Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में रिस्क जारी --- जिलाधिकारी चमोली
Sandeep Aryan
ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में रिस्क जारी --- जिलाधिकारी चमोली
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चमोली में हुए हेलीकॉप्टर पर हादसे में रिस्क जारी ,जिलाधिकारी ने दी जानकारी1
- गौचर में मानवता की मिसाल 90 दिव्यांगों की जिंदगी बदली मिले कृत्रिम अंग चमोली चमोली नगर पालिका गौचर में शनिवार को बड़ा सेवा शिविर! पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में लगे दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग सहायता शिविर में 90 दिव्यांगजनों को नया सहारा मिला। समाज कल्याण विभाग और जयपुर की प्रसिद्ध भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण बांटे। शिविर का आगाज वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने किया। उन्होंने कहा - "ऐसे शिविर निराश्रितों के लिए उम्मीद की किरण हैं।" मौके पर समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर बनशाली सहित तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे1
- नुमाइशखेत मैदान में तीन नवंबर से तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन नुमाइशखेत मैदान में तीन नवंबर से तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में तीन नवंबर से तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन होगा। मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को बाजार मिलेगा। 35 स्टॉलों के जरिए ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन से पांच नवंबर तक सरस मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में कृषि, उद्यान और उद्योग विभाग के साथ महिला समूहों के उत्पाद प्रदर्शित होंगे। लोकगीत, लोकनृत्य, मेहंदी और एपण प्रतियोगिताएं भी आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा बायर-सेलर मीट आयोजित कर महिलाओं को सीधे जोड़ने की पहल होगी। प्रशासन का कहना है कि मेले से ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।1
- रामनगर पूछड़ी में वन विभाग का बड़ा एक्शन, दूसरे चरण में 81 अवैध निर्माण ध्वस्त, 5 हेक्टेयर तक वन भूमि कब्जामुक्त रिपोर्टर- सीमा खेतवाल स्थान- रामनगर रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान के दूसरे चरण में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 81 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर करीब 4 से 5 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की तैनाती रही, जबकि 30 से ज्यादा जेसीबी मशीनों और डंपरों की मदद से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। शाम छह बजे शुरू हुई कार्रवाई रात दस बजे तक जारी रही। अभियान के बाद मौके से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। प्रभावित लोगों को शाम पांच बजे तक अपना सामान हटाने का समय दिया गया। इसके बाद शाम छह बजे से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का अभियान शुरू कर दिया गया। मस्जिद मोहल्ला और मुल्ला पट्टी क्षेत्र में चिह्नित निर्माणों पर एक के बाद एक जेसीबी मशीनें गरजती रहीं। करीब चार घंटे तक चले इस अभियान में 81 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर वन भूमि को कब्जे में लिया गया। रात दस बजे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी हुई, जिसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। कार्रवाई के बाद तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूछड़ी के अपर कोसी बीट में पहले चरण के दौरान 51 अवैध निर्माण हटाए गए थे, जबकि दूसरे चरण में 83 निर्माणों की सूची तैयार की गई थी। जिला प्रशासन और वन विभाग ने दस्तावेजों का कई बार सत्यापन किया। न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त मामलों, वन अधिकार अधिनियम की प्रक्रिया के अंतर्गत आने वाले मामलों और जिनकी बेदखली की कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी, उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया। जांच के बाद अंतिम रूप से 81 निर्माणों को ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया गया। पुनीत तोमर, डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग डीएफओ के मुताबिक भारतीय वन अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए, आदेश पारित किए गए और अपीलों पर सुनवाई के बाद कार्रवाई की गई। न्यायालय में विचाराधीन और स्थगन आदेश वाले मामलों को अभियान से बाहर रखा गया। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए तराई पश्चिमी, तराई पूर्वी, तराई केंद्रीय, हल्द्वानी, रामनगर और कॉर्बेट क्षेत्र से वनकर्मियों को बुलाया गया था। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। अतिरिक्त बल और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को मिलाकर मौके पर एक हजार से अधिक जवान और कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान 30 से ज्यादा जेसीबी मशीनों, डंपरों और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया। डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू जमरानी और नगर पालिका सहित संबंधित विभागों का सहयोग रहा। उन्होंने दावा किया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। वहीं पूछड़ी में लोगों को स्टांप पेपर पर जमीन बेचकर बसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर डीएफओ ने कहा कि यह अलग विषय है। इस मामले में जिला स्तर पर कार्रवाई गतिमान है और एसआईटी का गठन भी किया गया है। वन विभाग के अनुसार उसकी प्राथमिकता वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराकर वापस विभाग के कब्जे में लेना था। फिलहाल पूछड़ी में अतिक्रमण हटाने के दूसरे चरण का अभियान पूरा हो चुका है। वन विभाग के मुताबिक 81 अवैध निर्माण ध्वस्त कर करीब 4 से 5 हेक्टेयर वन भूमि कब्जामुक्त कराई गई है। भारी पुलिस बल और मशीनरी की मौजूदगी में चले इस अभियान के बाद अब मौके से मलबा हटाने का काम जारी है।2
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे बीजेपी कार्यालय भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे बीजेपी कार्यालय भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने बैठक में MLC चुनाव मैं जीत और हर को लेकर चर्चा होगी संगठन सहित सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर होगी1
- श्रीनगर में नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन श्रीनगर में नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर आगमन पर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग उमड़े रहे। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। श्रीनगर दौरे पर मुख्यमंत्री ने नगरवासियों को लगभग 9.35 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। वहीं, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और 51 पर्यावरण मित्र महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की। श्रीनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, विधायक भरत चौधरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, महापौर आरती भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर जूनियर दिल्ली स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता गुसाईं के साथ आए 10 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को डीक्राफ्ट भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना और उन्हें प्रोत्साहित किया। सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरित किया। साथ ही 51 पर्यावरण मित्र महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की। इस पहल के माध्यम से महिला समूहों की आजीविका को प्रोत्साहन देने के साथ स्वच्छता कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही महिलाओं के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने का प्रयास किया गया। श्रीनगरवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए नगर में करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा फिर शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने के साथ शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल स्वच्छ एवं हरित शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण सुविधा, स्वर्गीय रणजीत सिंह भंडारी वाटिका (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पार्क), सड़क एवं नाली निर्माण, लक्ष्मीनारायण पार्क, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से नगर की स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।2
- देहरादून में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल देहरादून में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल2
- ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में रिस्क जारी --- जिलाधिकारी चमोली1