*कमालपुरा के युवक की सड़क हादसे में मौत:* टोडाभीम अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज, चचेरी बहन की शादी के लिए सामान खरीदने जा रहा था शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत नांगलशेरपुर। बालघाट थाना क्षेत्र के गांव कमालपुरा में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब दुल्हन के चचेरे भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विक्रम मीणा (35) अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए सब्जी और अन्य जरूरी सामान खरीदने बाइक से हिंडौन सिटी जा रहा था। बुधवार को मानपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी पीलोड़ी से बारात आने वाली थी। बताया गया कि विक्रम मीणा जब नांगलशेरपुर के पास हनुमान कुटी के निकट पहुंचा, तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर-थ्रेसर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद विक्रम सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बालघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बालघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता गिरधारी लाल ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय विक्रम ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुगन लाल मीणा ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के चलते युवक की जान चली गई। मृतक विक्रम मीणा रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने पीछे पत्नी व छह वर्षीय बेटे दीपक को छोड़ गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया।
*कमालपुरा के युवक की सड़क हादसे में मौत:* टोडाभीम अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज, चचेरी बहन की शादी के लिए सामान खरीदने जा रहा था शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत नांगलशेरपुर। बालघाट थाना क्षेत्र के गांव कमालपुरा में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब दुल्हन के चचेरे भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विक्रम मीणा (35) अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए सब्जी और अन्य जरूरी सामान खरीदने बाइक से हिंडौन सिटी जा रहा था। बुधवार को मानपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी
पीलोड़ी से बारात आने वाली थी। बताया गया कि विक्रम मीणा जब नांगलशेरपुर के पास हनुमान कुटी के निकट पहुंचा, तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर-थ्रेसर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद विक्रम सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बालघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बालघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता गिरधारी लाल ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के
खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय विक्रम ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुगन लाल मीणा ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के चलते युवक की जान चली गई। मृतक विक्रम मीणा रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने पीछे पत्नी व छह वर्षीय बेटे दीपक को छोड़ गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया।
- हिंडौन सिटी। शहर के पुष्पा बिहार स्थित भारद्वाज इंग्लिश क्लासेज में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लासेस के सीईओ भानेश भारद्वाज ने बताया कि यूपीएससी क्रैक करने वाले बृज नगर निवासी शांति स्वरूप के पुत्र दीपक शर्मा का शहर के पुष्पा बिहार में सर्व समाज के लोगों ने साफा बांध एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षाविद प्रकाश नंदन शर्मा, अशोक शर्मा प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री, वासुदेव शर्मा, राम पंडा, प्रेमचंद शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, गोपाल राम कटारा सहित ब्राह्मण,वैश्य एवं अन्य समाजों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस के सीईओ भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।2
- Post by मनोज तिवाड़ी2
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- Post by प्रेमचन्दबरोदिया1
- श्री महावीर जी से हिंडौन सिटी के लिए जाने वाले रस्ते पर पुल निर्माण कार्य - सिकरौदा मीणा में तेजी से चल रहा है कुछ ही दिनों में जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा1
- हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली के तत्वाधान मे महवा रोड स्थित अपना घर आश्रम मे एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 85 प्रभुजी लाभान्वित हुए।अपनाघर आश्रम अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया की आश्रम मे आवासरत प्रभुजीयों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओ की जाँच, परामर्श एवं उपचार किया गया।मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की जिले एवं आसपास के क्षेत्रो मे लावारिस बेसहारा अवस्था मे घूमते मानसिक रोगों से पीड़ित प्रभुजीयों के मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु आश्रम की पहल बहुत अच्छी है, यहाँ सभी प्रभुजीयों को उच्चस्तरीय भोजन, आवास एवं उपचार की सुविधा मिल रही है जो की पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सकारात्मक कदम साबित हो रहा है।इस दौरान साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।1
- मैं उमेश कुमार शर्मा निदेशक डीएस साइंस एकेडमी आप सभी पत्रकार बंधुओ का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं। मित्रों जैसा कि आप सबको पता है कि शिक्षा के क्षेत्र में आज गंगापुर सिटी का नाम पूरे प्रदेश भर में और न सिर्फ प्रदेश में बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि अभी कुछ दिन पहले ही डीएस साइंस एकेडमी गंगापुर सिटी को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो न सिर्फ क्षेत्र के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी एक गौरवशाली पल था। मित्रों आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी दिनों में डीएस साइंस एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया और बेहतरीन करने वाला है इसके बारे में क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक संदेश देना है इसके अलावा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की अफवाएं और गलत संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं उनको लेकर संस्था अपना स्पष्टीकरण भी जनमानस तक पहुंचाना चाहती है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, ना कि एक गंदी मानसिकता के साथ अभिभावकों के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा की जाए। मैं आपके माध्यम से सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि डीएस साइंस अकादमी ने आज तक अपनी मेहनत, अपनी ईमानदार और जुझारू टीम के दम पर हमेशा, हर सत्र में अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल की है और कभी भी डीएस साइंस अकादमी ने इसके लिए ना किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल किया है और ना ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कि जब कोई संस्था या व्यक्ति उन्नति के शिखर पर होता है तो बहुत सारे लोग उसकी टांग खींचने में या उसके प्रति गलत प्रचार करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं किंतु ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि आप दूसरों के लिए जो गड्डा खोद रहे हो एक दिन आपको उसी में गिरना है जनता बहुत समझदार है अभिभावक और आज के विद्यार्थी बहुत समझदार हैं वह सही-गलत, अच्छे-बुरे सब का फैसला अपने स्वविवेक से करते हैं और अब तक करते आए हैं1
- Post by मनोज तिवाड़ी2