logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूमर में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड बृजराज गुर्जर की तबीयत बिगड़ी सूमर। कस्बे में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर ड्यूटी निभा रहे होमगार्ड बृजराज गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए खानपुर पहुंचाया।

55 min ago
user_Rakesh Kumar Nagar
Rakesh Kumar Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
55 min ago

सूमर में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड बृजराज गुर्जर की तबीयत बिगड़ी सूमर। कस्बे में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर ड्यूटी निभा रहे होमगार्ड बृजराज गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए खानपुर पहुंचाया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 15 माह के मासूम को गोद में लेकर चुनावी ड्यूटी निभा रही बीमार मां रानी सहरिया
    1
    15 माह के मासूम को गोद में लेकर चुनावी ड्यूटी निभा रही बीमार मां रानी सहरिया
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    36 min ago
  • जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा गोयल के चुनाव प्रचार हेतु चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन सारथल में जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा चेतन गोयल के समर्थन में हम सबके लाडले विधायक श्रीमान प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,राज सिंह चौधरी, प्रेमचंद लोधा, पूर्व प्रधान उद्दालाल मीणा, सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    4
    जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा गोयल के चुनाव प्रचार हेतु चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
सारथल में जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा चेतन गोयल के समर्थन में हम सबके लाडले विधायक श्रीमान प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,राज सिंह चौधरी, प्रेमचंद लोधा, पूर्व प्रधान उद्दालाल मीणा, सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_शिवराज लववंशी
    शिवराज लववंशी
    Local News Reporter छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • स्वच्छ भारत की गाड़ी गली में आई, तो कवि ने गुनगुनाया स्वच्छता का राग झालावाड़ (राजस्थान) स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे घर-घर कचरा संग्रह अभियान ने आज सुबह झालावाड़ की गलियों में एक नया रंग भर दिया। जब स्वच्छ भारत - स्वच्छ राजस्थान - स्वच्छ झालावाड़ की गाड़ी कचरा लेने के लिए गली में पहुंची, तो इस दृश्य को देखकर स्थानीय कवि एवं साहित्यकार शैलेंद्र जैन गुनगुना ने स्वच्छता का गुनगुनाया राग l आज सुबह कचरा संग्रह वाहन के चालक द्वारा नियमित रूप से घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा था। कवि शैलेंद्र जैन गुनगुना ने बताया कि जब गाड़ी उनके घर के सामने आई, तो उन्होंने देखा कि किस प्रकार नगर परिषद के सफाई कर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। इसी कार्य को सम्मान देने और आमजन को जागरूक करने उन्होंने कहा - "स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, संस्कार है। जब तक हम अपना कचरा गाड़ी में नहीं डालेंगे, तब तक झालावाड़ स्वच्छ नहीं बनेगा। यह गाड़ी सिर्फ कचरा नहीं ले जाती, यह हमारे शहर की बीमारियों को भी दूर ले जाती है।" कवि गुनगुना ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही स्वच्छता वाहन में डालें और अपने गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
    1
    स्वच्छ भारत की गाड़ी गली में आई, तो कवि ने गुनगुनाया स्वच्छता का राग
झालावाड़ (राजस्थान) स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे घर-घर कचरा संग्रह अभियान ने आज सुबह झालावाड़ की गलियों में एक नया रंग भर दिया। जब स्वच्छ भारत - स्वच्छ राजस्थान - स्वच्छ झालावाड़ की गाड़ी कचरा लेने के लिए गली में पहुंची, तो इस दृश्य को देखकर स्थानीय कवि एवं साहित्यकार शैलेंद्र जैन गुनगुना ने स्वच्छता का गुनगुनाया  राग l
आज सुबह कचरा संग्रह वाहन के चालक द्वारा नियमित रूप से घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा था। कवि शैलेंद्र जैन गुनगुना ने बताया कि जब गाड़ी उनके घर के सामने आई, तो उन्होंने देखा कि किस प्रकार नगर परिषद के सफाई कर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। इसी कार्य को सम्मान देने और आमजन को जागरूक करने
उन्होंने कहा - "स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, संस्कार है। जब तक हम अपना कचरा गाड़ी में नहीं डालेंगे, तब तक झालावाड़ स्वच्छ नहीं बनेगा। यह गाड़ी सिर्फ कचरा नहीं ले जाती, यह हमारे शहर की बीमारियों को भी दूर ले जाती है।"
कवि गुनगुना ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही स्वच्छता वाहन में डालें और अपने गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    1 hr ago
  • झालावाड _पंचायतीराज चुनाव 2026,जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्र मे आज मतदान,पिडावा बकानी झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्रो मे हो रहा मतदान,जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए हो रहा मतदान,सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त । झालावाड़-जिले मे भी आज पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की 16 जिला परिषद की सीटों सहित चार पंचायत समिति क्षेत्रो में पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह से मतदान जारी है । इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई है और लगातार मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं । गौरतलब है कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर एवं पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है ।इन क्षेत्रो में 4 लाख 82 हजार 802 मतदाता,जिप सदस्य व पंस सदस्य के लिए मतदान कर रहे है, इस दौरान जिले के 509 मतदान केंद्रो पर मतदान हो रहा है । सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद की 16 सीटो पर 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है । वहीं पंचायत समिति क्षेत्रो बकानी में 17 सीटों के लिए 37 प्रत्याशी,झालरापाटन में 21 सीटो पर 53 प्रत्याशी, खानपुर में 23 सीटो पर 59 प्रत्याशी, पिड़ावा में 29 सीटो पर 83 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है। सभी मतदान केंद्रो पर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में हो रहे मतदान के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था के लिए 9 एरिया और 64 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है । वहीं 20 पुलिस अधिकारी, 1715 पुलिस जवान, 509 होमगार्ड, 152 आरएसी और कोटा आईजी ऑफिस के 63 कर्मचारी भी तैनात किए गए है । वहीं मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया पानी रैंप सहित व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है । लगातार सभी मतदान केंद्रो पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गश्त कर रही है । आज शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रो पर मतदान जारी रहेगा ।
    4
    झालावाड _पंचायतीराज चुनाव 2026,जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्र मे आज मतदान,पिडावा बकानी झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्रो मे हो रहा मतदान,जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए हो रहा मतदान,सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त  ।
झालावाड़-जिले मे भी आज पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की 16 जिला परिषद की सीटों सहित चार पंचायत समिति क्षेत्रो में पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह से मतदान जारी है । इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई है और लगातार मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं ।
गौरतलब है कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर एवं पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है ।इन क्षेत्रो में 4 लाख 82 हजार 802 मतदाता,जिप सदस्य व पंस सदस्य के लिए  मतदान कर रहे है, इस दौरान जिले के 509 मतदान केंद्रो पर मतदान हो रहा है ।
सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद की 16 सीटो पर 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है । वहीं पंचायत समिति क्षेत्रो बकानी में 17 सीटों के लिए 37 प्रत्याशी,झालरापाटन में 21 सीटो पर 53 प्रत्याशी, खानपुर में 23 सीटो पर 59 प्रत्याशी,  पिड़ावा में 29 सीटो पर 83 प्रत्याशी  चुनावी मैदान मे है। सभी मतदान केंद्रो पर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ।
वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में हो रहे मतदान के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
इस दौरान कानून व्यवस्था के लिए 9 एरिया और 64 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है ।
वहीं 20 पुलिस अधिकारी, 1715 पुलिस जवान, 509 होमगार्ड, 152 आरएसी और कोटा आईजी ऑफिस के 63 कर्मचारी भी तैनात किए गए है ।
वहीं मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया पानी रैंप सहित व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है । 
लगातार सभी मतदान केंद्रो पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गश्त कर रही है । आज शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रो पर मतदान जारी रहेगा ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया छीपाबड़ौद -  रेंज छीपाबड़ौद के सारथल नाका अंतर्गत बड़ाई गांव में ग्रामीणों को गांव के पास स्थित कुएं में मगरमच्छ होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को परवन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू को देखने के लिए गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। रेस्क्यू टीम में शामिल रहे सारथल नाका प्रभारी जितेन्द्र भार्गव, भगवान सिंह, रिंकू मीणा, राजू मीणा, प्रवीण शर्मा, मालम सिंह, सुनील सगवान, नवीन गुर्जर। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    3
    बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया

बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया
छीपाबड़ौद - 
रेंज छीपाबड़ौद के सारथल नाका अंतर्गत बड़ाई गांव में ग्रामीणों को गांव के पास स्थित कुएं में मगरमच्छ होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को परवन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू को देखने के लिए गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
रेस्क्यू टीम में शामिल रहे सारथल नाका प्रभारी जितेन्द्र भार्गव, भगवान सिंह, रिंकू मीणा, राजू मीणा, प्रवीण शर्मा, मालम सिंह, सुनील सगवान, नवीन गुर्जर।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सरकारी स्कूलों में भी मनाया जाएगा दीपोत्सव का पर्व मंत्री ने दिए आदेश प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया जाने वाले दीपोत्सव को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी जानकारी
    1
    सरकारी स्कूलों में भी मनाया जाएगा दीपोत्सव का पर्व मंत्री ने दिए आदेश
प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया जाने वाले दीपोत्सव को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी जानकारी
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ की न्यूज़ पर लगने वाली है। मोहर पंचायत मंत्री मदन दिलावर की विधानसभा क्षेत्र में चैचट और खैराबाद पंचायत समिति के प्रतिनिधि और 6 जिला परिषद के प्रतिनिधि का मतदान बहुत उत्साह से हो रहा है। जैसा कि अपने पूर्व में कहा था 6 में से चार भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाएंगे सीट जिला परिषद के प्रतिनिधियों की। और खैराबाद में फिर भारतीय जनता पार्टी का प्रधान बनेगा चेचट में कांटे की टक्कर रहेगी। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। 70 से 75% मतदान होने की संभावना।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ की न्यूज़ पर लगने वाली है।
 मोहर पंचायत मंत्री मदन दिलावर की विधानसभा क्षेत्र में चैचट और खैराबाद पंचायत समिति के प्रतिनिधि और 6 जिला परिषद के प्रतिनिधि का मतदान बहुत उत्साह से हो रहा है। 
जैसा कि अपने पूर्व में कहा था 6 में से चार भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाएंगे सीट जिला परिषद के प्रतिनिधियों की। और खैराबाद में फिर भारतीय जनता पार्टी का प्रधान बनेगा चेचट में कांटे की टक्कर रहेगी। 
मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। 70 से 75% मतदान होने की संभावना।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    कोटा, राजस्थान•
    30 min ago
  • सूमर में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड बृजराज गुर्जर की तबीयत बिगड़ी सूमर। कस्बे में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर ड्यूटी निभा रहे होमगार्ड बृजराज गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए खानपुर पहुंचाया।
    1
    सूमर में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड बृजराज गुर्जर की तबीयत बिगड़ी
सूमर। कस्बे में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर ड्यूटी निभा रहे होमगार्ड बृजराज गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए खानपुर पहुंचाया।
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    55 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.