Shuru
Apke Nagar Ki App…
हराजगंज: भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई महराजगंज: भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत संयुक्त टीम ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2283 एम्पुल प्रतिबंधित नशीली दवाएं और एक कार बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Chandan Kumar
हराजगंज: भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई महराजगंज: भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत संयुक्त टीम ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2283 एम्पुल प्रतिबंधित नशीली दवाएं और एक कार बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलैनो से 7 बोरी अखरोट और फेयर एंड लवली सहित भारी सामान बरामद, 1 गिरफ्तार महराजगंज-पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाया जा रहा भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को फरेन्दा पुलिस ने कस्बा फरेन्दा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बलैनो कार (गाड़ी संख्या UP56AY1907) को संदिग्ध पाकर रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गाड़ी में 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी और 4 प्लास्टिक में रखी 275 अदद फेयर एंड लवली ट्यूब मिली। प्रारंभिक जांच में सामान के वैध कागजात नहीं पाए गए। पुलिस ने मौके से कार चालक सुनील मिश्रा पुत्र देवतामनी मिश्रा निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती उम्र करीब 34 वर्ष को हिरासत में ले लिया। बरामद सामान और वाहन को कब्जे में लेकर थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0 NIL/2026 धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने सामान को तस्करी के माध्यम से लाने की बात स्वीकारी है। पुलिस को आशंका है कि यह सामान नेपाल सीमा के रास्ते लाकर आगे अन्य जिलों में खपाया जाना था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उ0नि0 सौरभ पटेल, कां0 अनिल कुमार यादव, रिकां0 गौरव वर्मा और रिकां0 अजय यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। फरेन्दा पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई तस्करों के लिए कड़ा संदेश है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नेटवर्क के अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।1
- लखनऊ: होटल में अधिकारी और महिला कर्मचारी के कथित विवाद का वीडियो वायरल लखनऊ: होटल में अधिकारी और महिला कर्मचारी के कथित विवाद का वीडियो वायरल लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से जुड़े एक अधिशासी अभियंता और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच कथित नजदीकियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल दावे के मुताबिक, महिला कर्मचारी पहले बांदा कार्यालय में तैनात थी, जहां अधिकारी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ीं। अधिकारी का तबादला गोंडा होने के बाद कथित तौर पर महिला को लखनऊ के एक होटल में बुलाया गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति को इसकी जानकारी होने पर वह होटल पहुंचा और कमरे में दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद होटल में हंगामा होने का दावा किया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- महाराजगंज में भव्य तिरंगा यात्रा | सिसवा मंडल ने देशभक्ति के रंग में मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महाराजगंज के सिसवा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर वीर नायकों को श्रद्धांजलि दी।1
- यूपी में क्या बुलडोजर कार्यवाही ही अपराध रोकने में सफल ,आँकड़े क्या कहते है ,? यूपी में क्या बुलडोजर कार्यवाही ही अपराध रोकने में सफल ,आँकड़े क्या कहते है ,?1
- फतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान! आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं | Nishad Reservation1
- जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया इस वितरण के अंतर्गत चौकियों को उनके दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के उपलब्ध होने से चौकी स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह वितरण कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसका उद्देश्य जनपद की सभी चौकियों को सशक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है। जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया इस वितरण के अंतर्गत चौकियों को उनके दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के उपलब्ध होने से चौकी स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह वितरण कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसका उद्देश्य जनपद की सभी चौकियों को सशक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।1
- बागापार नगर इकाई में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में व्यापारी एकता, संगठन विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले ‘स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ’ को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारियों से शामिल होने की अपील की गई।1
- हर घर तिरंगा रैली में देशभक्ति के नारों से गूंजा केयान डिस्टलरीज, गीडा______________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 12 अगस्त 2026, भारत वर्ष के अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर महान राष्ट्रभक्तों के लिए देश भक्ति के साथ निष्ठा श्रद्धा यही होगा कि हर हाथ को रोजगार, हर गली ,मुहल्ले,हर खेत में हरियाली ,हर गांव ,खलिहान में उत्सव उमंग हो राष्ट्र भक्तों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी संकल्प के साथ केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड गीडा के एमडी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 11:30 बजे केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर के सामने से प्रवेश द्वार तक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। देश की आन, बान और शान—हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा। सभी सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सूचित किया गया था कि निर्धारित समय पर तिरंगे के साथ रैली में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव की भावना को प्रदर्शित किया जाए तथा इस गौरवपूर्ण आयोजन को सफल बनाया जाए। इस अवसर पर डीजीएम अमित कुमार पांडेय, अभिषेक दुबे, आशीष कुमार राय, कैलाश श्रीवास्तव , जूही तिवारी, दीपिका शर्मा, सिद्धि मिश्रा , जूही तिवारी, मनीषा यादव, शिप्रा सिंह, शशांक रघुवंशी, सुभाष पाठक, अरविंद यादव सहित सैकड़ों राष्ट्र भक्तों ने एक साथ मिलकर भारत माता की जय , वंदे मातरम् के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान किया। इस अवसर सहायक महाप्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क आत्मानंद सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर राष्ट्र भक्तों को नमन किया।4
- अतीक के बेटे अबान की कार हादसे का वीडियो आया सामने, क्या देखा आपने माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की कार दुर्घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। यह वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही दूसरी कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस के अनुसार यह हादसा 6 अगस्त को झांसी से लगभग 70 किमी पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। अबान अपने भाई अली से मिलने झांसी जेल जा रहा था। भास्कर के रिपोर्टर सोनू का कहना है कि वीडियो की लोकेशन और घटनास्थल एक ही है। वीडियो में घटनास्थल के पास घर भी दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से कार डिवाइडर से टकराकर उछली, उससे साफ है कि यह उसी हादसे का फुटेज है। इस हादसे के बाद से ही अतीक परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। अबान और सोनू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है।फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और कोई अन्य वाहन इसमें शामिल तो नहीं था।1