logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया छीपाबड़ौद -  रेंज छीपाबड़ौद के सारथल नाका अंतर्गत बड़ाई गांव में ग्रामीणों को गांव के पास स्थित कुएं में मगरमच्छ होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को परवन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू को देखने के लिए गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। रेस्क्यू टीम में शामिल रहे सारथल नाका प्रभारी जितेन्द्र भार्गव, भगवान सिंह, रिंकू मीणा, राजू मीणा, प्रवीण शर्मा, मालम सिंह, सुनील सगवान, नवीन गुर्जर। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627

15 hrs ago
user_JITENDRA KUSHWAH
JITENDRA KUSHWAH
छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
15 hrs ago
03d0930a-10c1-4601-92c8-413afd4a7e82

बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया छीपाबड़ौद -  रेंज छीपाबड़ौद के सारथल

024efc66-5e57-49be-9f1d-362a86ee25bf

नाका अंतर्गत बड़ाई गांव में ग्रामीणों को गांव के पास स्थित कुएं में मगरमच्छ होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को परवन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

मगरमच्छ के रेस्क्यू को देखने के लिए गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। रेस्क्यू टीम में शामिल रहे सारथल नाका प्रभारी जितेन्द्र भार्गव, भगवान सिंह, रिंकू मीणा, राजू मीणा, प्रवीण शर्मा, मालम सिंह, सुनील सगवान, नवीन गुर्जर। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया छीपाबड़ौद -  रेंज छीपाबड़ौद के सारथल नाका अंतर्गत बड़ाई गांव में ग्रामीणों को गांव के पास स्थित कुएं में मगरमच्छ होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को परवन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू को देखने के लिए गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। रेस्क्यू टीम में शामिल रहे सारथल नाका प्रभारी जितेन्द्र भार्गव, भगवान सिंह, रिंकू मीणा, राजू मीणा, प्रवीण शर्मा, मालम सिंह, सुनील सगवान, नवीन गुर्जर। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    3
    बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया

बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया
छीपाबड़ौद - 
रेंज छीपाबड़ौद के सारथल नाका अंतर्गत बड़ाई गांव में ग्रामीणों को गांव के पास स्थित कुएं में मगरमच्छ होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को परवन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू को देखने के लिए गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
रेस्क्यू टीम में शामिल रहे सारथल नाका प्रभारी जितेन्द्र भार्गव, भगवान सिंह, रिंकू मीणा, राजू मीणा, प्रवीण शर्मा, मालम सिंह, सुनील सगवान, नवीन गुर्जर।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दलों ने संभाला मोर्चा खानपुर। पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों से मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान दलों ने मंगलवार शाम तक अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। मतदान दलों के बूथों पर पहुंचने के साथ ही चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बुधवार को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव करेंगे। चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
    1
    पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दलों ने संभाला मोर्चा
खानपुर। पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों से मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान दलों ने मंगलवार शाम तक अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।
मतदान दलों के बूथों पर पहुंचने के साथ ही चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बुधवार को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव करेंगे। चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • शिवपुरी में कमीशनखोरी के आरोप से सियासी हलचल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर 20% कमीशन मांगने का दावा भाजपा नेता यशपाल रावत ने लगाए आरोप, जिला पंचायत सदस्यों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत; जांच के बाद ही स्पष्ट होगी हकीकत शिवपुरी। जिला पंचायत में कथित कमीशनखोरी को लेकर विवाद सामने आया है। भाजपा नेता यशपाल रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अमित यादव पर विकास कार्यों के बदले 20 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप लगाए हैं। मामले में जिला पंचायत सदस्यों ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। विकास कार्यों में कमीशन लेने का आरोप आरोप है कि जिला पंचायत से जुड़े विकास कार्यों में 20 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। भाजपा नेता यशपाल रावत ने इस मामले को उठाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अमित यादव पर सवाल खड़े किए हैं। जिला पंचायत सदस्यों की ओर से कलेक्टर को शिकायत दिए जाने के बाद मामला प्रशासनिक स्तर पर भी पहुंच गया है। जांच से खुलेगा मामला इस प्रकरण में अब प्रशासन की जांच महत्वपूर्ण होगी। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित कार्यों की फाइलें, भुगतान संबंधी रिकॉर्ड, टेंडर प्रक्रिया और शिकायतकर्ताओं के बयान जांचे जाने की जरूरत है। बड़ा सवाल: क्या जिला पंचायत के विकास कार्यों में वास्तव में कमीशनखोरी हुई है, या आरोपों के पीछे कोई अन्य विवाद है? इसका जवाब निष्पक्ष जांच और उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों से ही सामने आएगा। फिलहाल, अमित यादव का पक्ष और जिला प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
    1
    शिवपुरी में कमीशनखोरी के आरोप से सियासी हलचल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर 20% कमीशन मांगने का दावा
भाजपा नेता यशपाल रावत ने लगाए आरोप, जिला पंचायत सदस्यों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत; जांच के बाद ही स्पष्ट होगी हकीकत
शिवपुरी। जिला पंचायत में कथित कमीशनखोरी को लेकर विवाद सामने आया है। भाजपा नेता यशपाल रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अमित यादव पर विकास कार्यों के बदले 20 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप लगाए हैं। मामले में जिला पंचायत सदस्यों ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विकास कार्यों में कमीशन लेने का आरोप
आरोप है कि जिला पंचायत से जुड़े विकास कार्यों में 20 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। भाजपा नेता यशपाल रावत ने इस मामले को उठाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अमित यादव पर सवाल खड़े किए हैं। जिला पंचायत सदस्यों की ओर से कलेक्टर को शिकायत दिए जाने के बाद मामला प्रशासनिक स्तर पर भी पहुंच गया है।
जांच से खुलेगा मामला
इस प्रकरण में अब प्रशासन की जांच महत्वपूर्ण होगी। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित कार्यों की फाइलें, भुगतान संबंधी रिकॉर्ड, टेंडर प्रक्रिया और शिकायतकर्ताओं के बयान जांचे जाने की जरूरत है।
बड़ा सवाल: क्या जिला पंचायत के विकास कार्यों में वास्तव में कमीशनखोरी हुई है, या आरोपों के पीछे कोई अन्य विवाद है? इसका जवाब निष्पक्ष जांच और उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों से ही सामने आएगा।
फिलहाल, अमित यादव का पक्ष और जिला प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नगर में धूमधाम से निकली टेसू की बारात, जीवंत हुई पुरानी परंपरा बीनागंज। नगर में ग्वाल समाज द्वारा पुरानी लोक परंपराओं को जीवंत करने की पहल के तहत सोमवार रात्रि टेसू की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के बीच निकली बारात ने नगर में उत्साह का माहौल बना दिया। पिछले चार दिनों से ग्वाल समाज के लोग नगर में घूम-घूमकर पारंपरिक लोकगीत गा रहे थे। इसके बाद सोमवार रात टेसू की बारात निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्वाल समाज के लोगों का कहना है कि आधुनिकता के दौर में पुरानी लोक परंपराएं और रीति-रिवाज धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। नई पीढ़ी इन परंपराओं से दूर होती जा रही थी। इसी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से टेसू की बारात निकालने की परंपरा को फिर से शुरू किया गया है। समाज की इस पहल ने लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने का संदेश दिया।
    4
    नगर में धूमधाम से निकली टेसू की बारात, जीवंत हुई पुरानी परंपरा
बीनागंज। नगर में ग्वाल समाज द्वारा पुरानी लोक परंपराओं को जीवंत करने की पहल के तहत सोमवार रात्रि टेसू की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के बीच निकली बारात ने नगर में उत्साह का माहौल बना दिया।
पिछले चार दिनों से ग्वाल समाज के लोग नगर में घूम-घूमकर पारंपरिक लोकगीत गा रहे थे। इसके बाद सोमवार रात टेसू की बारात निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ग्वाल समाज के लोगों का कहना है कि आधुनिकता के दौर में पुरानी लोक परंपराएं और रीति-रिवाज धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। नई पीढ़ी इन परंपराओं से दूर होती जा रही थी। इसी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से टेसू की बारात निकालने की परंपरा को फिर से शुरू किया गया है।
समाज की इस पहल ने लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने का संदेश दिया।
    user_Rinku vishwakarma
    Rinku vishwakarma
    Photographer चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सरकारी स्कूलों में भी मनाया जाएगा दीपोत्सव का पर्व मंत्री ने दिए आदेश प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया जाने वाले दीपोत्सव को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी जानकारी
    1
    सरकारी स्कूलों में भी मनाया जाएगा दीपोत्सव का पर्व मंत्री ने दिए आदेश
प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया जाने वाले दीपोत्सव को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी जानकारी
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद जिला राघौगढ़ की बैठक कुंभराज में संपन्न, हित चिंतक अभियान की बनाई कार्ययोजना। कुंभराज विश्व हिंदू परिषद जिला राघौगढ़की जिला बैठक स्थानीय श्री रामेश्वर धाम मंदिर, कुंभराज में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ श्री राम दरबार के पूजन के साथ किया गया। बैठक में प्रांत मंत्री श्री नवल जी भदौरिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विभाग मंत्री श्री दिलीप सिंह कुशवाहा ने आगामी कार्यक्रमों एवं हितचिंतक अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में चारों प्रखंडों के पालक निर्धारित किए गए तथा प्रखंड बैठकों की तिथि एवं स्थान भी तय किए गए। प्रांत मंत्री श्री नवल जी भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने प्रवास निर्धारित करने, हित चिंतक अभियान के लक्ष्य लेकर संगठन के कार्यों को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, जिला मंत्री श्री राम सोनी, जिला सहमंत्री श्री सोनू योगी, जिला कोषाध्यक्ष श्री वीरेन जी तिवारी, समरसता प्रमुख श्री रामपाल जी, सहसंयोजक करन, दीपक मीणा दीपक जैन, डॉ दिनेश लोधी, भगवान सिंह कुशवाह , नीरज मीणा सहित जिला एवं प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा हित चिंतक अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
    2
    विश्व हिंदू परिषद जिला राघौगढ़ की बैठक कुंभराज में संपन्न, हित चिंतक अभियान की बनाई कार्ययोजना।            
कुंभराज विश्व हिंदू परिषद जिला राघौगढ़की जिला बैठक स्थानीय श्री रामेश्वर धाम मंदिर, कुंभराज में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ श्री राम दरबार के पूजन के साथ किया गया।
बैठक में प्रांत मंत्री श्री नवल जी भदौरिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विभाग मंत्री श्री दिलीप सिंह कुशवाहा ने आगामी कार्यक्रमों एवं हितचिंतक अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में चारों प्रखंडों के पालक निर्धारित किए गए तथा प्रखंड बैठकों की तिथि एवं स्थान भी तय किए गए।
प्रांत मंत्री श्री नवल जी भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने प्रवास निर्धारित करने, हित चिंतक अभियान के लक्ष्य लेकर संगठन के कार्यों को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, जिला मंत्री श्री राम सोनी, जिला सहमंत्री श्री सोनू योगी, जिला कोषाध्यक्ष श्री वीरेन जी तिवारी, समरसता प्रमुख श्री रामपाल जी, सहसंयोजक करन, दीपक मीणा दीपक जैन, डॉ  दिनेश लोधी, भगवान सिंह कुशवाह , नीरज मीणा सहित जिला एवं  प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा हित चिंतक अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_Idris Mansoori TNP News
    Idris Mansoori TNP News
    Tent House Supplier गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • झालावाड_पंचायतीराज चुनाव 2026,कल होगा द्वितीय चरण का मतदान,बकानी सुनेल झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्र मे होगा मतदान,4 पंचायत समिति क्षेत्र के 509 मतदान केंद्र पर होगा मतदान,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे मतदान दलो को दिया अंतिम प्रशिक्षण,अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल हुए रवाना । झालावाड़-जिले मे पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है । इसी कड़ी में कल होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति के द्वितीय चरण के मतदान के लिए आज झालावाड़ के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया । जिसके बाद मतदान दल मतदान केंद्रो की ओर रवाना हुए । गौरतलब है कि पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर व पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होगा । सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर व पिड़ावा क्षेत्रों में कल जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा। वहीं 30 अक्टूबर को इन्हीं क्षेत्रों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इन पंचायत समितियों के कुल 509 मतदान केन्द्रों और 142 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान दलों की रवानगी से पूर्व उन्हें अंतिम प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों, मतदान केन्द्रों पर अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों और निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रो पर मतदाताओं के लिए छाया पानी सहित अन्य सुविधाएं की गई है । वहीं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर और रैंप जैसी सुविधाएं भी मौजूद है । वहीं निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान के लिए इन क्षेत्रों में 9 एरिया मजिस्ट्रेट एवं 64 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।  वहीं एसपी अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत 20 पुलिस अधिकारियों, 1715 पुलिस, पीटीएस व एसडीआरएफ के जवान, 509 होमगार्ड के जवान, 152 आरएसी कम्पनी एवं 63 आईजी ऑफिस कोटा के अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है । ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
    4
    झालावाड_पंचायतीराज चुनाव 2026,कल होगा द्वितीय चरण का मतदान,बकानी सुनेल झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्र मे होगा मतदान,4 पंचायत समिति क्षेत्र के 509 मतदान केंद्र पर होगा मतदान,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे मतदान दलो को दिया अंतिम प्रशिक्षण,अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल हुए रवाना ।
झालावाड़-जिले मे पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है । इसी कड़ी में कल होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति के द्वितीय चरण के मतदान के लिए आज झालावाड़ के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया । जिसके बाद मतदान दल मतदान केंद्रो की ओर रवाना हुए ।
गौरतलब है कि पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर व पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होगा ।
सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर व पिड़ावा क्षेत्रों में कल जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा। वहीं 30 अक्टूबर को इन्हीं क्षेत्रों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इन पंचायत समितियों के कुल 509 मतदान केन्द्रों और 142 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान दलों की रवानगी से पूर्व उन्हें अंतिम प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों, मतदान केन्द्रों पर अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों और निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई  । उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रो पर मतदाताओं के लिए छाया पानी सहित अन्य सुविधाएं की गई है । वहीं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर और रैंप जैसी सुविधाएं भी मौजूद है । वहीं निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान के लिए इन क्षेत्रों में 9 एरिया मजिस्ट्रेट एवं 64 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 
वहीं एसपी अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत 20 पुलिस अधिकारियों, 1715 पुलिस, पीटीएस व एसडीआरएफ के जवान, 509 होमगार्ड के जवान, 152 आरएसी कम्पनी एवं 63 आईजी ऑफिस कोटा के अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है । ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गुना पुलिस में मचा हड़कंप पुरानी रंजिश और युवक के पुराने रेप केस ने उलझाए सवाल गुना। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे मुकेश यादव ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बिना देरी किए युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई। घटना ने पुलिस की शिकायत सुनवाई की प्रक्रिया और आवेदक की असंतुष्टि को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की पृष्ठभूमि में बमोरी तहसील क्षेत्र के ग्राम बिलास में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मुकेश की मां राधा बाई पत्नी स्वर्गीय रामदयाल यादव ने 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 26 अक्टूबर की रात कई लोग उनके घर पहुंचे, गाली-गलौज और मारपीट की, घर से करीब 2.40 लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल ले गए तथा फायरिंग कर परिवार को डराया। आवेदन में मुकेश के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की जांच की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। *पुराने रेप केस का जिक्र, मामले में बढ़ा पेच* पुलिस के आधिकारिक पक्ष के अनुसार, मुकेश यादव पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी रह चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच विवाद की पृष्ठभूमि में भी यही मामला रहा है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जिस युवती से जुड़ा यह मामला था, वह अब मुकेश के साथ रह रही है, युवक के बयानो के आधार पर। यहीं से मामला और पेचीदा हो जाता है। एक तरफ परिवार घर में घुसकर मारपीट, नकदी और बाइक ले जाने जैसे गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहा है; दूसरी तरफ युवक की पुरानी आपराधिक केस में संलिप्तता का संदर्भ सामने आ रहा है। लेकिन किसी व्यक्ति का पूर्व में आरोपी होना अपने आप में उसकी वर्तमान शिकायत को खारिज करने का आधार नहीं हो सकता। *सवाल पुलिस की निष्पक्ष सुनवाई का* इस घटना के बाद सबसे अहम सवाल यह है कि क्या किसी पुराने आपराधिक मामले में आरोपी रह चुका व्यक्ति वर्तमान में किसी घटना का पीड़ित होने का दावा नहीं कर सकता? क्या उसकी शिकायत की जांच दूसरे शिकायतकर्ताओं की तरह निष्पक्षता से नहीं होनी चाहिए? कानून का मूल सिद्धांत है कि किसी व्यक्ति की वर्तमान शिकायत पर निर्णय आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर होना चाहिए—उसके अतीत की छवि के आधार पर नहीं। यदि शिकायत में संज्ञेय अपराध के आरोप हैं, तो पुलिस को लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार उनकी जांच और आवश्यक कार्रवाई करनी होती है। वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोप अपने आप में अपराध सिद्ध नहीं करते। *मुकेश ने जनसुनवाई में जहरीला पदार्थ क्यों खाया* क्या वह पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट था और उसकी शिकायत पर अब तक क्या कदम उठाए गए—इन सवालों के जवाब पुलिस की विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही सामने आएंगे। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर हैं: क्या दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी, क्या कथित मारपीट और चोरी की शिकायत पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी और क्या जनसुनवाई में युवक के इस कदम के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच होगी? इन सवालों का जवाब ही बताएगा कि मामले में शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया कितनी पारदर्शी रही।
    2
    एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गुना पुलिस में मचा हड़कंप
पुरानी रंजिश और युवक के पुराने रेप केस ने उलझाए सवाल
गुना। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे मुकेश यादव ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बिना देरी किए युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई। घटना ने पुलिस की शिकायत सुनवाई की प्रक्रिया और आवेदक की असंतुष्टि को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की पृष्ठभूमि में बमोरी तहसील क्षेत्र के ग्राम बिलास में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मुकेश की मां राधा बाई पत्नी स्वर्गीय रामदयाल यादव ने 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 26 अक्टूबर की रात कई लोग उनके घर पहुंचे, गाली-गलौज और मारपीट की, घर से करीब 2.40 लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल ले गए तथा फायरिंग कर परिवार को डराया। आवेदन में मुकेश के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की जांच की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
*पुराने रेप केस का जिक्र, मामले में बढ़ा पेच*
पुलिस के आधिकारिक पक्ष के अनुसार, मुकेश यादव पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी रह चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच विवाद की पृष्ठभूमि में भी यही मामला रहा है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जिस युवती से जुड़ा यह मामला था, वह अब मुकेश के साथ रह रही है, युवक के बयानो के आधार पर। यहीं से मामला और पेचीदा हो जाता है। एक तरफ परिवार घर में घुसकर मारपीट, नकदी और बाइक ले जाने जैसे गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहा है; दूसरी तरफ युवक की पुरानी आपराधिक केस में संलिप्तता का संदर्भ सामने आ रहा है। लेकिन किसी व्यक्ति का पूर्व में आरोपी होना अपने आप में उसकी वर्तमान शिकायत को खारिज करने का आधार नहीं हो सकता।
*सवाल पुलिस की निष्पक्ष सुनवाई का*
इस घटना के बाद सबसे अहम सवाल यह है कि क्या किसी पुराने आपराधिक मामले में आरोपी रह चुका व्यक्ति वर्तमान में किसी घटना का पीड़ित होने का दावा नहीं कर सकता? क्या उसकी शिकायत की जांच दूसरे शिकायतकर्ताओं की तरह निष्पक्षता से नहीं होनी चाहिए? कानून का मूल सिद्धांत है कि किसी व्यक्ति की वर्तमान शिकायत पर निर्णय आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर होना चाहिए—उसके अतीत की छवि के आधार पर नहीं। यदि शिकायत में संज्ञेय अपराध के आरोप हैं, तो पुलिस को लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार उनकी जांच और आवश्यक कार्रवाई करनी होती है। वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोप अपने आप में अपराध सिद्ध नहीं करते।
*मुकेश ने जनसुनवाई में जहरीला पदार्थ क्यों खाया*
क्या वह पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट था और उसकी शिकायत पर अब तक क्या कदम उठाए गए—इन सवालों के जवाब पुलिस की विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही सामने आएंगे। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर हैं: क्या दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी, क्या कथित मारपीट और चोरी की शिकायत पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी और क्या जनसुनवाई में युवक के इस कदम के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच होगी? इन सवालों का जवाब ही बताएगा कि मामले में शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया कितनी पारदर्शी रही।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.