logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाराजगंज में भव्य तिरंगा यात्रा | सिसवा मंडल ने देशभक्ति के रंग में मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महाराजगंज के सिसवा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर वीर नायकों को श्रद्धांजलि दी।

2 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

महाराजगंज में भव्य तिरंगा यात्रा | सिसवा मंडल ने देशभक्ति के रंग में मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महाराजगंज के सिसवा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर वीर नायकों को श्रद्धांजलि दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ: होटल में अधिकारी और महिला कर्मचारी के कथित विवाद का वीडियो वायरल लखनऊ: होटल में अधिकारी और महिला कर्मचारी के कथित विवाद का वीडियो वायरल लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से जुड़े एक अधिशासी अभियंता और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच कथित नजदीकियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल दावे के मुताबिक, महिला कर्मचारी पहले बांदा कार्यालय में तैनात थी, जहां अधिकारी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ीं। अधिकारी का तबादला गोंडा होने के बाद कथित तौर पर महिला को लखनऊ के एक होटल में बुलाया गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति को इसकी जानकारी होने पर वह होटल पहुंचा और कमरे में दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद होटल में हंगामा होने का दावा किया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    लखनऊ: होटल में अधिकारी और महिला कर्मचारी के कथित विवाद का वीडियो वायरल
लखनऊ: होटल में अधिकारी और महिला कर्मचारी के कथित विवाद का वीडियो वायरल
लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से जुड़े एक अधिशासी अभियंता और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच कथित नजदीकियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल दावे के मुताबिक, महिला कर्मचारी पहले बांदा कार्यालय में तैनात थी, जहां अधिकारी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ीं। अधिकारी का तबादला गोंडा होने के बाद कथित तौर पर महिला को लखनऊ के एक होटल में बुलाया गया।
बताया जा रहा है कि महिला के पति को इसकी जानकारी होने पर वह होटल पहुंचा और कमरे में दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद होटल में हंगामा होने का दावा किया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलैनो से 7 बोरी अखरोट और फेयर एंड लवली सहित भारी सामान बरामद, 1 गिरफ्तार महराजगंज-पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाया जा रहा भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को फरेन्दा पुलिस ने कस्बा फरेन्दा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बलैनो कार (गाड़ी संख्या UP56AY1907) को संदिग्ध पाकर रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गाड़ी में 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी और 4 प्लास्टिक में रखी 275 अदद फेयर एंड लवली ट्यूब मिली। प्रारंभिक जांच में सामान के वैध कागजात नहीं पाए गए। पुलिस ने मौके से कार चालक सुनील मिश्रा पुत्र देवतामनी मिश्रा निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती उम्र करीब 34 वर्ष को हिरासत में ले लिया। बरामद सामान और वाहन को कब्जे में लेकर थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0 NIL/2026 धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने सामान को तस्करी के माध्यम से लाने की बात स्वीकारी है। पुलिस को आशंका है कि यह सामान नेपाल सीमा के रास्ते लाकर आगे अन्य जिलों में खपाया जाना था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उ0नि0 सौरभ पटेल, कां0 अनिल कुमार यादव, रिकां0 गौरव वर्मा और रिकां0 अजय यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। फरेन्दा पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई तस्करों के लिए कड़ा संदेश है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नेटवर्क के अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
    1
    पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलैनो से 7 बोरी अखरोट और फेयर एंड लवली सहित भारी सामान बरामद, 1 गिरफ्तार

महराजगंज-पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा  अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाया जा रहा भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार को फरेन्दा पुलिस ने कस्बा फरेन्दा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बलैनो कार (गाड़ी संख्या UP56AY1907) को संदिग्ध पाकर रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गाड़ी में 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी और 4 प्लास्टिक में रखी 275 अदद फेयर एंड लवली ट्यूब मिली। प्रारंभिक जांच में सामान के वैध कागजात नहीं पाए गए।
पुलिस ने मौके से कार चालक सुनील मिश्रा पुत्र देवतामनी मिश्रा निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती उम्र करीब 34 वर्ष को हिरासत में ले लिया। बरामद सामान और वाहन को कब्जे में लेकर थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0 NIL/2026 धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने सामान को तस्करी के माध्यम से लाने की बात स्वीकारी है। पुलिस को आशंका है कि यह सामान नेपाल सीमा के रास्ते लाकर आगे अन्य जिलों में खपाया जाना था।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उ0नि0 सौरभ पटेल, कां0 अनिल कुमार यादव, रिकां0 गौरव वर्मा और रिकां0 अजय यादव शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। फरेन्दा पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई तस्करों के लिए कड़ा संदेश है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नेटवर्क के अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महराजगंज में घर में घुसकर लूटपाट का आरोप! ₹1.50 लाख नकद और जेवर ले जाने का दावा, SP से लगाई गुहार महराजगंज में घर में घुसकर लूटपाट का आरोप! ₹1.50 लाख नकद और जेवर ले जाने का दावा, SP से लगाई गुहार
    1
    महराजगंज में घर में घुसकर लूटपाट का आरोप! ₹1.50 लाख नकद और जेवर ले जाने का दावा, SP से लगाई गुहार
महराजगंज में घर में घुसकर लूटपाट का आरोप! ₹1.50 लाख नकद और जेवर ले जाने का दावा, SP से लगाई गुहार
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *दीनानाथ मिश्रा को घर, बंगला, गाड़ी नहीं...सिर्फ एक ट्राईसाइकिल चाहिए !!* 8 साल पहले डिप्टी CM केशव मौर्य ने जो ट्राइसाइकिल दी थी, वो टूट चुकी है। एक साल से नई साइकिल के लिए आवेदन कर रखा है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। मामला UP के जिला कौशांबी का है। *दीनानाथ मिश्रा को घर, बंगला, गाड़ी नहीं...सिर्फ एक ट्राईसाइकिल चाहिए !!* 8 साल पहले डिप्टी CM केशव मौर्य ने जो ट्राइसाइकिल दी थी, वो टूट चुकी है। एक साल से नई साइकिल के लिए आवेदन कर रखा है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। मामला UP के जिला कौशांबी का है।
    1
    *दीनानाथ मिश्रा को घर, बंगला, गाड़ी नहीं...सिर्फ एक ट्राईसाइकिल चाहिए !!*

8 साल पहले डिप्टी CM केशव मौर्य ने जो ट्राइसाइकिल दी थी, वो टूट चुकी है। एक साल से नई साइकिल के लिए आवेदन कर रखा है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। मामला UP के जिला कौशांबी का है।
*दीनानाथ मिश्रा को घर, बंगला, गाड़ी नहीं...सिर्फ एक ट्राईसाइकिल चाहिए !!*
8 साल पहले डिप्टी CM केशव मौर्य ने जो ट्राइसाइकिल दी थी, वो टूट चुकी है। एक साल से नई साइकिल के लिए आवेदन कर रखा है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। मामला UP के जिला कौशांबी का है।
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आकाशवाणी🙏, 13-8-2026 ई0" नागपंचमी और सोमवार "! 17 अगस्त 2026 ई को नाग पंचमी एवं श्रावण माह का तीसरा सोमवार दोनों एक साथ मान्य रहेंगे! सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पढ़ रहा है । 17 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार आ रहा है । अतः इस वर्ष सोमवार और नाग पंचमी दोनों एक साथ मान्य रहेंगे । यह बड़े सौभाग्य की बात है। यह दोनों त्यौहार एक साथ आ रहे हैं । यह नाग पंचमी और सोमवार शुभ लाभ एवं पुण्य प्रदान करने वाला होगा।
    1
    आकाशवाणी🙏, 
13-8-2026 ई0" नागपंचमी और सोमवार "! 
17 अगस्त 2026 ई को नाग पंचमी एवं श्रावण माह का तीसरा सोमवार दोनों एक साथ  मान्य रहेंगे! 
सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पढ़ रहा है । 
17 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार  आ रहा है । अतः इस वर्ष सोमवार और नाग पंचमी दोनों एक साथ मान्य रहेंगे । यह बड़े सौभाग्य की बात है। यह दोनों त्यौहार एक साथ आ रहे हैं । यह नाग पंचमी और सोमवार शुभ लाभ एवं पुण्य प्रदान करने वाला होगा।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    19 min ago
  • बागापार नगर इकाई में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में व्यापारी एकता, संगठन विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले ‘स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ’ को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारियों से शामिल होने की अपील की गई।
    1
    बागापार नगर इकाई में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। 
बैठक में व्यापारी एकता, संगठन विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। 
3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले ‘स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ’ को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारियों से शामिल होने की अपील की गई।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *एक खूबसूरत वीडियो जो आपकी आँखों में गर्व और खुशी के आँसू छलका सकता है* ___________________________ “यहाँ एक युवती अपने बच्चे के साथ भारत लौट रही है, जिसका जन्म विदेश की धरती पर हुआ था। हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वह पहली चीज जो करती है, वह है अपने सिर पर भारतीय मिट्टी का एक कण लगाना, जो उसके जन्म देश के आशीर्वाद और सम्मान का प्रतीक है। फिर, वह अपनी दो महीने की बच्ची को माँ भारत की गोद में रखती है, ताकि वह उसे स्वीकार करे और आशीर्वाद दे। तभी दादी बच्चे को उठाती हैं।” हवाई अड्डे के कोलाहल के बीच कितना सुंदर हावभाव! एक सबूत, यदि किसी प्रमाण की आवश्यकता हो, कि अंततः परवरिश और संस्कार ही सामने आते हैं। *एक खूबसूरत वीडियो जो आपकी आँखों में गर्व और खुशी के आँसू छलका सकता है* ___________________________ “यहाँ एक युवती अपने बच्चे के साथ भारत लौट रही है, जिसका जन्म विदेश की धरती पर हुआ था। हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वह पहली चीज जो करती है, वह है अपने सिर पर भारतीय मिट्टी का एक कण लगाना, जो उसके जन्म देश के आशीर्वाद और सम्मान का प्रतीक है। फिर, वह अपनी दो महीने की बच्ची को माँ भारत की गोद में रखती है, ताकि वह उसे स्वीकार करे और आशीर्वाद दे। तभी दादी बच्चे को उठाती हैं।” हवाई अड्डे के कोलाहल के बीच कितना सुंदर हावभाव! एक सबूत, यदि किसी प्रमाण की आवश्यकता हो, कि अंततः परवरिश और संस्कार ही सामने आते हैं।
    1
    *एक खूबसूरत वीडियो जो आपकी आँखों में गर्व और खुशी के आँसू छलका सकता है*
___________________________

“यहाँ एक युवती अपने बच्चे के साथ भारत लौट रही है, जिसका जन्म विदेश की धरती पर हुआ था। हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वह पहली चीज जो करती है, वह है अपने सिर पर भारतीय मिट्टी का एक कण लगाना, जो उसके जन्म देश के आशीर्वाद और सम्मान का प्रतीक है।

फिर, वह अपनी दो महीने की बच्ची को माँ भारत की गोद में रखती है, ताकि वह उसे स्वीकार करे और आशीर्वाद दे। तभी दादी बच्चे को उठाती हैं।”

हवाई अड्डे के कोलाहल के बीच कितना सुंदर हावभाव! एक सबूत, यदि किसी प्रमाण की आवश्यकता हो, कि अंततः परवरिश और संस्कार ही सामने आते हैं।
*एक खूबसूरत वीडियो जो आपकी आँखों में गर्व और खुशी के आँसू छलका सकता है*
___________________________
“यहाँ एक युवती अपने बच्चे के साथ भारत लौट रही है, जिसका जन्म विदेश की धरती पर हुआ था। हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वह पहली चीज जो करती है, वह है अपने सिर पर भारतीय मिट्टी का एक कण लगाना, जो उसके जन्म देश के आशीर्वाद और सम्मान का प्रतीक है।
फिर, वह अपनी दो महीने की बच्ची को माँ भारत की गोद में रखती है, ताकि वह उसे स्वीकार करे और आशीर्वाद दे। तभी दादी बच्चे को उठाती हैं।”
हवाई अड्डे के कोलाहल के बीच कितना सुंदर हावभाव! एक सबूत, यदि किसी प्रमाण की आवश्यकता हो, कि अंततः परवरिश और संस्कार ही सामने आते हैं।
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीएम पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। फरेंदा की ओर से महराजगंज जा रहा खाद्य तेल से लदा तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 25 बीटी 3866 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद दो महिलाओं को चपेट में लेते हुए सड़क के दूसरी तरफ पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे मौजूद महिलाओं को अपनी चपेट में लेता हुआ पलट गया। टक्कर पलटने के दौरान की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। हादसे में चेहरी टोला, कोल्हुआजोत निवासिनी लक्ष्मीना (लगभग 21 वर्ष), पत्नी जय हिंद निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला पारस की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक और उसके सहकर्मी को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी पर पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं भीषण हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Public maharajganj #Maharajganj #maharajganjnews #pharenda #NewsUpdate #RoadAccident #accident #RoadSafety #MaharajganjPolice #everyone #followers
    1
    महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीएम पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। फरेंदा की ओर से महराजगंज जा रहा खाद्य तेल से लदा तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 25 बीटी  3866 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद दो महिलाओं को चपेट में लेते हुए सड़क के दूसरी तरफ पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे मौजूद महिलाओं को अपनी चपेट में लेता हुआ पलट गया। टक्कर पलटने के दौरान की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए।
हादसे में चेहरी टोला, कोल्हुआजोत निवासिनी लक्ष्मीना (लगभग 21 वर्ष), पत्नी जय हिंद निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला पारस की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक और उसके सहकर्मी को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी पर पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं भीषण हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Public maharajganj #Maharajganj #maharajganjnews #pharenda #NewsUpdate #RoadAccident #accident #RoadSafety #MaharajganjPolice #everyone #followers
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.