*आदिवासी अंचल के ग्राम पाटन की दो बेटियों ने बढ़ाया गौरव, नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान, बेटियां बनेगी अब डॉक्टर* कुरई : आदिवासी बाहुल्य विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन की दो बेटियों ने नीट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त किया है। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से उनके परिवार, ग्राम पाटन सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कुरई मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर गोसाईं बाबा की देवस्थली ग्राम पाटन निवासी महक साईलवार, पिता मोहन साईलवार एवं माता राधिका साईलवार, ने नीट परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया स्तर पर सफलता हासिल कर एमबीबीएस में अपना स्थान बनाया है। महक को गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में एमबीबीएस की सीट आवंटित हुई है। महक सुखवंती एवं बंशीलाल साईलवार की नातिन हैं। इसी ग्राम की ज्योतेश्वरी सेलोकर, पिता संतोष सेलोकर एवं माता सत्यभामा सेलोकर, ने भी नीट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक अर्जित किए। ज्योतेश्वरी को शासकीय मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा में एमबीबीएस में प्रवेश मिला है। वह कमलाबाई एवं हरिराम सेलोकर की नातिन तथा अशोक सेलोकर की भतीजी हैं। दोनों बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि ग्राम पाटन और पूरे कुरई क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
*आदिवासी अंचल के ग्राम पाटन की दो बेटियों ने बढ़ाया गौरव, नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान, बेटियां बनेगी अब डॉक्टर* कुरई : आदिवासी बाहुल्य विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन की दो बेटियों ने नीट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त किया है। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से उनके परिवार, ग्राम पाटन सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कुरई मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर गोसाईं बाबा
की देवस्थली ग्राम पाटन निवासी महक साईलवार, पिता मोहन साईलवार एवं माता राधिका साईलवार, ने नीट परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया स्तर पर सफलता हासिल कर एमबीबीएस में अपना स्थान बनाया है। महक को गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में एमबीबीएस की सीट आवंटित हुई है। महक सुखवंती एवं बंशीलाल साईलवार की नातिन हैं। इसी ग्राम की ज्योतेश्वरी सेलोकर, पिता संतोष सेलोकर एवं माता सत्यभामा सेलोकर, ने भी नीट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक अर्जित किए।
ज्योतेश्वरी को शासकीय मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा में एमबीबीएस में प्रवेश मिला है। वह कमलाबाई एवं हरिराम सेलोकर की नातिन तथा अशोक सेलोकर की भतीजी हैं। दोनों बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि ग्राम पाटन और पूरे कुरई क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
- *चक्की खमरिया की मवेशी चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रहों का हुआ पर्दाफाश* *चक्की खमरिया मैं हुई मवेशी चोरी के आठ आरोपी गिरफ्तार 79 हजार नगद सहित कब्जा से वाहन किया जप्त* बरघाट एसडीओपी ललित गठरे नदी जानकारी थाना कुरई पुलिस चौकी बादल पार की सराहनीय पहल।2
- बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी ,सांसद भारती पारधी बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी सांसद भारती पारधी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मिली निर्णायक मंजूरी बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 91.64 किलोमीटर लंबे बालाघाट-सिवनी मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए ₹3,458 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बालाघाट और सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने क्षेत्र की इस वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक उन्होंने इस परियोजना की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को मजबूती से रखा। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को कैबिनेट की निर्णायक मंजूरी मिल सकी है। आवागमन होगा आसान, यात्रा समय में आएगी कमी फोरलेन सड़क के निर्माण से बालाघाट और सिवनी के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस मार्ग पर यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं फोरलेन निर्माण के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन के साथ ही महाराष्ट्र तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। व्यापार, कृषि और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा बालाघाट-सिवनी फोरलेन केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं। सांसद भारती पारधी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट-सिवनी फोरलेन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए और शासन के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता से रखा। कैबिनेट से मंजूरी मिलना बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद श्रीमती पारधी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मंजूरी को सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।1
- आवारा पशुओं और सुअरों से परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार सिवनी। नगर से लगे ग्राम लूघरवाड़ा के किसानों ने कलेक्टर को शिकायत देकर गांव में बढ़ती आवारा पशुओं और सुअरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि आवारा पशु और सुअर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसान रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों ने प्रशासन से गांव में आवारा पशुओं के लिए बाड़ा बनाकर उचित व्यवस्था करने, खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- Seoni News: गणेशगंज की साप्ताहिक बाजार में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजार में उमड़ी भीड़1
- उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा1
- छिंदवाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कुंडीपुरा थाना, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार आरोपियों के कब्जे से 320 किलो गांजा, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अशोक लीलैंड कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है। गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस कोतस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद नरसिंहपुर-नागपुर हाईवे पर सिंगोड़ी पेंच नदी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने टाटा सफारी को पुलिस द्वारा खड़े किए गए कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। छिंदवाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कुंडीपुरा थाना, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार आरोपियों के कब्जे से 320 किलो गांजा, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अशोक लीलैंड कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है। गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस कोतस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद नरसिंहपुर-नागपुर हाईवे पर सिंगोड़ी पेंच नदी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने टाटा सफारी को पुलिस द्वारा खड़े किए गए कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।1
- छिंदवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल की है। भरतादेव वाटर प्लांट परिसर में 20 हजार सीड बॉल का प्रक्षेपण किया गया। इस अभियान का लक्ष्य निगम क्षेत्र में कुल एक लाख सीड बॉल का प्रक्षेपण कर प्राकृतिक हरियाली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू सहित नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ये सीड बॉल तैयार किए। अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला रोजगार, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।4
- रक्षाबंधन, बलराम जयंती और जन्माष्टमी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त , शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं संभालेंगे अधिकारी सिवनी। जिले में रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय कर 28 अगस्त रक्षाबंधन, 2 सितंबर बलराम जयंती और 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।1