मोदी सरकार ने दशक में हासिल की शतक की उपलब्धि: अनुराग सिंह ठाकुर भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना विकसित भारत लक्ष्य का हिस्सा: अनुराग सिंह ठाकुर युवाओं की ऊर्जा से विकसित भारत यात्रा को मिल रही गति: अनुराग सिंह ठाकुर सुजानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUH), महेंद्रगढ़ में खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ₹10.5 करोड़ की लागत से निर्मित अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का उद्घाटन कर इसे खिलाड़ियों एवं विश्वविद्यालय के छात्रों को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के साथ विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर संवाद करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में मोदी सरकार ने 100 वर्षों के बराबर उपलब्धियाँ हासिल करने का कार्य किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में 400 मीटर का अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला सिंथेटिक ट्रैक खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करेगा और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यह सुविधा न केवल विश्वविद्यालय के छात्रों बल्कि क्षेत्र के उभरते एथलीटों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को बेहतर ढंग से तैयार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जब कोई युवा मैदान पर पसीना बहाता है, तो वह केवल अपनी फिटनेस नहीं बनाता, बल्कि अपने भीतर मजबूत चरित्र और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। जब देश स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब तक इस लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। आज देश के युवाओं में अपार ऊर्जा है और सरकार उनके लिए नए अवसर सृजित कर रही है। नई पीढ़ी की ऊर्जा और पुरानी पीढ़ी का अनुभव विकसित भारत की यात्रा को गति प्रदान कर रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के तहत देश को विकास, विरासत और राष्ट्रवाद के सूत्र में पिरोने का लक्ष्य रखा गया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आने वाले दशकों में भारत अपनी युवा शक्ति के दम पर विश्व नेतृत्व करेगा। वर्तमान में देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है और विशाल युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी ताकत है। यह युवा शक्ति केवल सहभागी नहीं, बल्कि विकास की गति को आगे बढ़ाने वाला प्रमुख आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व की शीर्ष खेल महाशक्तियों में स्थापित करना भी विकसित भारत के संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक समय था जब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की उपस्थिति सीमित रहती थी, लेकिन आज भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है।

- सुजानपुर हिमाचल प्रदेश में वाहनों पर प्रवेश कर के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर करारा हमला बोला है। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रवेश कर में बढ़ोतरी से बाहरी राज्यों से हिमाचल में रोजमर्रा का सामान लाने वाले व्यापारियों पर भारी बोझ पड़ेगा, जिसका सीधा असर आम जनता पर होगा और प्रदेश में जरूरत का सामान और महंगा मिलेगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल के लिए वित्तीय सहायता के रूप में ₹3,920 करोड़ जारी किए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ हिमाचल सरकार पेट्रोल और डीजल पर पाँच रुपये बढ़ाने और करों में वृद्धि कर जनता को निचोड़ने की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जिद के आगे प्रदेश की जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है और प्रवेश कर बढ़ाने का फैसला तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से हिमाचल प्रदेश की छवि पहले ही खराब हो चुकी है और अब बची-खुची कसर भी पूरी हो जाएगी। फर्क केवल आम जनता को पड़ता है, लेकिन यह बात मुख्यमंत्री समझ नहीं पा रहे हैं। राणा ने मुख्यमंत्री सुक्खू से सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 में 72 घंटे तक वह क्या कर रहे थे। यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो इस बारे में जनता को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। इस मुद्दे पर उनकी खामोशी से जनता के बीच मुख्यमंत्री की छवि और खराब हो रही है और यदि जल्द जवाब नहीं दिया गया तो स्थिति और गंभीर होगी।1
- हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रस्तावित निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले के छह नगर निकायों में से दो—नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा—में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन दोनों निकायों में आरक्षण का निर्धारण ड्रा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया गया है। नगर पंचायत भोटा (कुल 7 वार्ड): महिला: वार्ड 1, 4, 5 एससी (महिला): वार्ड 3 एससी: वार्ड 7 अनारक्षित: वार्ड 2, 6 नगर परिषद सुजानपुर (कुल 9 वार्ड): महिला: वार्ड 5, 6, 8, 9 एससी (महिला): वार्ड 7 एससी: वार्ड 1 अनारक्षित: वार्ड 2, 3, 4 वहीं, नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत बड़सर और भोरंज में आरक्षण की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। शहरी विकास विभाग की अधिसूचना के बाद इन निकायों में चुनाव प्रक्रिया में देरी की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में आरक्षण प्रक्रिया को फिलहाल ‘होल्ड’ पर रखने की सिफारिश की है। बाइट गंधर्वा राठौड़ उपायुक्त हमीरपुर गौरतलब है कि आरक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए एडीसी और एसडीएम स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई थी। अब शेष चार निकायों में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।1
- कथा व्यास आचार्य जगमोहन शास्त्री जी ने प्रथम दिवस पर सुनाया धुंधुकारी प्रसंग, पंडाल का श्याम सुंदर से करवाया मिलन बंगाणा, उपमंडल बंगाणा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम संगम उस समय देखने को मिला जब ठंडी खुई से भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि और भगवान के जयकारों के बीच यह धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा है। इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बंगाणा के प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी और बिक्की सोनी द्वारा अपने माता-पिता, वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय सुभाष सोनी एवं स्वर्गीय माता जी की पुण्य स्मृति में लगातार दूसरी बार करवाया जा रहा है।कथा प्रारंभ से पूर्व ठंडी खुई से भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भजन-कीर्तन करते हुए कथा स्थल तक पहुंचीं। कलशयात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद्भागवत की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में फूल बरसाकर कलशयात्रा का स्वागत किया। इस श्रीमद्भागवत कथा में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी अपनी मधुर वाणी से अमृत वर्षा कर रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस पर आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने धुंधुकारी का प्रसंग सुनाते हुए जीवन में सत्कर्म और भक्ति के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि मनुष्य यदि अपने जीवन में भगवान का स्मरण करता रहे और अच्छे कर्मों का पालन करे, तो वह सभी दुखों से मुक्ति पा सकता है। धुंधुकारी के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि मनुष्य को सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए और अपने जीवन को भगवान की भक्ति में समर्पित करना चाहिए। कथा के दौरान आचार्य जी ने भजन सांवली सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस भजन के माध्यम से उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया और श्रोताओं को श्याम सुंदर के प्रेम और भक्ति से जोड़ने का प्रयास किया। भजन के दौरान श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर भगवान का स्मरण किया और भक्ति रस में डूबकर कथा का आनंद लिया।कथा के प्रथम दिवस पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा स्थल को रंग-बिरंगी सजावट और सुंदर झांकियों से आकर्षक रूप दिया गया है। आयोजन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिनमें बैठने की व्यवस्था पेयजल और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है, लक्की सोनी और बिक्की सोनी ने बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा उनके माता-पिता की स्मृति को समर्पित है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने जीवन भर समाज और धर्म की सेवा की, इसलिए उनकी पुण्य स्मृति में यह धार्मिक आयोजन करवाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी श्रद्धालुओं के सहयोग से कथा का सफल आयोजन किया गया था और इस वर्ष भी क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और उसे आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन कथा में उपस्थित होकर भगवान की महिमा का श्रवण करें और अपने जीवन को धर्ममय बनाएं। हर दिन कथा विराम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए पहाड़ी धाम का विशेष आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका श्रद्धालु भरपूर आनंद ले रहे हैं। पहाड़ी धाम में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है और लोग परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर भक्ति और प्रसाद दोनों का लाभ उठा रहे हैं। पूरे बंगाणा क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं और कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन करता ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस प्रकार ठंडी खुई से निकली भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा ने बंगाणा क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का नया वातावरण बना दिया है, जो आने वाले दिनों में और अधिक भक्तिमय होने की उम्मीद है। इस मौके पर दिनेश खत्री मदन गोपाल वोहरा अनिल कुमार बांटू आरबी राणा आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।1
- Post by Dinesh Kumar1
- *सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में ABVP का हंगामा | कुलपति का घेराव, 10 दिन का अल्टीमेटम | Mandi News*1
- घुमारवीं, 31 मार्च (राकेश): घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घुमारवीं पुल के समीप आज एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर (नंबर PB 08 EK 2473) मेला ग्राउंड की ओर झूले लेकर जा रहा था। इसी दौरान उतराई में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई की ओर लटक गया। ट्रैक्टर में सवार दो लोग सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। इस घटना में किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया। समय रहते बड़ा हादसा टलने से क्षेत्र में राहत का माहौल है।1
- थाना हरोली के तहत सलोह चौक के पास ज्वेलर की दुकान में हुई 35 लाख रुपये की चोरी के मामले को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया। आरोपी मान सिंह निवासी किशनगंज (बिहार) को होशियारपुर से सोना-चांदी के आभूषणों सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था और इलाके की पूरी जानकारी रखता था। 30 मार्च की सुबह दुकान का शटर तोड़कर करीब 100 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी के गहने चोरी किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज और टीमों के गठन के जरिए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि हरोली पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात को कुछ ही घंटे में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जा रहा है।1
- रिवालसर स्कूल का 100% रिजल्ट 🔥 श्रुति ने 96.3% के साथ किया टॉप | Mandi School Result 20261