हापुड़: टियाला के छात्रों ने थाना बाबूगढ़ का किया भ्रमण, सीखा आपातकालीन सेवाओं का पाठ एसआई विवेक ने यातायात सुरक्षा व 112 नंबर की अहमियत बताई, मनीषा ने दी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी हापुड़ । जिले के ग्राम टियाला स्थित फलाह-ए-आम जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने थाना बाबूगढ़ का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान थाना कर्मियों ने छात्रों को पुलिस व्यवस्था, यातायात नियमों और आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर विवेक ने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर किसी भी दुर्घटना के समय घबराए बिना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करना चाहिए। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने के तरीकों पर जोर दिया। वहीं मनीषा ने छात्रों को विभिन्न महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवा के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 तथा अग्निशमन सेवा 101 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य आवश्यक सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों को थाने की हवालात का निरीक्षण कराया गया तथा महिला डेस्क और परामर्श कक्ष दिखाया गया। विद्यार्थियों ने थाना बाबूगढ़ के स्टाफ द्वारा दी गई जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि थाने आकर और कर्मियों से बात करके वे बहुत खुश हैं। कई अन्य छात्रों ने भी थाना कर्मियों की प्रशंसा की और इस अनुभव को लाभकारी बताया। यह भ्रमण छात्रों में पुलिस व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन स्थितियों में सही कदम उठाने की समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

- हापुड़: टियाला के छात्रों ने थाना बाबूगढ़ का किया भ्रमण, सीखा आपातकालीन सेवाओं का पाठ एसआई विवेक ने यातायात सुरक्षा व 112 नंबर की अहमियत बताई, मनीषा ने दी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी हापुड़ । जिले के ग्राम टियाला स्थित फलाह-ए-आम जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने थाना बाबूगढ़ का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान थाना कर्मियों ने छात्रों को पुलिस व्यवस्था, यातायात नियमों और आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर विवेक ने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर किसी भी दुर्घटना के समय घबराए बिना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करना चाहिए। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने के तरीकों पर जोर दिया। वहीं मनीषा ने छात्रों को विभिन्न महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवा के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 तथा अग्निशमन सेवा 101 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य आवश्यक सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों को थाने की हवालात का निरीक्षण कराया गया तथा महिला डेस्क और परामर्श कक्ष दिखाया गया। विद्यार्थियों ने थाना बाबूगढ़ के स्टाफ द्वारा दी गई जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि थाने आकर और कर्मियों से बात करके वे बहुत खुश हैं। कई अन्य छात्रों ने भी थाना कर्मियों की प्रशंसा की और इस अनुभव को लाभकारी बताया। यह भ्रमण छात्रों में पुलिस व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन स्थितियों में सही कदम उठाने की समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।1
- *हापुड़ में मौत के अस्पतालों का तांडव स्वास्थ्य विभाग मेहरबान *ब्रेकिंग हापुड़।* *हापुड़ में मौत के अस्पतालों का तांडव स्वास्थ्य विभाग मेहरबान।* हापुड़ में मौत के अस्पतालों की स्थिति यह है, मरीज एडमिट करने के दौरान उनके तिमादारों से बराबर लूट चलती रहती है जब मरीज की स्थिति खराब हो जाती है तो अन्य और किसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता हैं जिसका खामियाजा मरीजों को अपनी जान गवा कर चुकाना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो मौत के अस्पताल का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक मरीज को पहले तो एडमिट रखा जब उसकी हालत खराब हो गई तो अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई गुस्साए परिजनों ने, जहां पहले से ही इलाज चल रहा था वहां जाकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऐसे अस्पतालों पर कारवाई कब या स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऐसे ही मेहरबानी कायम रहेगी।1
- खानपुर थाने की एंटी रोमियो फेल मनचलों के हौसले बुलंद पुलिस पर उठे गंभीर सवाल *फौजियों की नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता और चाचा को पीटा, एंटी रोमियो टीम फेल!* *बुलंदशहर।* थाना खानपुर क्षेत्र में फौजियों की भतीजी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी फेल होती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा के साथ पिछले 3 दिन से लगातार छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की जा रही थी। छात्रा स्कूल से घर जाते वक्त मनचले उसका पीछा कर छेड़छाड़ कर रहे थे। जब छात्रा के पिता और फौजी चाचा ने इसका विरोध किया तो दबंग आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़ित पिता ने दबंग आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फौज के जवान देश की सीमा पर सुरक्षा कर रहे हैं और यहां उनके परिवार की बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या खानपुर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पाएगी?2
- बुलंदशहर:फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ बुलंदशहर:फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ फौजियों की भतीजी नाबालिक कक्षा 10 की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना चाचा और पिता को पड़ा भारी पुलिस की एंटी रोमियो फेल, मनचलों के हौसले बुलंद 3 दिन से हो रही थी छेड़छाड़ छात्रा से छेड़छाड़ छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध कर रहे पिता और चाचा के साथ दबंग आरोपियों ने की मारपीट छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी फरार पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल से घर जाते वक्त 3 दिन से लगातार कर रहे थे छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत दबंग आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ दी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर थाना खानपुर क्षेत्र के एक का मामला4
- नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को PRV-8848 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सकुशल बचाया बुलंदशहर.आज मंगलवार को PRV-8848 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर PRV-8848 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेंद्र एवं चालक नितिन कुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न कर तत्काल नहर में छलांग लगाकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान शैलेन्द्र पुत्र जयकिशन निवासी ग्राम सनोटा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई जो नशे की हालत में था। मौके पर पहुंचे परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि शैलेन्द्र का अपनी मां से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ के कारण एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका। उक्त साहसिक एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार को ₹5,000-₹5,000/- के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।2
- सोम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का संभाला कार्यभार सोम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का संभाला कार्यभार अमरोहा (तसीहा/ तहसील हसनपुर)- प्राथमिक विद्यालय पूठी से कार्यमुक्त होकर आए मधुर व्यवहार, स्पष्ट वक्ता एवं कुशल नेतृत्वकर्ता सोम सिंह ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने पर विद्यालय के शिक्षक साथियों ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सोम सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सोम सिंह के सहपाठी रहे रविकान्त चौहान शिक्षक ने कहा कि उनके सरल एवं मधुर व्यवहार और नेतृत्व क्षमता से विद्यालय को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उपस्थित सभी शिक्षकों ने उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। (रिपोर्ट- जावेद चौधरी).3
- गोंडा के बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की काफिले पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए उसके उपलक्ष में आज हर जिले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया और धरना प्रदर्शन किया गया1
- थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गत्ते से लदे ट्रक में लगी भीषण आग1