स्वच्छ भारत की गाड़ी गली में आई, तो कवि ने गुनगुनाया स्वच्छता का राग झालावाड़ (राजस्थान) स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे घर-घर कचरा संग्रह अभियान ने आज सुबह झालावाड़ की गलियों में एक नया रंग भर दिया। जब स्वच्छ भारत - स्वच्छ राजस्थान - स्वच्छ झालावाड़ की गाड़ी कचरा लेने के लिए गली में पहुंची, तो इस दृश्य को देखकर स्थानीय कवि एवं साहित्यकार शैलेंद्र जैन गुनगुना ने स्वच्छता का गुनगुनाया राग l आज सुबह कचरा संग्रह वाहन के चालक द्वारा नियमित रूप से घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा था। कवि शैलेंद्र जैन गुनगुना ने बताया कि जब गाड़ी उनके घर के सामने आई, तो उन्होंने देखा कि किस प्रकार नगर परिषद के सफाई कर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। इसी कार्य को सम्मान देने और आमजन को जागरूक करने उन्होंने कहा - "स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, संस्कार है। जब तक हम अपना कचरा गाड़ी में नहीं डालेंगे, तब तक झालावाड़ स्वच्छ नहीं बनेगा। यह गाड़ी सिर्फ कचरा नहीं ले जाती, यह हमारे शहर की बीमारियों को भी दूर ले जाती है।" कवि गुनगुना ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही स्वच्छता वाहन में डालें और अपने गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
स्वच्छ भारत की गाड़ी गली में आई, तो कवि ने गुनगुनाया स्वच्छता का राग झालावाड़ (राजस्थान) स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे घर-घर कचरा संग्रह अभियान ने आज सुबह झालावाड़ की गलियों में एक नया रंग भर दिया। जब स्वच्छ भारत - स्वच्छ राजस्थान - स्वच्छ झालावाड़ की गाड़ी कचरा लेने के लिए गली में पहुंची, तो इस दृश्य को देखकर स्थानीय कवि एवं साहित्यकार शैलेंद्र जैन गुनगुना ने स्वच्छता का गुनगुनाया राग l आज सुबह कचरा संग्रह वाहन के चालक द्वारा नियमित रूप से घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा था। कवि शैलेंद्र जैन गुनगुना ने बताया कि जब गाड़ी उनके घर के सामने आई, तो उन्होंने देखा कि किस प्रकार नगर परिषद के सफाई कर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। इसी कार्य को सम्मान देने और आमजन को जागरूक करने उन्होंने कहा - "स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, संस्कार है। जब तक हम अपना कचरा गाड़ी में नहीं डालेंगे, तब तक झालावाड़ स्वच्छ नहीं बनेगा। यह गाड़ी सिर्फ कचरा नहीं ले जाती, यह हमारे शहर की बीमारियों को भी दूर ले जाती है।" कवि गुनगुना ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही स्वच्छता वाहन में डालें और अपने गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
- स्वच्छ भारत की गाड़ी गली में आई, तो कवि ने गुनगुनाया स्वच्छता का राग झालावाड़ (राजस्थान) स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे घर-घर कचरा संग्रह अभियान ने आज सुबह झालावाड़ की गलियों में एक नया रंग भर दिया। जब स्वच्छ भारत - स्वच्छ राजस्थान - स्वच्छ झालावाड़ की गाड़ी कचरा लेने के लिए गली में पहुंची, तो इस दृश्य को देखकर स्थानीय कवि एवं साहित्यकार शैलेंद्र जैन गुनगुना ने स्वच्छता का गुनगुनाया राग l आज सुबह कचरा संग्रह वाहन के चालक द्वारा नियमित रूप से घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा था। कवि शैलेंद्र जैन गुनगुना ने बताया कि जब गाड़ी उनके घर के सामने आई, तो उन्होंने देखा कि किस प्रकार नगर परिषद के सफाई कर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। इसी कार्य को सम्मान देने और आमजन को जागरूक करने उन्होंने कहा - "स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, संस्कार है। जब तक हम अपना कचरा गाड़ी में नहीं डालेंगे, तब तक झालावाड़ स्वच्छ नहीं बनेगा। यह गाड़ी सिर्फ कचरा नहीं ले जाती, यह हमारे शहर की बीमारियों को भी दूर ले जाती है।" कवि गुनगुना ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही स्वच्छता वाहन में डालें और अपने गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।1
- झालावाड _पंचायतीराज चुनाव 2026,जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्र मे आज मतदान,पिडावा बकानी झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्रो मे हो रहा मतदान,जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए हो रहा मतदान,सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त । झालावाड़-जिले मे भी आज पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की 16 जिला परिषद की सीटों सहित चार पंचायत समिति क्षेत्रो में पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह से मतदान जारी है । इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई है और लगातार मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं । गौरतलब है कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर एवं पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है ।इन क्षेत्रो में 4 लाख 82 हजार 802 मतदाता,जिप सदस्य व पंस सदस्य के लिए मतदान कर रहे है, इस दौरान जिले के 509 मतदान केंद्रो पर मतदान हो रहा है । सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद की 16 सीटो पर 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है । वहीं पंचायत समिति क्षेत्रो बकानी में 17 सीटों के लिए 37 प्रत्याशी,झालरापाटन में 21 सीटो पर 53 प्रत्याशी, खानपुर में 23 सीटो पर 59 प्रत्याशी, पिड़ावा में 29 सीटो पर 83 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है। सभी मतदान केंद्रो पर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में हो रहे मतदान के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था के लिए 9 एरिया और 64 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है । वहीं 20 पुलिस अधिकारी, 1715 पुलिस जवान, 509 होमगार्ड, 152 आरएसी और कोटा आईजी ऑफिस के 63 कर्मचारी भी तैनात किए गए है । वहीं मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया पानी रैंप सहित व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है । लगातार सभी मतदान केंद्रो पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गश्त कर रही है । आज शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रो पर मतदान जारी रहेगा ।4
- सरकारी स्कूलों में भी मनाया जाएगा दीपोत्सव का पर्व मंत्री ने दिए आदेश प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया जाने वाले दीपोत्सव को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी जानकारी1
- सूमर में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड बृजराज गुर्जर की तबीयत बिगड़ी सूमर। कस्बे में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर ड्यूटी निभा रहे होमगार्ड बृजराज गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए खानपुर पहुंचाया।1
- जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा गोयल के चुनाव प्रचार हेतु चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन सारथल में जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा चेतन गोयल के समर्थन में हम सबके लाडले विधायक श्रीमान प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,राज सिंह चौधरी, प्रेमचंद लोधा, पूर्व प्रधान उद्दालाल मीणा, सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे4
- बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया छीपाबड़ौद - रेंज छीपाबड़ौद के सारथल नाका अंतर्गत बड़ाई गांव में ग्रामीणों को गांव के पास स्थित कुएं में मगरमच्छ होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को परवन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू को देखने के लिए गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। रेस्क्यू टीम में शामिल रहे सारथल नाका प्रभारी जितेन्द्र भार्गव, भगवान सिंह, रिंकू मीणा, राजू मीणा, प्रवीण शर्मा, मालम सिंह, सुनील सगवान, नवीन गुर्जर। Jitendra Kushwah Mob. 89699996273
- मन्दसौर जिले के भानपुरा मे बिना लाइसेंस खाद बेचने पर कार्यवाही. भानपुरा में बिना लाइसेंस खाद बेचने वाले पर FIR, कृषि अधिकारी ने 110 बोरी SSP खाद जब्त की*1
- पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दलों ने संभाला मोर्चा खानपुर। पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों से मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान दलों ने मंगलवार शाम तक अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। मतदान दलों के बूथों पर पहुंचने के साथ ही चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बुधवार को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव करेंगे। चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।1