logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली पर डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई होली पर डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई मैरवा। होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मैरवा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा, अंचलाधिकारी राहुल कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

7 hrs ago
user_Hindustan tv
Hindustan tv
Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
7 hrs ago

होली पर डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई होली पर डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई मैरवा। होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मैरवा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा, अंचलाधिकारी राहुल कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

More news from बिहार and nearby areas
  • होली से पहले सख्ती: 500 पर निरोधात्मक कार्रवाई, 60 पर CCA और 40 पर गुंडा एक्ट मैरवा। होली को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक बीएनएस की धारा 126 के तहत करीब 500 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं 60 से अधिक व्यक्तियों पर सीसीए तथा 40 से अधिक पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए अनुमोदन किया गया है। कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और संख्या बढ़ सकती है। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    होली से पहले सख्ती: 500 पर निरोधात्मक कार्रवाई, 60 पर CCA और 40 पर गुंडा एक्ट
मैरवा। होली को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी कि अब तक बीएनएस की धारा 126 के तहत करीब 500 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं 60 से अधिक व्यक्तियों पर सीसीए तथा 40 से अधिक पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए अनुमोदन किया गया है। कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और संख्या बढ़ सकती है।
हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    7 hrs ago
  • होली के रंग में सिवान, पत्रकारों और प्रशासन का संगम सिवान के प्रतिष्ठित Hotel Sapphire Inn में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले भव्य होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिलाधिकारी Vivek Ranjan Maitrey और एसपी Puran Kumar Jha सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। गुलाल, गीत और स्वादिष्ट पकवानों के बीच सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन ने प्रशासन और मीडिया के बेहतर समन्वय की मिसाल पेश की। #Siwan #HoliMilan #NationalJournalistAssociation #HotelSapphireInn #VivekRanjanMaitrey #PuranKumarJha #SiwanSP #SiwanNews #HoliCelebration #FestivalOfColors #MediaAndAdministration #BiharNews #PositiveSiwan #Holi2026 #JournalistMeet #UnityInColors
    1
    होली के रंग में सिवान, पत्रकारों और प्रशासन का संगम
सिवान के प्रतिष्ठित Hotel Sapphire Inn में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले भव्य होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिलाधिकारी Vivek Ranjan Maitrey और एसपी Puran Kumar Jha सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
गुलाल, गीत और स्वादिष्ट पकवानों के बीच सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन ने प्रशासन और मीडिया के बेहतर समन्वय की मिसाल पेश की।
#Siwan #HoliMilan #NationalJournalistAssociation #HotelSapphireInn #VivekRanjanMaitrey #PuranKumarJha #SiwanSP #SiwanNews #HoliCelebration #FestivalOfColors #MediaAndAdministration #BiharNews #PositiveSiwan #Holi2026 #JournalistMeet #UnityInColors
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    3 hrs ago
  • सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनपुरा चौक के पास एक लूना गाड़ी से अवैध चुलाई शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम में एएसआई संजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने हसनपुरा चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध लूना गाड़ी को आते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस की सक्रियता को भांपकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 20 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।
    1
    सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनपुरा चौक के पास एक लूना गाड़ी से अवैध चुलाई शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम में एएसआई संजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने हसनपुरा चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध लूना गाड़ी को आते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस की सक्रियता को भांपकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 20 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।
    user_Sudhir Kumar Pandey
    Sudhir Kumar Pandey
    हसनपुरा, सीवान, बिहार•
    6 hrs ago
  • बलिया में इश्क, ‘तस्वीरें’ और साजिश, शादी समारोह में बना मर्डर का प्लान, तेजाब से पहचान मिटाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता । घटना का संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.02.2026 को सुबह करीब 10.00 बजे थाना क्षेत्र रसड़ा अन्तर्गत चिलकहर से नत्थोपुर लोहटा मार्ग से सटे कुश ग्राम लोहटा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था । जिसके सम्बन्ध में शव की पहचान व घटना के अनावरण हेतु स्वाट/सर्विलांस व रसड़ा थाना पुलिस की टीम लगी हुई थी । विवेचना के क्रम में अज्ञात शव की पहचान पंकज गुप्ता पुत्र जगन्नाथगुप्ता निवासी लाहीडीह पोस्ट तोवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई । जिस सम्बन्ध में हत्या करने वाले कुल 05 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम प्रकाश में आया । जिस सम्बन्ध में आज दिनांक 01.03.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व मुखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.मनीष सिंह पुत्र अगस्त सिंह निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया 2. विजय पाल सिंह पुत्र रामसेवक सिंह निवासी ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 3. अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह निवासिनी ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/ निशानदेही पर मृतक का एक अदद मोबाइल फोन OPPO, 02 अदद तेजाब की खाली बोतल, घटना में प्रयुक्त 01 अदद यूनीकार्न होण्डा मोटर साइकिल UP50Y3095 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। पूछताछ विवरण- अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक पंकज गुप्ता के बगल के गाँव सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ निवासी विजय पाल सिंह पुत्र रामसेवक सिंह की बहन रेखा सिंह से गहरे सम्बन्ध थे । जिससे सम्बन्धित कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मृतक के पास थी । जिसको लेकर आये दिन मृतक रेखा पर अनावश्यक दबाव बनाता था । जिस सम्बन्ध में रेखा अपने पति अरूण सोनी पुत्र दयाशंकर सोनी निवासी नियाऊज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, अपनी भाभी अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह को बतायी । इसी दौरान दिनांक 05.02.2026 को अंजनी सिंह के मायके/विजय पाल के ससुराल ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया में अंजनी सिंह की छोटी बहन की शादी थी । शादी में विजय पाल सिंह, अंजनी सिंह, विजय पाल की बहन रेखा सिंह व रेखा सिंह का पति अरूण कुमार सोनी आये हुए थे । ये चारो लोग इस समस्या के सम्बन्ध में अंजनी सिंह के भाई मनीष सिंह पुत्र अगस्त सिंह निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया को बताये और पाँचो लोग मिलकर योजना बनाये कि पंकज गुप्ता को किसी बहान बुला लिया जाये और हत्या कर दी जाये । जिसमें दिनांक 07.02.2026 को मृतक पंकज गुप्ता को बुलाकर साजिस के तहत हत्या कर दिये तथा मृतक के बैंग व कुछ कपड़ो को वही पर जला दिये तथा मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंक दिये थे,जो बरामद हुआ । अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह, निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल,उ0नि0 अजय साहनी प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 अरुण कुमार सिंह, उ0नि0 राहुल राय थाना, मुख्य आरक्षी दिलीप पाठक स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी मंगला प्रसाद सिंह स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस तीन,मुख्य आरक्षी अमरदेव यादव स्वाट टीम, आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस टीम,आरक्षी सूर्यप्रकाश स्वाट टीम,आरक्षी पंकज सिंह स्वाट टीम,आरक्षी रमेश यादव स्वाट टीम, का0 श्यामजी कुमार, का0 पवन चौबे, म0का0 रूबी त्रिपाठी रहे।
    1
    बलिया में इश्क, ‘तस्वीरें’ और साजिश, शादी समारोह में बना मर्डर का प्लान, तेजाब से पहचान मिटाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार
बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.02.2026 को सुबह करीब 10.00 बजे थाना क्षेत्र रसड़ा अन्तर्गत चिलकहर से नत्थोपुर लोहटा मार्ग से सटे कुश ग्राम लोहटा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था । जिसके सम्बन्ध में शव की पहचान व घटना के अनावरण हेतु स्वाट/सर्विलांस व रसड़ा थाना पुलिस की टीम लगी हुई थी ।
विवेचना के क्रम में अज्ञात शव की पहचान पंकज गुप्ता पुत्र जगन्नाथगुप्ता निवासी लाहीडीह पोस्ट तोवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई । जिस सम्बन्ध में हत्या करने वाले कुल 05 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम प्रकाश में आया । 
जिस सम्बन्ध में आज दिनांक 01.03.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व मुखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.मनीष सिंह पुत्र अगस्त सिंह निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया 2. विजय पाल सिंह पुत्र रामसेवक सिंह निवासी ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 3. अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह निवासिनी ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/ निशानदेही पर मृतक का एक अदद मोबाइल फोन OPPO, 02 अदद तेजाब की खाली बोतल, घटना में प्रयुक्त 01 अदद यूनीकार्न होण्डा मोटर साइकिल UP50Y3095 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
पूछताछ विवरण-
अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक पंकज गुप्ता के बगल के गाँव सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ निवासी विजय पाल सिंह पुत्र रामसेवक सिंह की बहन रेखा सिंह से गहरे सम्बन्ध थे । जिससे सम्बन्धित कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मृतक के पास थी । जिसको लेकर आये दिन मृतक रेखा पर अनावश्यक दबाव बनाता था । जिस सम्बन्ध में रेखा अपने पति अरूण सोनी पुत्र दयाशंकर सोनी निवासी नियाऊज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, अपनी भाभी अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह को बतायी । इसी दौरान दिनांक 05.02.2026 को अंजनी सिंह के मायके/विजय पाल के ससुराल ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया में अंजनी सिंह की छोटी बहन की शादी थी । शादी में विजय पाल सिंह, अंजनी सिंह, विजय पाल की बहन रेखा सिंह व रेखा सिंह का पति अरूण कुमार सोनी आये हुए थे । ये चारो लोग इस समस्या के सम्बन्ध में अंजनी सिंह के भाई मनीष सिंह पुत्र अगस्त सिंह निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया को बताये और पाँचो लोग मिलकर योजना बनाये कि पंकज गुप्ता को किसी बहान बुला लिया जाये और हत्या कर दी जाये । जिसमें दिनांक 07.02.2026 को मृतक पंकज गुप्ता को बुलाकर साजिस के तहत हत्या कर दिये तथा मृतक के बैंग व कुछ कपड़ो को वही पर जला दिये तथा मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंक दिये थे,जो बरामद हुआ ।
अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह, निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल,उ0नि0 अजय साहनी प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 अरुण कुमार सिंह,	उ0नि0 राहुल राय थाना, मुख्य आरक्षी दिलीप पाठक स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी मंगला प्रसाद सिंह स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस तीन,मुख्य आरक्षी अमरदेव यादव स्वाट टीम,	आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस टीम,आरक्षी सूर्यप्रकाश स्वाट टीम,आरक्षी पंकज सिंह स्वाट टीम,आरक्षी रमेश यादव स्वाट टीम, 	का0 श्यामजी कुमार,  का0 पवन चौबे, म0का0 रूबी त्रिपाठी रहे।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    8 hrs ago
  • गोपालगंज - हथुआ में युवक आदर्श पाल की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार #gopalganj #news #halchal
    1
    गोपालगंज - हथुआ में युवक आदर्श पाल की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
#gopalganj #news #halchal
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    4 hrs ago
  • उभाँव थाना क्षेत्र के पलिया गांव में आपसी विवाद में कोई लोग गंभीर रूप से घायल बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट जहां ग्रामीणों के मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान कुछ लोगों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ जारी।
    3
    उभाँव थाना क्षेत्र के पलिया गांव में आपसी विवाद में कोई लोग गंभीर रूप से घायल 
बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट जहां ग्रामीणों के मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान कुछ लोगों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ जारी।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप मोड के पास एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। लाइन होटल के समीप सडक किनारे खडी पिकअप में एक अनियंत्रित ट्रक ने तेज रफ्तार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में बैठे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गर्ई। वहीं पिकअप में मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तूरंत मॉडल अस्पताल के डमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान छपरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर, नायका टोला निवासी जय किशोर महतो के 21 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है। परिवार में मौत की सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेहोश हो रहे हैं...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप मोड के पास एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। लाइन होटल के समीप सडक किनारे खडी पिकअप में एक अनियंत्रित ट्रक ने तेज रफ्तार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में बैठे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गर्ई। वहीं पिकअप में मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तूरंत मॉडल अस्पताल के डमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान छपरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर, नायका टोला निवासी जय किशोर महतो के 21 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है। परिवार में मौत की सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेहोश हो रहे हैं...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    8 hrs ago
  • होली पर डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई मैरवा। होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मैरवा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा, अंचलाधिकारी राहुल कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    1
    होली पर डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
मैरवा। होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मैरवा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा, अंचलाधिकारी राहुल कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.