Shuru
Apke Nagar Ki App…
sirf राजनीती 🫡 . . . @rajkapurindia @rajkapur_india #jaibhim @bhimarmychief @rajxpression #ChandrashekharAzad sirf राजनीती 🫡 . . . @rajkapurindia @rajkapur_india #jaibhim @bhimarmychief @rajxpression #ChandrashekharAzad
Rajkapur
sirf राजनीती 🫡 . . . @rajkapurindia @rajkapur_india #jaibhim @bhimarmychief @rajxpression #ChandrashekharAzad sirf राजनीती 🫡 . . . @rajkapurindia @rajkapur_india #jaibhim @bhimarmychief @rajxpression #ChandrashekharAzad
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- गुना मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान राघौगढ विकासखंड में लगेगा पहला शिविर गुना जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत पहला जिला स्तरीय शिविर 7 अगस्त को राघौगढ विकासखंड के पंचायत भवन जामनेर में आयोजित होगा। गुना जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत 7 अगस्त से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले जन-विश्वास शिविरों के स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। हर माह प्रत्येक शुक्रवार को इन शिविरों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित होने जा रहा है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने शिविरों की तिथि व स्थल निर्धारित करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। साथ ही शिविरों में आयोजित होने वाली गतिविधियों को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिये स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।1
- अशोकनगर जिले के ककरूआ गांव में 500 रुपये का लालच देकर खुलवाए बैंक खाते, तीन साल बाद साइबर अपराध के नोटिस से दहशत अशोकनगर जिले के ककरूआ गांव में सरकारी योजनाओं और हर महीने 500 रुपये मिलने के लालच में खुलवाए गए बैंक खाते अब ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। तीन साल बाद हरियाणा के सोनीपत और उत्तर प्रदेश के लखनऊ साइबर पुलिस से नोटिस मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों का आरोप है कि खाते खुलवाने के बाद पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंक दस्तावेज एक व्यक्ति ने अपने पास रख लिए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर अपराध में किया गया। खुद को निर्दोष बताते हुए गुरुवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।1
- sirf राजनीती 🫡 . . . @rajkapurindia @rajkapur_india #jaibhim @bhimarmychief @rajxpression #ChandrashekharAzad sirf राजनीती 🫡 . . . @rajkapurindia @rajkapur_india #jaibhim @bhimarmychief @rajxpression #ChandrashekharAzad1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कुरवाई में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कुरवाई में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां कुरवाई। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद गुरुवार को कुरवाई के बीना तिराहे पर ब्लॉक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने इस जीत को जनता के विश्वास, संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और कहा— "दतिया तो झांकी है, मध्यप्रदेश अभी बाकी है।" कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देता है तथा आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी बात रखेगी। जीत के उपलक्ष्य में पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।1
- विदिशा --विदिशा जिले में दूसरी बार व्यापारी के साथ हुई बड़ी लूट --ग्यारसपुर क्षेत्र के बाद विदिशा के शमशाबाद क्षेत्र में लूट का बड़ा मामला ---हाथ में गोली मारकर नगदी और सोना चांदी लेकर फरार हुए बदमाश ---कट्टे से गोली मारकर सराफा व्यापारी से लूट, विदिशा --विदिशा जिले में दूसरी बार व्यापारी के साथ हुई बड़ी लूट --ग्यारसपुर क्षेत्र के बाद विदिशा के शमशाबाद क्षेत्र में लूट का बड़ा मामला ---हाथ में गोली मारकर नगदी और सोना चांदी लेकर फरार हुए बदमाश ---कट्टे से गोली मारकर सराफा व्यापारी से लूट, -- 3 नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम --आरोपियों पर पुलिस ने रखा ₹30000 का इनाम Ancher - शमशाबाद-विदिशा रोड स्थित पिपलधार पट्टन के तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी और उसके पुत्र से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कट्टे से फायर कर व्यापारी को घायल कर दिया और लाखों रुपये का सोना-चांदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार विदिशा निवासी सराफा व्यापारी संजय सोनी पिछले करीब तीन वर्षों से पिपलधार बाजार में दुकान लगाकर व्यापार कर रहे थे। वह अपने पुत्र के साथ बाइक से पीपलधार से विदिशा जा रहे थेजा रहे थे, तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और कट्टे से गोली चला दी। गोली लगने से व्यापारी संजय सोनी के हाथ में गंभीर चोट आई है, वहीं उनका पुत्र भी घायल हुआ है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित के अनुसार बदमाश करीब 25 से 30 किलो चांदी, 25 से 30 ग्राम सोना और 10 से 20 हजार रुपये नगद सहित करीब 70 लाख रुपये के माल की लूट कर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है Vo 1. इस संबंध में जिले की एसपी रोहित काशवानी का कहना है की शमशाबाद विदिशा रोड पर लूट के जो घटना हुई है उसमें हमने जिले की छह टीमें में अलग-अलग क्षेत्र में भेजी है जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी जांच पड़ताल में लगे हैं आरोपियों पर ₹30000 का इनाम भी घोषित किया गया है जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा Bite -रोहित काशवानी एसपी विदिशा4