Shuru
Apke Nagar Ki App…
parsa gundari roshi Purva ki road bilkul kharab hai yahan Koi karya nahin ho raha
Nanke Lodhi Rajput
parsa gundari roshi Purva ki road bilkul kharab hai yahan Koi karya nahin ho raha
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Nanke Lodhi Rajput1
- अवैध तरीके से कटकर नष्ट किए गए तीन हरे भरे आम के पेड़ कोतवाली बदोसराय पुलिस ने मामला किया दर्ज बताते चले कि बाराबंकी जनपद के थाना में कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत बरौलिया गांव में लव कुमार की आम की बाग में आम के पेड़ की कटान की सूचना पर पहुंची कोतवाली बदोसराय पुलिस देखा कि 3 हरे भरे आम के पेड़ जड़ के ऊपर से कटकर नष्ट कर दिए गए हैं तो वही कोतवाली बदोसराय पुलिस ने ठेकेदार फुरखान व किसान के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत केस दर्ज किया है रिपोर्ट - मनोज शुक्ला बाराबंकी1
- #बाराबंकी। दिनांक- 22.03.2026 की रात्रि को स्वाट व थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत धरौली मोड़ के पास गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि जकरिया की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी, थाना मसौली में दर्ज मुकदमे में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी थाना मसौली व थाना सफदरगंज में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम के अभियोगों में वांछित था।2
- motivational story1
- प्रतिभा खोज परीक्षा पुरस्कार वितरण व वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत पूरे मुसद्दी स्थित श्री अमेरिका प्रसाद वर्मा मेमोरियल चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक उत्सव व प्रतिभा खोज प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री छोटे बाबा जी महाराज पीठाधीश्वर सोनबरसा धाम, महेंद्र कुमार वर्मा आईपीएस, श्रीमती कमलेश निरंजन मुख्य ट्रस्टी पटेल संस्थान गोंडा व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर मंसाराम वर्मा विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग एलबीएस कॉलेज गोंडा एवं प्रोफेसर डॉक्टर अवधेश वर्मा भूगोल विभाग एलबीएस कॉलेज गोंडा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई इसी के साथ-साथ स्वागत गीत लोकगीत कवि सम्मेलन हास्य परिहास नाटक एवं देश गीत सहित अन्य कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए इन कार्यक्रमों को देख कर उपस्थित लोगों अभिभूत हो गए इसी के साथ-साथ श्री अमेरिका प्रसाद वर्मा इंस्टीट्यूट कंप्यूटर सेंटर का भी उद्घाटन किया गया इस बारे में विशेष जानकारी देते हुए संरक्षक श्री अंबिका प्रसाद वर्मा मेमोरियल ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रामू वर्मा ने बताया प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई गई थी जिसमें 585 बच्चों का पंजीकरण हुआ था 547 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे तीन ग्रुपों में परीक्षा प्राइमरी जूनियर और सीनियर वर्गों में कराई गई थी जिसका आज पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसमें प्राइमरी वर्ग प्रथम अभिजीत सोनकर द्वितीय साक्षी भारती व तृतीय दिव्यांशी शुक्ला, जूनियर वर्ग प्रथम कमलकांत वर्मा, द्वितीय लक्ष्य शुक्ला और तृतीय अमर पटेल वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम गौरव कुमार द्वितीय दिनेश यादव और तृतीय अर्चना सोनी रहे। संस्थान के द्वारा प्रथम पुरस्कार साइकिल, छत का पंखा व तृतीय पुरस्कार टेबल कुर्सी सहित मेडल व प्रमाण पत्र देकर इन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया इसी के साथ-साथ 94 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैग मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राम उजागर वर्मा, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार, अरविंद वर्मा , पवन कुमार द्विवेदी पत्रकार सहित कई स्कूलों के प्रबंधक प्रधानाचार्य अभिभावक उपस्थित रहे सभी लोगों का प्रबंधक राजमनि वर्मा ने स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन संतराम वर्मा ने किया।3
- Post by Mohd Aamir2
- अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला किया तो दिल्ली, मुंबई पर गिराएंगे बम: पाक राजनयिक अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने अमेरिकी हमले के जवाब में भारत पर बम गिराने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने के लिए हमला करता है तो हम भारत में जहां चाहें, वहां हमला करेंगे। उन्होंने यह धमकी एक टीवी डिबेट के दौरान दी है। मध्य पूर्व संकट के बीच पाकिस्तान के पूर्व वरिष्ठ राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत पर हमले की धमकी दी है। अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं। उन्होंने एक टेलीविजन डिबेट में अमेरिका के हमले के जवाब में भारत पर हमले की गीदड़भभकी दी। उन्होंने कहा कि अगर सबसे बुरे हालात में अमेरिका हमला करता है, तो पाकिस्तान के पास भारत पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। भले ही भारत इस युद्ध की पार्टी न हो। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है।1
- सार्वजनिक सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले युवक पर क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज बताते चलें कि बाराबंकी जनपद के थाना में कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत भिम्मूसिपाह में गाटा स0 494/0.484 हेक्टर भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है तो वही क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा तहरीर में अवगत कराया गया कि बंजर भूमि पर ब्रह्मा दिन पुत्र रामगुलाम द्वारा टीन रखने का प्रयास किया जा रहा था जिसे दिनांक 16 /3/2026 को क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर जाकर भूमि चिन्हित किया गया और भूमि पर टीन आदि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने से मना किया गया तो वही लेखपाल द्वारा तहरीर में बताया गया कि मना करने के बावजूद ब्रह्मदिन पुत्र रामगुलाम द्वारा दिनांक 18/ 3 /2026 की रात्रि में टीन सेट रखकर सरकारी भूमि को क्षति पहुंचाई गई है तो वही कोतवाली बदोसराय पुलिस ने क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज किया है1