प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय एक युवती और उसके गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की उपचार के दौरान गुरुवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतका का प्रेम संबंध एक युवक से चल रहा था। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई थी। गर्भवती होने के 5 माह बाद जब उन्होंने युवक के घर जाकर शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। इधर युवती की तबियत अचानक बिगडऩे पर उसे राजपुर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए केस की डायरी राजपुर पुलिस को भेज दी है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती 7 माह की प्रेग्नेंट थी। उसकी तबियत अचानक बिगडऩे पर परिजन द्वारा उसे राजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने के बाद परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान युवती व उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में यह बात सामने आई है कि युवती का प्रेम संबंध ग्राम बगाड़ी निवासी सूरज गोंड़ से था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी। 5 माह बाद युवती के घरवालों को यह बात पता चली तो उन्होंने उससे पूछताछ की। तब युवती ने सूरज गोंड़ से प्रेम संबंध होने की बात बताई। बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत शादी से कर दिया था इनकार 5 माह की गर्भवती होने का पता चलने के बाद युवती को लेकर उसके परिजन सूरज गोंड़ के घर पहुंचे और शादी करने की बात कही। इस पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। परिजन ने उस दौरान बदनामी व लोक-लाज के डर से मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई थी। शादी से इनकार के 2 माह बाद ही यह घटना हो गई। गर्भस्थ बच्चे का डीएनए सैंपल रखा सुरक्षित युवती व बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। परिजनों द्वारा अपने बयान में पुलिस को बताया गया कि सूरज गोंड़ से युवती का अफेयर था। इसके बाद पुलिस ने गर्भस्थ बच्चे का डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिया है। वहीं केस की डायरी राजपुर पुलिस को भेज दी है।
प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय एक युवती और उसके गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की उपचार के दौरान गुरुवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतका का प्रेम संबंध एक युवक से चल रहा था। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई थी। गर्भवती होने के 5 माह बाद जब उन्होंने युवक के घर जाकर शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। इधर युवती की तबियत अचानक बिगडऩे पर उसे राजपुर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए केस की डायरी राजपुर पुलिस को भेज दी है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती 7 माह की प्रेग्नेंट थी। उसकी तबियत अचानक बिगडऩे पर परिजन द्वारा उसे राजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने के बाद परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान युवती व उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में यह बात सामने आई है कि युवती का प्रेम संबंध ग्राम बगाड़ी निवासी सूरज गोंड़ से था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी। 5 माह बाद युवती के घरवालों को यह बात पता चली तो उन्होंने उससे पूछताछ की। तब युवती ने सूरज गोंड़ से प्रेम संबंध होने की बात बताई। बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत शादी से कर दिया था इनकार 5 माह की गर्भवती होने का पता चलने के बाद युवती को लेकर उसके परिजन सूरज गोंड़ के घर पहुंचे और शादी करने की बात कही। इस पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। परिजन ने उस दौरान बदनामी व लोक-लाज के डर से मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई थी। शादी से इनकार के 2 माह बाद ही यह घटना हो गई। गर्भस्थ बच्चे का डीएनए सैंपल रखा सुरक्षित युवती व बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। परिजनों द्वारा अपने बयान में पुलिस को बताया गया कि सूरज गोंड़ से युवती का अफेयर था। इसके बाद पुलिस ने गर्भस्थ बच्चे का डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिया है। वहीं केस की डायरी राजपुर पुलिस को भेज दी है।
- Z जेन के बाद Z अल्फा अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे स्कूल छात्र छात्राओं ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर कर रहे आंदोलन। सुशाशन सरकार का पोल खुलता हुआ।1
- *➡️कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार* *➡️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जशपुर ---00--- *➡️घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कुनकुरी क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 नग मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, संचालक कठौतिया मोबाइल शॉप, कुनकुरी द्वारा दिनांक 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.08.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह सूर्योदय बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचा। दुकान के शटर में लगे दोनों ताले कटे हुए थे तथा अंदर मोबाइल के डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े थे। बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन दुकान से गायब थे। जांच करने पर करीब 150 नग मोबाइल हैंडसेट चोरी होना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *➡️सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम सुराग* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को दो व्यक्तियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। घटना स्थल के समीप स्थित एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खाना खाने तथा होटल संचालक को मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, होटल से प्राप्त जानकारी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान कर संदिग्धों की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान तौसीफ रजा पिता मौलाना ताजउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड के रूप में हुई। *➡️विशेष टीम ने झारखण्ड पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में* आरोपी की धर पकड़ हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम झारखण्ड रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड पहुंचकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई और उसे हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। *➡️ पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौसीफ रजा के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ने बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहा था। दोनों आरोपी झारखण्ड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप को चोरी के लिए चिन्हित किया। घटना की रात दोनों आरोपी दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे। अपने साथ लाए औजार से दुकान के शटर में लगे दोनों ताले काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिक्री के लिए रखे मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरकर वहां से निकल गए। कुछ दूरी पर जाकर दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के कवर एवं डिब्बों को अलग कर झाड़ियों में फेंक दिया और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के माध्यम से वहां से फरार हो गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन उसके दूसरे साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग एवं आरोपी का मोबाइल हैंडसेट जप्त किया है। विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। *➡️दूसरे आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की तलाश जारी* मामले में पुलिस द्वारा दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए करीब 150 मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं आगे की कार्रवाई जारी है। *➡️ मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई देविका मंडावी, नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे एवं आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- बांध टूटने से खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान बांध टूटने से खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम तेतरडीह में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कृषि विभाग का बांध टूट गया। बांध टूटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल प्रभावित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने बताया कि फिलहाल प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। आकलन पूरा होने के बाद ही किसानों की फसल को हुए वास्तविक नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप जानकारी के अनुसार, यह बांध कृषि विभाग का था और इसका निर्माण जल ग्रहण मिशन के तहत कराया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बांध में पहले से ही दरार आ गई थी। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बांध की दरार की समय पर मरम्मत करा दी जाती तो संभवतः बांध टूटने की घटना को रोका जा सकता था। बांध टूटने के बाद पानी तेजी से खेतों की ओर बहा, जिससे धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। नुकसान के आकलन में जुटा प्रशासन घटना के बाद प्रशासनिक अमला प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है। खेतों में हुए जलभराव और फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितने किसानों की कितनी फसल प्रभावित हुई है और नुकसान की वास्तविक मात्रा कितनी है।1
- रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर सजी राखी, मजबूत हुआ भाई-बहन का पवित्र रिश्ता सोनहत। एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर थाना सोनहत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकल अभियान की बहनों ने पुलिस जवानों एवं समिति के पदाधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा को निभाया। बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं पुलिस जवानों ने भी बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय राजाराम राजवाड़े जी, SI आदरणीय नवल किशोर दुबे जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आदरणीय भुवन साहू जी, आदरणीय शुक्ला प्रसाद जी, आदरणीय शुभ शरण जी, आदरणीय भैया लाल जी, आदरणीय संत कुमार जी, आदरणीया लक्ष्मी राजवाड़े जी, आदरणीय सोनी राजवाड़े जी, आदरणीया प्रेमलता खांडे जी सहित एकल अभियान की अन्य दीदियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।1
- नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां "ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं। इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए। रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया। इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया। ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है। नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।4
- रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll2
- फाटक बार-बार बंद, सड़क पर जाम और ओवरब्रिज के नीचे दुकानों का जमावड़ा! पुराने कोरबा में जनता बेहाल हर 5 मिनट में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से पहले ही परेशान जनता, ऊपर से सड़क किनारे और ओवरब्रिज के नीचे बढ़ता अतिक्रमण बना मुसीबत—नगर निगम और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल1
- हिन्दी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का शुभारंभ हुआ दिनाँक 25/08/2026/ दिन मंगलवार को हिंदी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का अटल चौक खड़गवा मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी कर कमलों हुआ शुभारंभ शामिल रहें श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोगपा, संजय सिंह कमरों प्रदेश अध्यक्ष गोगपा,डॉक्टर एल एस उदय गोंडवाना उदय न्यूज सम्पादक, केवल मरकाम जिला अध्यक्ष एमसीबी ओर अन्य लोग सैकड़ों कि संख्या में उपस्थित रहे1