Shuru
Apke Nagar Ki App…
महुआ में रहस्यमयी हालात में युवती की मौत,राम राय सिंघाड़ा में अज्ञात युवती का शव बरामद वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक पोखर से अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Mohan Kumar
महुआ में रहस्यमयी हालात में युवती की मौत,राम राय सिंघाड़ा में अज्ञात युवती का शव बरामद वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक पोखर से अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
More news from बिहार and nearby areas
- वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत चक सिकंदर स्टेशन के पास 41(C) रेलवे फाटक बंद होने से लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। कई महीनों से फाटक बंद रहने के कारण राजापाकड़ और बिदुपुर के हजारों किसानों और आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- आपके सम्मान में राष्ट्रीय अपना दल मैदान में देश को समता मूलक परिवार बनाना है आप साथ ह़ो देश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बने। बी एन चतुर्वेदी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राष्ट्रीय अपना दल1
- बिहार समस्तीपुर राम नवमी पर्व पर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, हजारों की संख्या में उमड़ी लोग। वहीं इस आयोजन पर करीम नगर पंचायत के पूर्व मुखिया जितेश सिन्हा ने दी जानकारी।1
- श्री श्री नव दुर्गा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, कलश यात्रा संपन्न। पटना (फतुहा क्षेत्र) के अंतर्गत बिक्रमपुर गांव में आयोजित श्री श्री नव दुर्गा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के तहत रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों मौजीपुर से महारानी चौक, गोविंदपुर होते हुए त्रिवेणी घाट पहुँची, जहाँ कलश में जल भरकर विक्रमपुर देवी स्थान तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया, जबकि पुरुष एवं युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। इस भव्य शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र सजे-धजे घोड़े और ऊँट भी रहे, जिन पर पारंपरिक वेशभूषा में लोग सवार होकर चल रहे थे। इनकी उपस्थिति से यात्रा और भी मनमोहक एवं आकर्षक बन गई, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पानी की व्यवस्था (सेवा) की गई। साथ ही, कई स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने घरों से मोटर के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया, जिससे धूल कम हुई और यात्रियों को गर्मी से भी राहत मिली। इस सेवा भाव ने पूरे आयोजन को और भी सराहनीय बना दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत 30 मार्च 2026 (सोमवार) को अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो 24 घंटे तक चलेगा। इसके पश्चात 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को अखंड हरिकीर्तन का समापन, हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह आयोजन देवी स्थान, बिक्रमपुर (फतुहा, पटना) में संपन्न हो रहा है, जिसमें आचार्य पंकज पांडेय की विशेष भूमिका है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन बिक्रमपुर गांव के समस्त ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।1
- Post by पुष्पा सहनी1
- Post by JMBNEWS1
- फतुहा। फतुहा के दरियापुर स्थित कटैया गंगा घाट एवं श्री राम जानकी मंदिर परिसर में राम नवमी के पावन अवसर पर संध्याकालीन भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और आलोकित कर दिया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। दीपों की जगमगाहट से पूरा घाट अलौकिक दृश्य में तब्दील हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने “जय श्री राम” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। हर ओर भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरा इलाका आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। इस अवसर पर मंदिर के महंत रामसुंदर शरण जी महाराज ने भगवान श्री राम के अवतरण का महत्व बताते हुए कहा कि जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में दीप जलाकर उत्सव मनाने की परंपरा आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान शहर में भव्य धार्मिक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवा ध्वज के साथ “जय श्री राम” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। दीपोत्सव की भव्यता को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, और आयोजन की व्यवस्था की लोगों ने जमकर सराहना की। यह आयोजन आस्था, परंपरा और एकता का अनूठा उदाहरण बनकर फतुहा में रामनवमी को यादगार बना गया।1
- वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक पोखर से अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1