पलिया रेंज के राजा टापर गांव में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद होने से इलाके में दहशत कम हुई है। लखीमपुर खीरी | पलिया रेंज पलिया रेंज के राजा टापर गांव में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद होने से इलाके में दहशत कम हुई है। देवीपुर गांव में खेत में बैठे एक बालक पर तेंदुए के हमले की घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे लगाए थे। पकड़ा गया तेंदुआ वही है जिसने बालक पर हमला किया था या कोई दूसरा, इसका निर्णय पगचिह्नों के मिलान के बाद किया जाएगा। तेंदुए को पलिया रेंज कार्यालय लाया जा रहा है, जहां उसकी स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद यह तय होगा कि तेंदुए को किस जंगल में छोड़ा जाएगा। डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरी कार्रवाई निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

- पलिया क्षेत्र के ग्राम अतरनगर में पहुंचे हाथियों ने ग्रामीण की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को रोकने की मांग की है1
- पतीसा नगर में नाली का पानी निकालने की कोई सुविधा नहीं है मतलब अपनी रोड़ों पर भरा रहता है बच्चे स्कूल जाने से गिरते हैं कीचड़ में और बहुत ही ज्यादा मतलब परेशानी दिक्कत हो रही है इसकी कोई सुनवाई नहीं4
- सिंगाही के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ौरा में बाइक में अचानक लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची जान सिंगाही क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ौरा में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बच्चे को दवा दिलाने ले जा रहे दो बाइक सवारों की बाइक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बाइक से कूदकर साथ बैठे लोगों को भी धक्का देकर दूर किया, जिससे सभी की जान बच गई। हालांकि इस दौरान बाइक चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायल बाइक चालक की सराहना करते हुए उसकी बहादुरी की प्रशंसा की रिपोर्टर मुखत्यार सिंह एम डी न्यूज। वाइस क्राइम रिपोर्टर इंचार्ज2
- बड़ी ख़बर— *सीतापुर में BJP विधायक ज्ञान तिवारी धरने पर बैठे।* थाने पर भड़के। पुलिस की कार्यप्रणाली से उखड़े। योगी आदित्यनाथ की सरकार में BJP की लड़ाई अपनी ही सरकार और कारिंदों से! एक और ‘अभयदान’ है, दूसरी ओर ‘लाचारी’ है! पिछले 9 सालों से ये जंग लगातार जारी है!!1
- Post by Raja Bhaiya1
- सैफई के पास एक गांव में राह चलते अखिलेश यादव एक शादी समारोह में अचानक रुक गए, उनके पहुंचते ही माहौल बदल गया और लोग उत्साह से घिर आए, सेल्फी और फोटोग्राफी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, इसी दौरान एक महिला सेल्फी ले रही थी लेकिन अखिलेश यादव कैमरे की ओर नहीं देख रहे थे, तब महिला ने देशी अंदाज में आवाज लगाई— “भैया मेरेउ कैमरा में देख लेव एक बार”, जिसके बाद वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और माहौल और भी हल्का हो गया1
- बहराइच | राजस्व वसूली के दौरान विद्युत कर्मी पर हमला, वीडियो वायरल बहराइच में राजस्व वसूली करने गए एक विद्युत कर्मी के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने विद्युत कर्मी को घेरकर कॉलर पकड़ लिया और थप्पड़ों के साथ ईंट-पत्थरों से जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल विद्युत कर्मी की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो रानीपुर के ताजपुर निवासी हैं और बशीरजंग पावर हाउस में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र में अखाड़ा कब्रिस्तान के पास हुई बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और कार्रवाई की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। घटना ने सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- दुधवा में जनरुन निशा ने पकड़ा विशालकाय अजगर नजरुन निशा दुधवा टाइगर रिजर्व में सोशलोजिस्ट पद पर तैनात हैं। ये जंगल से भटके अजगर जैसे खतरनाक जानवरों को बड़ी आसानी से रेस्क्यू कर लेती हैं।1
- मिश्राना चौकी चौराहे पर जर्जर पोल हादसे को दे रहा न्योता, प्रशासन बेपरवाह लखीमपुर खीरी मिश्राना चौकी चौराहे पर लगा एक बिजली का पोल पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह गल चुका है और वह किसी भी समय गिर सकता है। यह पोल राहगीरों और आसपास की दुकानों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। यह चौराहा क्षेत्र का व्यस्त इलाका है, जहां दिनभर सैकड़ों लोग और वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि पोल गिरता है तो जान-माल की भारी हानि हो सकती है। साथ में पोल का वीडियो संलग्न1