Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिनी वृंदावन धाम पन्ना जुगल किशोर के 27 फरवरी 2026 के दर्शन पन्ना जिले के सुप्रसिद्ध धाम जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें भगवान जुगल किशोर की मूर्ति में अलग ही सुख की अनूहूति होती है।
Sandeep shukla
मिनी वृंदावन धाम पन्ना जुगल किशोर के 27 फरवरी 2026 के दर्शन पन्ना जिले के सुप्रसिद्ध धाम जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें भगवान जुगल किशोर की मूर्ति में अलग ही सुख की अनूहूति होती है।
More news from Panna and nearby areas
- पन्ना जिले के सुप्रसिद्ध धाम जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें भगवान जुगल किशोर की मूर्ति में अलग ही सुख की अनूहूति होती है।1
- *पन्ना, शुक्रवार 27 फरवरी 2026* *पन्ना पुलिस द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का व्यापक अभ्यास* *पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, अधिकारियों/कर्मचारियों को दी आवश्यक समझाइश* *आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की तैयारी* आज दिनांक 27/02/26 को पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आगामी त्योहारों एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक बलवा ड्रिल अभ्यास आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान की उपस्थिति में पुलिस बल को दंगा नियंत्रण की विभिन्न परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षित किया गया। ड्रिल के दौरान पुलिस बल की विभिन्न पार्टियां— अश्रु गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, पेट्रोलिंग पार्टी एवं रिजर्व पार्टी — का गठन कर यथार्थपरक अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान प्रदर्शनकारियों की भूमिका निभा रहे दल द्वारा नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थरनुमा वस्तुएं फेंकी गईं, जिसके पश्चात पुलिस द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग कर स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया। आयोजित ड्रिल में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा प्रदर्शनकारियों की भूमिका निर्धारित कर समन्वित अभ्यास कराया गया। इस दौरान बलवा नियंत्रक वाहन, गिरफ्तारी वाहन, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, दो पहिया एवं चार पहिया मोबाइल पेट्रोलिंग वाहन तथा बचाव दल पूर्ण रूप से सक्रिय रहे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता नायडू द्वारा ड्रिल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित किया गया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बलवा ड्रिल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही अभ्यास के दौरान पाई गई कमियों एवं संभावित चुनौतियों के संबंध में आवश्यक समझाइश देते हुए भविष्य में और अधिक प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बॉडी प्रोटेक्टर किट (बॉडीगार्ड, जाली, हेलमेट आदि) के महत्व पर विशेष बल देते हुए सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से सुरक्षात्मक उपकरण धारण करने के निर्देश दिए। उक्त बलवा ड्रिल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान, समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, जिले के समस्त थाना प्रभारी के सहित लगभग 100 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- पन्ना में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़।शादी का झांसा देकर लाखों लूटने वाले 9 गिरफ्तार1
- अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय जुआ फड़ का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, ₹122500 नगद, दो कार व बाइके जप्त। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े तेवरों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अजयगढ़ पुलिस ने बीती देर रात गहलोत पुरवा के जंगलों में दबिश देकर एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। *घेराबंदी कर दबोचे गए 16 जुआरी* अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लगभग आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नकद राशि: ₹1,22,500, दो चार पहिया वाहन और 03 मोटरसाईकिल जप्त की है। पकड़े गए जुआरी केवल स्थानीय नहीं थे, बल्कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था। गिरफ्तार आरोपी अजयगढ़, चंदला, गैसाबाद, सिमरिया, गुनौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भी रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0089 और धारा 13 (पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। इस सफल रेड में थाना प्रभारी अजयगढ़ हरिसिंह ठाकुर, धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत, एएसआई जोहर सिंह व अशोक गौतम सहित प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, जयेन्द्र पाल और आरक्षक मनोज पटेल, अश्वनी अनुरागी, रामनरेश गुप्ता व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।1
- अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय जुआ फड़ का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, ₹122500 नगद, दो कार व बाइके जप्त। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े तेवरों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अजयगढ़ पुलिस ने बीती देर रात गहलोत पुरवा के जंगलों में दबिश देकर एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। *घेराबंदी कर दबोचे गए 16 जुआरी* अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लगभग आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नकद राशि: ₹1,22,500, दो चार पहिया वाहन और 03 मोटरसाईकिल जप्त की है। पकड़े गए जुआरी केवल स्थानीय नहीं थे, बल्कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था। गिरफ्तार आरोपी अजयगढ़, चंदला, गैसाबाद, सिमरिया, गुनौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भी रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0089 और धारा 13 (पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। इस सफल रेड में अजयगढ़ थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर,थाना प्रभारी धरमपुर अनिल सिंह,सहायक उपनिरीक्षक अशोक गौतम व जौहर सिंह,प्रधान आरक्षक जयेन्द्र पाल,अशोक अहिरवार, राजकुमार अहिरवार ,जीतेन्द्र मिश्रा, बीरेन्द्र अहिरवार ,दुलीचन्द्र जैन आरक्षक मनोज पटेल ,अश्वनी , महेश ,रामनरेश गुप्ता, भूरी सिंह , रोहित मिश्रा , अरुण प्रताप सिंह , अजीत यादव , गिरधारी , रोहित , निश्चल , विनोद , रामलखन पटेल , राजू साहू , प्रमोद पाल ,हेतराम अहिरवार , शुभम शुक्ला , भूपाल सिंह , नरेंद्र, राजकरण,पंकज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।4
- "पन्ना में होली मेले का शानदार आगाज़! ✨ 28 फरवरी से 1 मार्च तक, ग्रामीण महिलाओं के हुनर को सराहें और स्वदेशी उत्पादों के साथ बनाय होली1
- मोदी सरकार 2014 से जैसे ही आई बस उनकी सरकार की एक ही कमाई जनता को लूटो जनता को उलझाए रखो।। आए दिन नए नए नियम कानून थोपना आए दिन kyc कागजों में उलझाए रखना।। दफ्तरों के चक्कर लगवाना पात्र आपत्र के नाम रिश्वत का मौका देना।। उसके बाद भी देश कर्ज में डूब गया तो पैसा गया कहां हिसाब जनता को देना ही होगा।। देश को बर्बाद कर रहे हो।।1
- 10 समूहों के पन्ना जिले की शराब की दुकानों का ठेका होगा। वर्तमान वर्ष 2025-26 में पन्ना जिले की 39 शराब दुकानें एक समूह के अंतर्गत चल रही है । लेकिन वर्ष 2026 की नवीन आबकारी नीति के अनुसार किसी भी जिले में एक समूह में शराब दुकानों का संचालन नहीं होगा । और ना ही वर्तमान शराब दुकान समूह का नवीनीकरण किया जाएगा । जिला आबकारी अधिकारी पन्ना मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा नवीन आबकारी नीति की घोषणा की गई है । जो मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू होगी । नवीन आबकारी नीति वर्ष 2026 के अनुसार अब जिले में एकल समूह का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा और आगामी वर्ष 2026-27 के लिए जिले में अधिकतम 5 शराब दुकानों के समूह बनाए जाएंगे। वर्तमान वार्षिक मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर आगामी वर्ष के लिए आरक्षित मूल्य का निर्धारण किया जाएगा । शासन के राजस्व का ध्यान देते हुए पन्ना जिले की 39 शराब दुकानों को कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला निष्पादन समिति द्वारा अब 10 अलग अलग शराब दुकान समूह के रूप गठित किया गया है। वर्तमान में पन्ना जिले की शराब दुकानों का वार्षिक मूल्य 177 करोड़ रुपए है, जो आगामी वर्ष में 20 प्रतिशत की वृद्धि के पश्चात लगभग 212 करोड़ 40 लाख रुपए आरक्षित मूल्य होगा । पुनर्गठित 10 समूहों पर ई टेंडर कम ऑक्शन होगा। आगामी वर्ष 2025-26 के लिए पुनर्गठित समूह अमानगंज समूह शराब दुकान अमानगंज, महेबा, सुनवानी,सिमरिया और पुरैना मोहन्द्रा समूह शराब दुकान मोहन्द्रा, हरदुआ पटेल, रैपुरा, बघवार कला पवई समूह शराब दुकान पवई, मुड़वारी और कृष्णगढ़ गुनौर समूह शराब दुकान गुनौर, बराछ और अमझिरिया अजयगढ़ समूह शराब दुकान अजयगढ़, सिंहपुर, मडला, बरियारपुर और बनहरी कला देवेन्द्र नगर समूह शराब दुकान देवेंद्र नगर, सकरिया, सुंदरा और ककरहटी शाहनगर समूह शराब दुकान शाहनगर, धौवापुरा, सुंगरहा, टिकरिया और बोरी बृजपुर समूह शराब दुकान बृजपुर, पहाड़ीखेड़ा, कृष्णा कल्याणपुर, मनोर और हिनौता सलेहा समूह शराब दुकान सलेहा, सुपंथा और पटना तमोली धरमपुर समूह शराब दुकान धरमपुर और बीरा उपरोक्त शराब दुकानों के टेंडर और अन्य जानकारी के लिए संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय (कमरा नंबर 111,112 और 113) में कार्यालयीन समय (अवकाश के दिनों में भी) संपर्क किया जा सकता है । ई टेंडर कम ऑक्शन में भाग लेने हेतु समस्त प्रकार के आवेदक (व्यक्ति/फर्म/लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनर शिप/कंपनी/कंसर्टियम आदि) को ई आबकारी पोर्टल पर कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के अंतर्गत वर्ष 2026- 27 हेतु पंजीयन कराना अनिवार्य है । पूर्व में पंजीयन करा चुके आवेदकों को भी पंजीयन कराना अनिवार्य है ।1