logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 माह के मासूम को गोद में लेकर चुनावी ड्यूटी निभा रही बीमार मां रानी सहरिया

1 hr ago
user_Rakesh Kumar Nagar
Rakesh Kumar Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
1 hr ago

15 माह के मासूम को गोद में लेकर चुनावी ड्यूटी निभा रही बीमार मां रानी सहरिया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 15 माह के मासूम को गोद में लेकर चुनावी ड्यूटी निभा रही बीमार मां रानी सहरिया
    1
    15 माह के मासूम को गोद में लेकर चुनावी ड्यूटी निभा रही बीमार मां रानी सहरिया
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू मतदान के लिए दिए आवश्यक निर्देश झालावाड़, 28 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने झालरापाटन एवं खानपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधों तथा निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत समिति झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के सलोतिया, समराई, खानपुरिया, असनावर, रूपारेल, सिंघानिया, कलमंडीकलाँ सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मतदान व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए। मतदाताओं की सुविधा एवं सुगम मतदान पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को सहज, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदान में प्राथमिकता देते हुए उनकी सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें तथा मतदाताओं को बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क एवं प्रभावी रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू रहें।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित तहसीलदारों एवं अन्य निर्वाचन कार्मिकों से मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान से संबंधित सभी दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
    1
    झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू मतदान के लिए दिए आवश्यक निर्देश
झालावाड़, 28 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने झालरापाटन एवं खानपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधों तथा निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत समिति झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के सलोतिया, समराई, खानपुरिया, असनावर, रूपारेल, सिंघानिया, कलमंडीकलाँ सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मतदान व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए।
मतदाताओं की सुविधा एवं सुगम मतदान पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को सहज, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदान में प्राथमिकता देते हुए उनकी सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें तथा मतदाताओं को बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क एवं प्रभावी रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू रहें।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित तहसीलदारों एवं अन्य निर्वाचन कार्मिकों से मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान से संबंधित सभी दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    24 min ago
  • जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा गोयल के चुनाव प्रचार हेतु चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन सारथल में जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा चेतन गोयल के समर्थन में हम सबके लाडले विधायक श्रीमान प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,राज सिंह चौधरी, प्रेमचंद लोधा, पूर्व प्रधान उद्दालाल मीणा, सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    4
    जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा गोयल के चुनाव प्रचार हेतु चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
सारथल में जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा चेतन गोयल के समर्थन में हम सबके लाडले विधायक श्रीमान प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,राज सिंह चौधरी, प्रेमचंद लोधा, पूर्व प्रधान उद्दालाल मीणा, सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_शिवराज लववंशी
    शिवराज लववंशी
    Local News Reporter छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • स्वच्छ भारत की गाड़ी गली में आई, तो कवि ने गुनगुनाया स्वच्छता का राग झालावाड़ (राजस्थान) स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे घर-घर कचरा संग्रह अभियान ने आज सुबह झालावाड़ की गलियों में एक नया रंग भर दिया। जब स्वच्छ भारत - स्वच्छ राजस्थान - स्वच्छ झालावाड़ की गाड़ी कचरा लेने के लिए गली में पहुंची, तो इस दृश्य को देखकर स्थानीय कवि एवं साहित्यकार शैलेंद्र जैन गुनगुना ने स्वच्छता का गुनगुनाया राग l आज सुबह कचरा संग्रह वाहन के चालक द्वारा नियमित रूप से घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा था। कवि शैलेंद्र जैन गुनगुना ने बताया कि जब गाड़ी उनके घर के सामने आई, तो उन्होंने देखा कि किस प्रकार नगर परिषद के सफाई कर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। इसी कार्य को सम्मान देने और आमजन को जागरूक करने उन्होंने कहा - "स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, संस्कार है। जब तक हम अपना कचरा गाड़ी में नहीं डालेंगे, तब तक झालावाड़ स्वच्छ नहीं बनेगा। यह गाड़ी सिर्फ कचरा नहीं ले जाती, यह हमारे शहर की बीमारियों को भी दूर ले जाती है।" कवि गुनगुना ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही स्वच्छता वाहन में डालें और अपने गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
    1
    स्वच्छ भारत की गाड़ी गली में आई, तो कवि ने गुनगुनाया स्वच्छता का राग
झालावाड़ (राजस्थान) स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे घर-घर कचरा संग्रह अभियान ने आज सुबह झालावाड़ की गलियों में एक नया रंग भर दिया। जब स्वच्छ भारत - स्वच्छ राजस्थान - स्वच्छ झालावाड़ की गाड़ी कचरा लेने के लिए गली में पहुंची, तो इस दृश्य को देखकर स्थानीय कवि एवं साहित्यकार शैलेंद्र जैन गुनगुना ने स्वच्छता का गुनगुनाया  राग l
आज सुबह कचरा संग्रह वाहन के चालक द्वारा नियमित रूप से घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा था। कवि शैलेंद्र जैन गुनगुना ने बताया कि जब गाड़ी उनके घर के सामने आई, तो उन्होंने देखा कि किस प्रकार नगर परिषद के सफाई कर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। इसी कार्य को सम्मान देने और आमजन को जागरूक करने
उन्होंने कहा - "स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, संस्कार है। जब तक हम अपना कचरा गाड़ी में नहीं डालेंगे, तब तक झालावाड़ स्वच्छ नहीं बनेगा। यह गाड़ी सिर्फ कचरा नहीं ले जाती, यह हमारे शहर की बीमारियों को भी दूर ले जाती है।"
कवि गुनगुना ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही स्वच्छता वाहन में डालें और अपने गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    2 hrs ago
  • झालावाड _पंचायतीराज चुनाव 2026,जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्र मे आज मतदान,पिडावा बकानी झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्रो मे हो रहा मतदान,जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए हो रहा मतदान,सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त । झालावाड़-जिले मे भी आज पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की 16 जिला परिषद की सीटों सहित चार पंचायत समिति क्षेत्रो में पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह से मतदान जारी है । इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई है और लगातार मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं । गौरतलब है कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर एवं पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है ।इन क्षेत्रो में 4 लाख 82 हजार 802 मतदाता,जिप सदस्य व पंस सदस्य के लिए मतदान कर रहे है, इस दौरान जिले के 509 मतदान केंद्रो पर मतदान हो रहा है । सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद की 16 सीटो पर 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है । वहीं पंचायत समिति क्षेत्रो बकानी में 17 सीटों के लिए 37 प्रत्याशी,झालरापाटन में 21 सीटो पर 53 प्रत्याशी, खानपुर में 23 सीटो पर 59 प्रत्याशी, पिड़ावा में 29 सीटो पर 83 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है। सभी मतदान केंद्रो पर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में हो रहे मतदान के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था के लिए 9 एरिया और 64 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है । वहीं 20 पुलिस अधिकारी, 1715 पुलिस जवान, 509 होमगार्ड, 152 आरएसी और कोटा आईजी ऑफिस के 63 कर्मचारी भी तैनात किए गए है । वहीं मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया पानी रैंप सहित व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है । लगातार सभी मतदान केंद्रो पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गश्त कर रही है । आज शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रो पर मतदान जारी रहेगा ।
    4
    झालावाड _पंचायतीराज चुनाव 2026,जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्र मे आज मतदान,पिडावा बकानी झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्रो मे हो रहा मतदान,जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए हो रहा मतदान,सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त  ।
झालावाड़-जिले मे भी आज पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की 16 जिला परिषद की सीटों सहित चार पंचायत समिति क्षेत्रो में पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह से मतदान जारी है । इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई है और लगातार मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं ।
गौरतलब है कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर एवं पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है ।इन क्षेत्रो में 4 लाख 82 हजार 802 मतदाता,जिप सदस्य व पंस सदस्य के लिए  मतदान कर रहे है, इस दौरान जिले के 509 मतदान केंद्रो पर मतदान हो रहा है ।
सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद की 16 सीटो पर 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है । वहीं पंचायत समिति क्षेत्रो बकानी में 17 सीटों के लिए 37 प्रत्याशी,झालरापाटन में 21 सीटो पर 53 प्रत्याशी, खानपुर में 23 सीटो पर 59 प्रत्याशी,  पिड़ावा में 29 सीटो पर 83 प्रत्याशी  चुनावी मैदान मे है। सभी मतदान केंद्रो पर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ।
वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में हो रहे मतदान के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
इस दौरान कानून व्यवस्था के लिए 9 एरिया और 64 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है ।
वहीं 20 पुलिस अधिकारी, 1715 पुलिस जवान, 509 होमगार्ड, 152 आरएसी और कोटा आईजी ऑफिस के 63 कर्मचारी भी तैनात किए गए है ।
वहीं मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया पानी रैंप सहित व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है । 
लगातार सभी मतदान केंद्रो पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गश्त कर रही है । आज शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रो पर मतदान जारी रहेगा ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया छीपाबड़ौद -  रेंज छीपाबड़ौद के सारथल नाका अंतर्गत बड़ाई गांव में ग्रामीणों को गांव के पास स्थित कुएं में मगरमच्छ होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को परवन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू को देखने के लिए गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। रेस्क्यू टीम में शामिल रहे सारथल नाका प्रभारी जितेन्द्र भार्गव, भगवान सिंह, रिंकू मीणा, राजू मीणा, प्रवीण शर्मा, मालम सिंह, सुनील सगवान, नवीन गुर्जर। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    3
    बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया

बड़ाई गांव के कुएं में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मगरमच्छ को परवन नदी में छोड़ा गया
छीपाबड़ौद - 
रेंज छीपाबड़ौद के सारथल नाका अंतर्गत बड़ाई गांव में ग्रामीणों को गांव के पास स्थित कुएं में मगरमच्छ होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को परवन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू को देखने के लिए गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
रेस्क्यू टीम में शामिल रहे सारथल नाका प्रभारी जितेन्द्र भार्गव, भगवान सिंह, रिंकू मीणा, राजू मीणा, प्रवीण शर्मा, मालम सिंह, सुनील सगवान, नवीन गुर्जर।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • कोटा में गाड़ी छुड़ाने गए युवकों और ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के बीच कहासुनी मामले में कॉन्स्टेबल सस्पेंड कोटा में गाड़ी छुड़ाने गए युवकों और ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के बीच कहासुनी मामले में कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल मंगलवार रात करीब 5-7 युवक कंट्रोल रूम में गाड़ी छुड़ाने के लिए आए थे। इस दौरान एक ही युवक अंदर आ सकता है कहने पर युवक भड़क गए और विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने अनुशासन हीनता मामले में कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच ट्रैफिक पुलिस उपाध्यक्ष को सौंपी है। कॉन्स्टेबल ने अपनी वर्दी से बेल्ट उतारने और युवकों से बाहर चलकर बात करने की बात कही थी। वीडियो में कॉन्स्टेबल बेल्ट निकालकर युवकों को मारने के इरादे से आता हुआ दिखाई दे रहा है।
    1
    कोटा में गाड़ी छुड़ाने गए युवकों और ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के बीच कहासुनी मामले में कॉन्स्टेबल सस्पेंड
कोटा में गाड़ी छुड़ाने गए युवकों और ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के बीच कहासुनी मामले में कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल मंगलवार रात करीब 5-7 युवक कंट्रोल रूम में गाड़ी छुड़ाने के लिए आए थे। इस दौरान एक ही युवक अंदर आ सकता है कहने पर युवक भड़क गए और विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने अनुशासन हीनता मामले में कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच ट्रैफिक पुलिस उपाध्यक्ष को सौंपी है। कॉन्स्टेबल ने अपनी वर्दी से बेल्ट उतारने और युवकों से बाहर चलकर बात करने की बात कही थी। वीडियो में कॉन्स्टेबल बेल्ट निकालकर युवकों को मारने के इरादे से आता हुआ दिखाई दे रहा है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    40 min ago
  • सूमर में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड बृजराज गुर्जर की तबीयत बिगड़ी सूमर। कस्बे में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर ड्यूटी निभा रहे होमगार्ड बृजराज गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए खानपुर पहुंचाया।
    1
    सूमर में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड बृजराज गुर्जर की तबीयत बिगड़ी
सूमर। कस्बे में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर ड्यूटी निभा रहे होमगार्ड बृजराज गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए खानपुर पहुंचाया।
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.