्षत्रीय समाज के दूरदराज से आए हुए प्रतिनिधि और क्षेत्रीय सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय और क्षेत्रीय सामाजिक युवाओं के द्वारा सिगुड़ी तिराहे से कार्यक्रम स्थल नौगमा तक भव्य शोभा यात्रा निकल गई जिसने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। वहीं कांग्रेस नेता के स्वागत में क्षेत्रीय युवा कांग्रेस एनएसयूआई और वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की
    2
    *भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में नौगमा में भव्यता पूर्वक मनाया गया स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह।*                               (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया)                मानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्षेत्रीय जननायक स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह आज जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगमा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलदेव प्रसाद पटेल द्वारा की गई जिसमें कुर्म क्षत्रीय समाज के संभागीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल,नगर परिषद मानपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती गीता ज्ञान प्रकाश पटेल, संरक्षक श्री दरबारी लाल पटेल एवं श्री राम कले पटेल की विशिष्ट तौर पर मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उमरिया से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल,महासचिव एड. पुष्पराज सिंह , मिथिलेश राय आदि भी पहुंचे थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ध्वजारोहण उपरांत किया गया इसके पश्चात उद्बोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत स्वरुचि भोज आयोजन स्थल पर ही रखा गया था ,कार्यक्रम में बड़ी तादाद में कुर्म क्षत्रीय समाज के दूरदराज से आए हुए प्रतिनिधि और क्षेत्रीय सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय और क्षेत्रीय सामाजिक युवाओं के द्वारा सिगुड़ी तिराहे से कार्यक्रम स्थल नौगमा तक भव्य शोभा यात्रा निकल गई जिसने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। वहीं कांग्रेस नेता के स्वागत में क्षेत्रीय युवा कांग्रेस एनएसयूआई और वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है। 🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है 🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी ⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया 👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है। 📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं
    1
    कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है।
🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है
🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी
⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया
👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है।
📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Durgesh Kumar Gupta
    1
    Post by Durgesh Kumar Gupta
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    9 hrs ago
  • ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी पकी फसल पूरी तरह से बर्बाद खेतों में बैठकर किसान कर रहे सर्वे करने वालों का इंतजार उमरिया मानपुर तहसील अंतर्गत राजस्व मंडल चिल्हारी के राजस्व ग्राम चिल्हारी एवं बम्हनगमा में बुधवार की रात्रि लगभग 2 बजे अचानक बेमौसम बारिश के साथ ओला एवं तूफान से किसानों की खड़ी फसल गेहूं, चना,अरहर,की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है किसान चिंतित परेशान हैं किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र चिल्हारी का कुछ भाग एवं बम्हनगमा ग्राम है पीड़ित किसानों द्वारा तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा फसल नुकसान का आकलन करने कोई भी प्रशासनिक राजस्व अधिकारी आज तक नहीं पहुंचे, पीड़ित किसानों द्वारा जिला कलेक्टर शासन प्रशासन से गुहार लगाई है अधिकारी खेतों में पहुंचकर खराब हुई फसलों का सर्वे करा तुरंत मुआवजा राशि प्रदान की जाए जिससे किसान वह अपना जीवकोपार्जन एवं अगली खेती कर सके l
    1
    ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी पकी फसल पूरी तरह से बर्बाद 
खेतों में बैठकर किसान कर रहे सर्वे करने वालों का इंतजार 
उमरिया
मानपुर तहसील अंतर्गत राजस्व मंडल चिल्हारी के राजस्व ग्राम चिल्हारी एवं बम्हनगमा में बुधवार की रात्रि लगभग 2 बजे अचानक बेमौसम बारिश के साथ ओला एवं तूफान से किसानों की खड़ी फसल  गेहूं, चना,अरहर,की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है किसान चिंतित परेशान हैं  किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र चिल्हारी का कुछ भाग एवं बम्हनगमा ग्राम है पीड़ित किसानों द्वारा तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा फसल नुकसान का आकलन करने कोई भी प्रशासनिक राजस्व अधिकारी आज तक नहीं पहुंचे, पीड़ित किसानों द्वारा जिला कलेक्टर शासन प्रशासन से गुहार लगाई है अधिकारी खेतों में पहुंचकर खराब हुई फसलों का सर्वे करा तुरंत मुआवजा राशि प्रदान की जाए जिससे किसान वह अपना जीवकोपार्जन एवं अगली खेती कर सके l
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    3
    Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    user_RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    Voice of people बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    5 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.