Shuru
Apke Nagar Ki App…
27 अप्रैल बिरसिंहपुर में गौ माता के लिए बड़ा अभियान 🚩 | Miss Call कर जुड़ें अभी! #GauMata #GoSammanAbhiyan #Birsinghpur #Satna #27April
Prakash Pathak Satna
27 अप्रैल बिरसिंहपुर में गौ माता के लिए बड़ा अभियान 🚩 | Miss Call कर जुड़ें अभी! #GauMata #GoSammanAbhiyan #Birsinghpur #Satna #27April
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Prakash Pathak Satna1
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सतना में दिनदहाड़े वकील से लूट मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू, अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के प्रति जताया आभार 📍 सतना (मध्यप्रदेश) सतना में दिनदहाड़े अधिवक्ता से हुई लूट की घटना के बाद जहां अधिवक्ता समाज में आक्रोश देखने को मिला था, वहीं अब पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू किए जाने पर हालात में बदलाव देखने को मिला है। पुलिस की सक्रियता के बाद अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया है। 📝 घटना का संक्षिप्त विवरण 10 अप्रैल 2026 की सुबह अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा अपने भाई के साथ कचहरी जा रहे थे, तभी गायत्री ट्रेडर्स के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका बैग छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। 🎒 दस्तावेजों का नुकसान पीड़ित के बैग में ₹5000 नकद के साथ 6 केस फाइलें न्यायालयीन दस्तावेज बैंक पासबुक बीमा कागजात अधिवक्ता डायरी शामिल थे, जिससे कई कानूनी मामलों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई थी। 📹 CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर संदिग्धों की पहचान और लोकेशन ट्रेसिंग की कार्रवाई शुरू की गई है। ⚠️ FIR को लेकर विवाद, अब कार्रवाई शुरू पहले FIR दर्ज न होने को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी थी, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। 👥 अधिवक्ताओं का रुख बदला वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कदम उठाए, जो सराहनीय है। 👥 आभार व्यक्त करने में शामिल बरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रदीप पांडेय के साथ प्रमुख रूप से अधिवक्ता हरीश दुबे, विष्णुकांत पाठक, शैलेन्द्र सिंह जसो, पुष्पेंद्र बागरी, मुकेश मिश्रा, अरुण गौतम, विनोद गौतम, संतोष गौतम, जगमोहन मिश्रा, रोहित केवट, वंदना पटेल, अलका आर्य, अरुण सिंह, मुन्नी खान, वंदना ताम्रकार, कमलेश ओबेरॉय, नीरज सिंह, राजलालन सिंह, शिरीष पांडेय, विनय वर्मा, विनोद महतो सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे। ✍️ रिपोर्ट: रावेन्द्र उरमलिया, सतना1
- और भरत दास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी मां के सम्मान की रक्षा करना आवश्यक है और भरत दास की आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। इस मामले में भरत दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।1
- Post by Anil kumar Rawt2
- ट्रांसफार्मर फुंका, गांव अंधेरे में डूबा—पानी के लिए तड़पते ग्रामीण, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल चार दिन से बिजली गुल, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को मोहताज लोग—शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विभाग चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर तहसील के सकरौहां मजरा कॉलोनी में प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर साफ नजर आ रही है। चार दिन पहले जला ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है, जिसके चलते पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली ठप होने से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं भीषण गर्मी में पानी का संकट विकराल रूप ले चुका है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण बोरवेल और पानी के पंप पूरी तरह बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि महिलाओं को मीलों दूर जाकर पानी ढोना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी गहरी नींद में है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। विभाग की यह उदासीनता लोगों के गुस्से को लगातार बढ़ा रही है। भीषण गर्मी में बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का ठप होना सीधे-सीधे प्रशासनिक नाकामी को उजागर करता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ग्रामीण यूं ही परेशान होते रहेंगे और जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते रहेंगे?1
- खेत में लगी आग ने लिया विकराल रूप, रिहायशी इलाकों तक पहुंची लपटें मैहर। अमिलिया कला क्षेत्र में खेत में लगी आग ने तेजी से फैलते हुए रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर लिया, जिससे आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार बिजली लाइन के खंभे से लटकती तारों के आपस में टकराने से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तेज हवा के कारण तेजी से फैलती रहीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही।1
- Post by Anil kumar Rawt1