logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डैम में मछली पकड़ने गए तीन युवक, दो गहरे पानी में समाए मुरैना। कोतवाल डैम में मछली पकड़ने पहुंचे ग्वालियर के तीन युवकों के लिए बुधवार की दोपहर हादसे में बदल गई। जाल बिछाने के दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए। एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन उसके दो साथी पानी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीईआरएफ की टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका। हादसा उस समय हुआ, जब कोतवाल डैम में पानी का स्तर काफी बढ़ा हुआ था और बुधवार को डैम के दो गेट भी खोले गए थे। प्रशासन की ओर से आसपास के लोगों को तेज बहाव और जलभराव वाले क्षेत्र से दूर रहने की मुनादी भी कराई गई थी। जानकारी के अनुसार ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी 25 वर्षीय इरशाद पुत्र सलामत खान, 30 वर्षीय अशोक पुत्र बप्पा खान और उराहना गांव निवासी ओवेश पुत्र नवाब खान दोपहर करीब एक बजे कोतवाल डैम पहुंचे थे। तीनों हुराई भूमिया मंदिर की ओर डैम के पिछले हिस्से में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने अथवा गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। ओवेश तैरकर किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन इरशाद और अशोक गहरे पानी में चले गए। ओवेश ने दोनों को बचाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। करीब ढाई बजे दोनों के डूबने के बाद ओवेश ने करीब चार बजे माता बसैया थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। बाद में एसडीईआरएफ टीम को भी बुलाया गया। रात करीब आठ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम दोबारा डैम में उतरकर तलाश शुरू करेगी। सवाल यह भी है कि डैम में गेट खोले जाने और तेज बहाव के बीच मछली पकड़ने पहुंचे युवकों को खतरनाक क्षेत्र से दूर रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी थी।

2 hrs ago
user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

डैम में मछली पकड़ने गए तीन युवक, दो गहरे पानी में समाए मुरैना। कोतवाल डैम में मछली पकड़ने पहुंचे ग्वालियर के तीन युवकों के लिए बुधवार की दोपहर हादसे में बदल गई। जाल बिछाने के दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए। एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन उसके दो साथी पानी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीईआरएफ की टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका। हादसा उस समय हुआ, जब कोतवाल डैम में पानी का स्तर काफी बढ़ा हुआ था और बुधवार को डैम के दो गेट भी खोले गए थे। प्रशासन की ओर से आसपास के लोगों को तेज बहाव और जलभराव वाले क्षेत्र से दूर रहने की मुनादी भी कराई गई थी। जानकारी के अनुसार ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी 25 वर्षीय इरशाद पुत्र सलामत खान, 30 वर्षीय अशोक पुत्र बप्पा खान और उराहना गांव निवासी ओवेश पुत्र नवाब खान दोपहर करीब एक बजे कोतवाल डैम पहुंचे थे। तीनों हुराई भूमिया मंदिर की ओर डैम के पिछले हिस्से में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने अथवा गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। ओवेश तैरकर किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन इरशाद और अशोक गहरे पानी में चले गए। ओवेश ने दोनों को बचाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। करीब ढाई बजे दोनों के डूबने के बाद ओवेश ने करीब चार बजे माता बसैया थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। बाद में एसडीईआरएफ टीम को भी बुलाया गया। रात करीब आठ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम दोबारा डैम में उतरकर तलाश शुरू करेगी। सवाल यह भी है कि डैम में गेट खोले जाने और तेज बहाव के बीच मछली पकड़ने पहुंचे युवकों को खतरनाक क्षेत्र से दूर रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी थी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डैम में मछली पकड़ने गए तीन युवक, दो गहरे पानी में समाए मुरैना। कोतवाल डैम में मछली पकड़ने पहुंचे ग्वालियर के तीन युवकों के लिए बुधवार की दोपहर हादसे में बदल गई। जाल बिछाने के दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए। एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन उसके दो साथी पानी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीईआरएफ की टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका। हादसा उस समय हुआ, जब कोतवाल डैम में पानी का स्तर काफी बढ़ा हुआ था और बुधवार को डैम के दो गेट भी खोले गए थे। प्रशासन की ओर से आसपास के लोगों को तेज बहाव और जलभराव वाले क्षेत्र से दूर रहने की मुनादी भी कराई गई थी। जानकारी के अनुसार ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी 25 वर्षीय इरशाद पुत्र सलामत खान, 30 वर्षीय अशोक पुत्र बप्पा खान और उराहना गांव निवासी ओवेश पुत्र नवाब खान दोपहर करीब एक बजे कोतवाल डैम पहुंचे थे। तीनों हुराई भूमिया मंदिर की ओर डैम के पिछले हिस्से में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने अथवा गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। ओवेश तैरकर किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन इरशाद और अशोक गहरे पानी में चले गए। ओवेश ने दोनों को बचाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। करीब ढाई बजे दोनों के डूबने के बाद ओवेश ने करीब चार बजे माता बसैया थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। बाद में एसडीईआरएफ टीम को भी बुलाया गया। रात करीब आठ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम दोबारा डैम में उतरकर तलाश शुरू करेगी। सवाल यह भी है कि डैम में गेट खोले जाने और तेज बहाव के बीच मछली पकड़ने पहुंचे युवकों को खतरनाक क्षेत्र से दूर रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी थी।
    1
    डैम में मछली पकड़ने गए तीन युवक, दो गहरे पानी में समाए
मुरैना। कोतवाल डैम में मछली पकड़ने पहुंचे ग्वालियर के तीन युवकों के लिए बुधवार की दोपहर हादसे में बदल गई। जाल बिछाने के दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए। एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन उसके दो साथी पानी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीईआरएफ की टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका।
हादसा उस समय हुआ, जब कोतवाल डैम में पानी का स्तर काफी बढ़ा हुआ था और बुधवार को डैम के दो गेट भी खोले गए थे। प्रशासन की ओर से आसपास के लोगों को तेज बहाव और जलभराव वाले क्षेत्र से दूर रहने की मुनादी भी कराई गई थी।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी 25 वर्षीय इरशाद पुत्र सलामत खान, 30 वर्षीय अशोक पुत्र बप्पा खान और उराहना गांव निवासी ओवेश पुत्र नवाब खान दोपहर करीब एक बजे कोतवाल डैम पहुंचे थे। तीनों हुराई भूमिया मंदिर की ओर डैम के पिछले हिस्से में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने अथवा गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे।
ओवेश तैरकर किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन इरशाद और अशोक गहरे पानी में चले गए। ओवेश ने दोनों को बचाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। करीब ढाई बजे दोनों के डूबने के बाद ओवेश ने करीब चार बजे माता बसैया थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। बाद में एसडीईआरएफ टीम को भी बुलाया गया। रात करीब आठ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम दोबारा डैम में उतरकर तलाश शुरू करेगी।
सवाल यह भी है कि डैम में गेट खोले जाने और तेज बहाव के बीच मछली पकड़ने पहुंचे युवकों को खतरनाक क्षेत्र से दूर रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी थी।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • -वीडियो पूरा देखें प्लीज - चंबल नदी में कूदे कांग्रेस नेता, पुलिस और आमजन ने सुरक्षित बाहर निकाला अंबाह/महुआ। स्टीमर संचालन की मांग को लेकर महुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह तोमर द्वारा चंबल नदी में छलांग लगाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के प्रमुख बिंदु स्टीमर संचालन की मांग को लेकर महुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह तोमर चंबल नदी में कूद गए। घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंबाह थाना, पोरसा थाना एवं नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस एवं आमजन ने नदी में उतरकर शेर सिंह तोमर को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पुलिस और आमजन करीब 100 मीटर नदी के अंदर तक पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शेर सिंह तोमर को सुरक्षित पकड़कर नदी से बाहर निकाला गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस द्वारा मामले की स्थिति और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना चंबल नदी में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर बचाव कार्रवाई शुरू की। पुलिसकर्मियों और आमजन की तत्परता से शेर सिंह तोमर को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। नोट: घटना से संबंधित अन्य तथ्यों और आधिकारिक पुलिस जानकारी की पुष्टि होने के बाद खबर को अपडेट किया जा सकता है। संवाददाता : लालमनमोती सिंह तोमर मध्य भारत एक्सप्रेस / दैनिक शौर्य टाईम्स
    1
    -वीडियो पूरा देखें प्लीज -
चंबल नदी में कूदे कांग्रेस नेता, पुलिस और आमजन ने सुरक्षित बाहर निकाला
अंबाह/महुआ। स्टीमर संचालन की मांग को लेकर महुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह तोमर द्वारा चंबल नदी में छलांग लगाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना के प्रमुख बिंदु
स्टीमर संचालन की मांग को लेकर महुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह तोमर चंबल नदी में कूद गए।
घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंबाह थाना, पोरसा थाना एवं नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस एवं आमजन ने नदी में उतरकर शेर सिंह तोमर को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस और आमजन करीब 100 मीटर नदी के अंदर तक पहुंचे।
काफी मशक्कत के बाद शेर सिंह तोमर को सुरक्षित पकड़कर नदी से बाहर निकाला गया।
घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
पुलिस द्वारा मामले की स्थिति और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना
चंबल नदी में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर बचाव कार्रवाई शुरू की। पुलिसकर्मियों और आमजन की तत्परता से शेर सिंह तोमर को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
नोट: घटना से संबंधित अन्य तथ्यों और आधिकारिक पुलिस जानकारी की पुष्टि होने के बाद खबर को अपडेट किया जा सकता है।
संवाददाता : लालमनमोती सिंह तोमर
मध्य भारत एक्सप्रेस / दैनिक शौर्य टाईम्स
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया भव्य जुलूस अम्बाह। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। डीजे और बैंड की धुनों के साथ निकले जुलूस में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस के दौरान नगर में जगह-जगह लोगों द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। समाजजनों ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही केले, आइसक्रीम और बिस्कुट का वितरण कर लोगों की सेवा की गई। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान मार्ग पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं नागरिक मौजूद रहे। डीजे और बैंड की धुनों से पूरा नगर उत्साह और उल्लास के माहौल में नजर आया। जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए किला बस्ती क्षेत्र पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने शांति, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।
    1
    जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया भव्य जुलूस
अम्बाह। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। डीजे और बैंड की धुनों के साथ निकले जुलूस में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी मनाई।
जुलूस के दौरान नगर में जगह-जगह लोगों द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। समाजजनों ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही केले, आइसक्रीम और बिस्कुट का वितरण कर लोगों की सेवा की गई।
जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान मार्ग पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं नागरिक मौजूद रहे। डीजे और बैंड की धुनों से पूरा नगर उत्साह और उल्लास के माहौल में नजर आया। जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए किला बस्ती क्षेत्र पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने शांति, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।
    user_Bunty shrivas
    Bunty shrivas
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सब स्टेशन में टपकता पानी हादसे का डर, कैसे मिले बाधा रहित बिजली। अंबाह/पोरसा । विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र के के अंतर्गत सब स्टेशन तरसमा पर पदस्थ ऑपरेटर ने एक वीडियो में अपनी दास्तान सुनाई जहां पर टपकता हुआ पानी ,भीगता लोड रजिस्टर और बैटरी सेट साथ ही सुरक्षा उपकरणों का अभाव है उसने कहा कि सर जी कैसे जीवन को ख़तरे में डाल कर लोगों के बीच विद्युत आपूर्ति पहुंचाएं यहां लोगों को थोड़े समय भी लाइट न मिलने पर मारपीट करने का डर हमेशा बना रहता है। अब देखना होगा की वीडियो के बाद कितना हरकत में आती है विद्युत वितरण कंपनी। वीडियो की जानकारी लगते ही और ऑपरेटर के जीवन रक्षा हेतु ठेका एवं कर्मचारी संघ इंटक के अंबाह शाखा के उपाध्यक्ष भीमसेन सिंह सिंह तोमर ने भी जिम्मेदारों से आवश्यक कदम उठाने की अपील, व निराकरण के लिए निवेदन किया है।
    1
    सब स्टेशन में टपकता पानी हादसे का डर, कैसे मिले बाधा रहित बिजली।
अंबाह/पोरसा ।
विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र के  के अंतर्गत सब स्टेशन तरसमा पर पदस्थ ऑपरेटर ने एक वीडियो में अपनी  दास्तान सुनाई जहां पर टपकता हुआ पानी ,भीगता लोड रजिस्टर और बैटरी सेट साथ ही सुरक्षा उपकरणों का अभाव है उसने कहा कि  सर जी कैसे जीवन को ख़तरे में डाल कर लोगों के बीच विद्युत आपूर्ति  पहुंचाएं यहां लोगों को थोड़े समय भी लाइट न मिलने पर मारपीट करने का डर हमेशा बना रहता है।
अब देखना होगा की वीडियो के बाद कितना हरकत में आती है विद्युत वितरण कंपनी। 
वीडियो की जानकारी लगते ही और ऑपरेटर के जीवन रक्षा हेतु ठेका एवं कर्मचारी संघ इंटक के अंबाह शाखा के उपाध्यक्ष भीमसेन सिंह सिंह तोमर ने भी जिम्मेदारों से आवश्यक कदम उठाने की अपील, व निराकरण के लिए निवेदन किया है।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 52वीं लव-कुश जयंती पर अम्बाह में भव्य रैली अम्बाह। 52वीं लव-कुश जयंती के अवसर पर 4 सितंबर 2026 को अम्बाह में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। रैली के दौरान भगवान लव-कुश के आदर्शों और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।
    1
    52वीं लव-कुश जयंती पर अम्बाह में भव्य रैली

अम्बाह। 52वीं लव-कुश जयंती के अवसर पर 4 सितंबर 2026 को अम्बाह में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। रैली के दौरान भगवान लव-कुश के आदर्शों और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।
    user_Patrakar वंदे भारत न्यूज़
    Patrakar वंदे भारत न्यूज़
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मालनपुर नगर आगमन के अवसर पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मालनपुर में गोदरेज फेक्ट्री में आगमन के अवसर पर गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव के नेतृत्व में मालनपुर नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया
    1
    मालनपुर नगर आगमन के अवसर पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मालनपुर में गोदरेज फेक्ट्री में आगमन के अवसर पर गोहद के पूर्व विधायक  रणवीर जाटव के नेतृत्व में मालनपुर नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत  किया गया
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित दिखे विधायक, वीडियो वायरल फतेहाबाद। गांव रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर में बुधवार को गमी में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा का करीब तीन मिनट चार सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित नजर आ रहे हैं और उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गमी में पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, वायरल वीडियो में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और विधायक के बीच हुई पूरी बातचीत दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो में मुख्य रूप से विधायक और एक महिला के बीच बातचीत का दृश्य सामने आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक महिला से किस बात को लेकर नाराज या उत्तेजित नजर आ रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के संदर्भ में विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फतेहाबाद। गांव रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर में बुधवार को गमी में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा का करीब तीन मिनट चार सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित नजर आ रहे हैं और उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गमी में पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, वायरल वीडियो में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और विधायक के बीच हुई पूरी बातचीत दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो में मुख्य रूप से विधायक और एक महिला के बीच बातचीत का दृश्य सामने आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक महिला से किस बात को लेकर नाराज या उत्तेजित नजर आ रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के संदर्भ में विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
    1
    महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित दिखे विधायक, वीडियो वायरल

फतेहाबाद। गांव रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर में बुधवार को गमी में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा का करीब तीन मिनट चार सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित नजर आ रहे हैं और उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गमी में पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, वायरल वीडियो में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और विधायक के बीच हुई पूरी बातचीत दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो में मुख्य रूप से विधायक और एक महिला के बीच बातचीत का दृश्य सामने आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक महिला से किस बात को लेकर नाराज या उत्तेजित नजर आ रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के संदर्भ में विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
फतेहाबाद। गांव रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर में बुधवार को गमी में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा का करीब तीन मिनट चार सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित नजर आ रहे हैं और उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गमी में पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, वायरल वीडियो में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और विधायक के बीच हुई पूरी बातचीत दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो में मुख्य रूप से विधायक और एक महिला के बीच बातचीत का दृश्य सामने आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक महिला से किस बात को लेकर नाराज या उत्तेजित नजर आ रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के संदर्भ में विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • बैरियर चौराहे पर दिनदहाड़े दबंगई, गाड़ी रोककर की तोड़फोड़; दो आरोपी गिरफ्तार मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरियर चौराहे पर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। दिनदहाड़े कुछ लोगों ने एक गाड़ी को रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बैरियर चौराहे पर दिनदहाड़े दबंगई, गाड़ी रोककर की तोड़फोड़; दो आरोपी गिरफ्तार
मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरियर चौराहे पर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। दिनदहाड़े कुछ लोगों ने एक गाड़ी को रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.