Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बुढ़ाना में 10 करोड़ की 56 बीघा जमीन खरीदी
Vijay rathi
गांव पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बुढ़ाना में 10 करोड़ की 56 बीघा जमीन खरीदी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेरठ से शादी समारोह से लौट रही एक एक्सयूवी कार (HR 26 CJ 6336) सीएनजी पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया, जबकि बाकी छह का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार का एक्सल खराब होने और तेज गति में वाहन मोड़ने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पेड़ से टकरा गई। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। 🚨🚗1
- एक होन्डा सिटी कार नं0- यूपी 11 डीए 2014 जिसमें 06 व्यक्ति सवार थे शामली में एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नानौता, सहारनपुर से आये थे। ये लोग वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घूमने के लिये थानाभवन- चरथावल मार्ग पर निकले थे रास्ते में थानाक्षेत्र चरथावल के अंतर्गत ग्राम ज्ञानमाजरा के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड से टकरा गयी तथा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में कार में सवार सभी 06 लोग घायल हो गये। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सीएचसी चरथावल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान 1. बादल पुत्र लक्ष्मण 2. नितिन पुत्र अनिल निवासीगण नानौता, सहारनपुर को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया । दुर्घटना में घायल अन्य 1. आशु पुत्र अनील 2. सुमन पुत्र नामालूम 3. कपिल पुत्र सोमपाल निवासगण नानौता, सहारनपुर 4. इरशाल पुत्र सतपाल निवासी जगाधरी, हरियाणा अभी उपचाराधीन हैं। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली गयी। *प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाइट-*3
- एक होन्डा सिटी कार नं0- यूपी 11 डीए 2014 जिसमें 06 व्यक्ति सवार थे शामली में एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नानौता, सहारनपुर से आये थे। ये लोग वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घूमने के लिये थानाभवन- चरथावल मार्ग पर निकले थे रास्ते में थानाक्षेत्र चरथावल के अंतर्गत ग्राम ज्ञानमाजरा के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड से टकरा गयी तथा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में कार में सवार सभी 06 लोग घायल हो गये। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सीएचसी चरथावल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान 1. बादल पुत्र लक्ष्मण 2. नितिन पुत्र अनिल निवासीगण नानौता, सहारनपुर को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया । दुर्घटना में घायल अन्य 1. आशु पुत्र अनील 2. सुमन पुत्र नामालूम 3. कपिल पुत्र सोमपाल निवासगण नानौता, सहारनपुर 4. इरशाल पुत्र सतपाल निवासी जगाधरी, हरियाणा अभी उपचाराधीन हैं। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली गयी। प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाइट-3
- Post by SONU DISH TV = 📡1
- Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)2
- मुजफ्फरनगर चौधरी चरण सिंह स्टेडियम चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग सीजन 2 के आज फाइनल मैच में सिल्वर्टन टाइगर्स ने अंबा वारियर को नो विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की मैच के विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देते राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी राकेश बिंदल, राजेश जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, व्यापारी नेता संजय मित्तल, भीमसेन कंसल, मनोज पुंडीर, संजय शर्मा, अरविंद भारद्वाज आदि1
- मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी एक युवक ने अपनी बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक का कहना है कि उसकी बहन पिछले तीन महीने से लापता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विशाल पुत्र मनोज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के गुरुग्राम स्थित कृष्णा कुंज, गली नंबर-5 में किराये के मकान में रहता है। उसकी बहन रेणू भी उसके साथ रहती थी। 12 दिसंबर 2025 को रेणू श्रवण इंडस्ट्रीज में नौकरी पर गई थी और दोपहर करीब एक बजे वहां से घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। विशाल का आरोप है कि उसकी बहन को कमल पुत्र मामू निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर जबरन अपहरण कर ले गया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के अनुसार इस मामले में 17 दिसंबर 2025 को गुरुग्राम के थाना सेक्टर-65 में आरोपी कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा संख्या 489/2025 के तहत धारा 127(6) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। विशाल का कहना है कि वह लगातार पुलिस को संभावित लोकेशन की जानकारी भी देता रहा है, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी बहन के साथ अनहोनी भी कर सकता है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थाना चरथावल पुलिस को निर्देशित कर उसकी बहन को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कराया जाए तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।2
- बिजनौर के नजीबाबाद में सीओ ओर थाना प्रभारी ने जुमे की नमाज को लेकर इलाके में किया पैदल गस्त। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम। भीड़ भाड़ वाले इलाको में संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों को पुलिस ने किया चेक।1
- शेरनगर निवासी ने एसएसपी से लगाई आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार मुज़फ्फरनगर जनपद में थानां नई मंडी क्षेत्र के शेरनगर गांव निवासी राहुल सैनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार लोगों विनोद ,नीटू, अजय,अजित ने उसके मामा के लड़के शुभम के साथ धार धार हथियारों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जो आज भी हाई सेंटर के आईसीयु में भर्ती है और उपचार चल रहा है, लेकिन घटना के बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई ओर ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना के संबंध में उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे उसे और उसके परिवार को लगातार भय बना हुआ है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।3