झालावाड_पंचायतीराज चुनाव 2026,कल होगा द्वितीय चरण का मतदान,बकानी सुनेल झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्र मे होगा मतदान,4 पंचायत समिति क्षेत्र के 509 मतदान केंद्र पर होगा मतदान,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे मतदान दलो को दिया अंतिम प्रशिक्षण,अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल हुए रवाना । झालावाड़-जिले मे पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है । इसी कड़ी में कल होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति के द्वितीय चरण के मतदान के लिए आज झालावाड़ के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया । जिसके बाद मतदान दल मतदान केंद्रो की ओर रवाना हुए । गौरतलब है कि पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर व पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होगा । सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर व पिड़ावा क्षेत्रों में कल जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा। वहीं 30 अक्टूबर को इन्हीं क्षेत्रों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इन पंचायत समितियों के कुल 509 मतदान केन्द्रों और 142 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान दलों की रवानगी से पूर्व उन्हें अंतिम प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों, मतदान केन्द्रों पर अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों और निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रो पर मतदाताओं के लिए छाया पानी सहित अन्य सुविधाएं की गई है । वहीं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर और रैंप जैसी सुविधाएं भी मौजूद है । वहीं निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान के लिए इन क्षेत्रों में 9 एरिया मजिस्ट्रेट एवं 64 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं एसपी अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत 20 पुलिस अधिकारियों, 1715 पुलिस, पीटीएस व एसडीआरएफ के जवान, 509 होमगार्ड के जवान, 152 आरएसी कम्पनी एवं 63 आईजी ऑफिस कोटा के अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है । ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
झालावाड_पंचायतीराज चुनाव 2026,कल होगा द्वितीय चरण का मतदान,बकानी सुनेल झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्र मे होगा मतदान,4 पंचायत समिति क्षेत्र के 509 मतदान केंद्र पर होगा मतदान,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे मतदान दलो को दिया अंतिम प्रशिक्षण,अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल हुए रवाना । झालावाड़-जिले मे पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है । इसी कड़ी में कल होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति के द्वितीय चरण के मतदान के लिए आज झालावाड़ के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मतदान दलों को अंतिम
प्रशिक्षण दिया गया । जिसके बाद मतदान दल मतदान केंद्रो की ओर रवाना हुए । गौरतलब है कि पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर व पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होगा । सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर व पिड़ावा क्षेत्रों में कल जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा। वहीं 30 अक्टूबर को इन्हीं क्षेत्रों में पंच एवं सरपंच
पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इन पंचायत समितियों के कुल 509 मतदान केन्द्रों और 142 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान दलों की रवानगी से पूर्व उन्हें अंतिम प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों, मतदान केन्द्रों पर अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों और निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रो पर मतदाताओं के लिए छाया पानी सहित अन्य सुविधाएं की गई है । वहीं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर और रैंप जैसी सुविधाएं भी मौजूद है । वहीं निष्पक्ष और भय
मुक्त मतदान के लिए इन क्षेत्रों में 9 एरिया मजिस्ट्रेट एवं 64 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं एसपी अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत 20 पुलिस अधिकारियों, 1715 पुलिस, पीटीएस व एसडीआरएफ के जवान, 509 होमगार्ड के जवान, 152 आरएसी कम्पनी एवं 63 आईजी ऑफिस कोटा के अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है । ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
- झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू मतदान के लिए दिए आवश्यक निर्देश झालावाड़, 28 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने झालरापाटन एवं खानपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधों तथा निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत समिति झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के सलोतिया, समराई, खानपुरिया, असनावर, रूपारेल, सिंघानिया, कलमंडीकलाँ सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मतदान व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए। मतदाताओं की सुविधा एवं सुगम मतदान पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को सहज, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदान में प्राथमिकता देते हुए उनकी सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें तथा मतदाताओं को बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क एवं प्रभावी रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू रहें।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित तहसीलदारों एवं अन्य निर्वाचन कार्मिकों से मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान से संबंधित सभी दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।1
- स्वच्छ भारत की गाड़ी गली में आई, तो कवि ने गुनगुनाया स्वच्छता का राग झालावाड़ (राजस्थान) स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे घर-घर कचरा संग्रह अभियान ने आज सुबह झालावाड़ की गलियों में एक नया रंग भर दिया। जब स्वच्छ भारत - स्वच्छ राजस्थान - स्वच्छ झालावाड़ की गाड़ी कचरा लेने के लिए गली में पहुंची, तो इस दृश्य को देखकर स्थानीय कवि एवं साहित्यकार शैलेंद्र जैन गुनगुना ने स्वच्छता का गुनगुनाया राग l आज सुबह कचरा संग्रह वाहन के चालक द्वारा नियमित रूप से घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा था। कवि शैलेंद्र जैन गुनगुना ने बताया कि जब गाड़ी उनके घर के सामने आई, तो उन्होंने देखा कि किस प्रकार नगर परिषद के सफाई कर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। इसी कार्य को सम्मान देने और आमजन को जागरूक करने उन्होंने कहा - "स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, संस्कार है। जब तक हम अपना कचरा गाड़ी में नहीं डालेंगे, तब तक झालावाड़ स्वच्छ नहीं बनेगा। यह गाड़ी सिर्फ कचरा नहीं ले जाती, यह हमारे शहर की बीमारियों को भी दूर ले जाती है।" कवि गुनगुना ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही स्वच्छता वाहन में डालें और अपने गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।1
- पीपल्दा में वोटिंग को लेकर बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह, 106 वर्षीय चंदू बाई ने किया मतदान, 71.12% रहा मतदान रामगंजमंडी विधानसभा कि दो पंचायत समिति के 34 वार्ड में हुआं मतदान, चेचट पंचायत समिति में 71.03% मतदान रहा, तो वहीं ग्राम पंचायत पीपल्दा और भटवाड़ा में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के लिए शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न , मतदान कों लेकर पीपल्दा में बुजुर्गों में गज़ब का जोश देखने को मिला, जहां मतदाता भी उम्र कि बंदिशों को दरकिनार करते हुए मतदान के लिए पहुंचे, मतदान कों लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा, सुबह से हीं बड़ी संख्या में युवा महिला पुरुष आदि घरों के कामों को छोड़कर पहले मतदान करने पहुंचे, पीपल्दा मतदान केंद्र के तीनों बूथों पर दिनभर मतदाताओं कि आवाजाही रहीं, इस बीच कमलपुरा निवासी 106 वर्षीय चंदू बाई ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया, तों वहीं ईशवरपुरा निवासी 92 वर्षीय धापू बाई और 81 वर्षीय बसंती बाई दोनों बुआ भतीजी और दोनों हीं सहेलियां हैं दोनों के मकान भी आमने-सामने , और एक हीं गांव में मायका , दोनों हीं अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचनें पहुंची, मतदान के बाद दोनों ने अपने मताधिकार के बाद खुशी जाहिर कि और सभी मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया, दिनभर चला मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाताओं का दौर, पीपल्दा में 6 शाम बजे तक चले मतदान में बढ़-चढ़कर लोगों ने भाग लिया , पीपल्दा में 71.12% मतदान हुआं तो वहीं भटवाड़ा पंचायत में 63.59% मतदान रहा।4
- सूमर में सरपंच चुनाव को लेकर खानपुर क्षेत्र के सूमर कस्बे में उस समय हलचल देखने को मिली, जब एक सरपंच उम्मीदवार नामांकन फार्म जमा करने के लिए निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचा। फार्म जमा करने में देरी होने पर उम्मीदवार ने जोनल मजिस्ट्रेट के सामने गुहार लगाई। उम्मीदवार ने अपना नामांकन फार्म जमा करने का अवसर देने की मांग की।1
- ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई छीपाबड़ौद - बारां ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के प्रकरण में पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कस्बे में जुलूस निकाला गया। उक्त प्रकरण में प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका से प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रकरण के संबंध में समझौता वार्ता उपखंड अभिमन्यु सिंह कुंतल, तहसीलदार शम्भू शरण श्रीवास्तव, डिप्टी ताराचंद, सीआई गंभीर सिंह एवं कानूनगो सुरेंद्र शर्मा, उप शाखा अध्यक्ष राहुल मीणा की उपस्थिति में हुई। राजस्थान पटवार संघ, उपशाखा छीपाबड़ौद, जिला बारां, प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रकरण में की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करता है। साथ ही संघ यह अपेक्षा करता है कि राजकीय कार्यों के निर्वहन के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। राजकीय कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं निर्बाध रूप से राजकार्य संपादन के लिए प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। राजस्थान पटवार संघ कर्मचारियों के हितों एवं सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। Jitendra Kushwah Mob. 89699996272
- जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा गोयल के चुनाव प्रचार हेतु चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन सारथल में जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा चेतन गोयल के समर्थन में हम सबके लाडले विधायक श्रीमान प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,राज सिंह चौधरी, प्रेमचंद लोधा, पूर्व प्रधान उद्दालाल मीणा, सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे4
- साप्ताहिक हाट को फौजी रोड से हाट बाजार में स्थानांतरित करने की मांग, स्टेट हाईवे पर दिनभर लग रहा जाम कस्बे में हर बुधवार लगने वाले साप्ताहिक हाट को फौजी रोड से हटाकर पंचायत द्वारा निर्मित हाट बाजार में स्थानांतरित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। संकरे रास्ते पर हाट लगने से मुख्य मार्ग और स्टेट हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बेवासी कौशल, सुरेंद्र, कुलदीप, रवि आदि ने बताया कि वर्तमान में साप्ताहिक हाट फौजी कॉलोनी के महज 15 फीट चौड़े रास्ते पर लगाया जा रहा है। जगह की कमी और दुकानों की संख्या अधिक होने के कारण हाट की अस्थाई दुकानें देवली-अरनिया स्टेट हाईवे तक पहुंच जाती हैं। खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन हाईवे के किनारे आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे दिनभर यातायात बाधित रहता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि फौजी रोड कस्बे का मुख्य आवागमन मार्ग है। सड़क पर ही दुकानें सजने से स्थानीय निवासियों की आवाजाही प्रभावित होती है, वहीं ग्राहकों के न पहुंच पाने से नियमित दुकानदारों का व्यापार भी चौपट हो रहा है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत ने करीब तीन वर्ष पूर्व लाखों रुपए खर्च कर पंचायत भवन के सामने मिट्टी डलवाकर हाट बाजार स्थल तैयार कराया था। इसके बावजूद हाट को वहां शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व प्रशासन से जनहित में साप्ताहिक हाट को नवनिर्मित हाट बाजार स्थल पर शिफ्ट कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके।1
- पनवाड़ हरिश्चंद्र सागर नहर में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी पनवाड़ सांगोद रोड स्थित सरखंडिया और पनवाड़ के बीच हरिश्चंद्र सागर नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान कोटा जिले की सांगोद तहसील के खजुरी गांव निवासी पवन नागर (27) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पनवाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच में जुटी है।2