पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलैनो से 7 बोरी अखरोट और फेयर एंड लवली सहित भारी सामान बरामद, 1 गिरफ्तार महराजगंज-पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाया जा रहा भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को फरेन्दा पुलिस ने कस्बा फरेन्दा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बलैनो कार (गाड़ी संख्या UP56AY1907) को संदिग्ध पाकर रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गाड़ी में 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी और 4 प्लास्टिक में रखी 275 अदद फेयर एंड लवली ट्यूब मिली। प्रारंभिक जांच में सामान के वैध कागजात नहीं पाए गए। पुलिस ने मौके से कार चालक सुनील मिश्रा पुत्र देवतामनी मिश्रा निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती उम्र करीब 34 वर्ष को हिरासत में ले लिया। बरामद सामान और वाहन को कब्जे में लेकर थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0 NIL/2026 धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने सामान को तस्करी के माध्यम से लाने की बात स्वीकारी है। पुलिस को आशंका है कि यह सामान नेपाल सीमा के रास्ते लाकर आगे अन्य जिलों में खपाया जाना था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उ0नि0 सौरभ पटेल, कां0 अनिल कुमार यादव, रिकां0 गौरव वर्मा और रिकां0 अजय यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। फरेन्दा पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई तस्करों के लिए कड़ा संदेश है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नेटवर्क के अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

- पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलैनो से 7 बोरी अखरोट और फेयर एंड लवली सहित भारी सामान बरामद, 1 गिरफ्तार महराजगंज-पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाया जा रहा भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को फरेन्दा पुलिस ने कस्बा फरेन्दा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बलैनो कार (गाड़ी संख्या UP56AY1907) को संदिग्ध पाकर रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गाड़ी में 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी और 4 प्लास्टिक में रखी 275 अदद फेयर एंड लवली ट्यूब मिली। प्रारंभिक जांच में सामान के वैध कागजात नहीं पाए गए। पुलिस ने मौके से कार चालक सुनील मिश्रा पुत्र देवतामनी मिश्रा निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती उम्र करीब 34 वर्ष को हिरासत में ले लिया। बरामद सामान और वाहन को कब्जे में लेकर थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0 NIL/2026 धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने सामान को तस्करी के माध्यम से लाने की बात स्वीकारी है। पुलिस को आशंका है कि यह सामान नेपाल सीमा के रास्ते लाकर आगे अन्य जिलों में खपाया जाना था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उ0नि0 सौरभ पटेल, कां0 अनिल कुमार यादव, रिकां0 गौरव वर्मा और रिकां0 अजय यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। फरेन्दा पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई तस्करों के लिए कड़ा संदेश है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नेटवर्क के अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।1
- महराजगंज में घर में घुसकर लूटपाट का आरोप! ₹1.50 लाख नकद और जेवर ले जाने का दावा, SP से लगाई गुहार महराजगंज में घर में घुसकर लूटपाट का आरोप! ₹1.50 लाख नकद और जेवर ले जाने का दावा, SP से लगाई गुहार1
- लखनऊ: होटल में अधिकारी और महिला कर्मचारी के कथित विवाद का वीडियो वायरल लखनऊ: होटल में अधिकारी और महिला कर्मचारी के कथित विवाद का वीडियो वायरल लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से जुड़े एक अधिशासी अभियंता और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच कथित नजदीकियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल दावे के मुताबिक, महिला कर्मचारी पहले बांदा कार्यालय में तैनात थी, जहां अधिकारी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ीं। अधिकारी का तबादला गोंडा होने के बाद कथित तौर पर महिला को लखनऊ के एक होटल में बुलाया गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति को इसकी जानकारी होने पर वह होटल पहुंचा और कमरे में दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद होटल में हंगामा होने का दावा किया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- महाराजगंज में भव्य तिरंगा यात्रा | सिसवा मंडल ने देशभक्ति के रंग में मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महाराजगंज के सिसवा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर वीर नायकों को श्रद्धांजलि दी।1
- आकाशवाणी🙏, 13-8-2026 ई0" नागपंचमी और सोमवार "! 17 अगस्त 2026 ई को नाग पंचमी एवं श्रावण माह का तीसरा सोमवार दोनों एक साथ मान्य रहेंगे! सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पढ़ रहा है । 17 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार आ रहा है । अतः इस वर्ष सोमवार और नाग पंचमी दोनों एक साथ मान्य रहेंगे । यह बड़े सौभाग्य की बात है। यह दोनों त्यौहार एक साथ आ रहे हैं । यह नाग पंचमी और सोमवार शुभ लाभ एवं पुण्य प्रदान करने वाला होगा।1
- सुकरौली में तिरंगा यात्रा का जोश, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा मंडल सुकरौली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सुकरौली मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेहरू इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय बना रहा। यात्रा का नेतृत्व भाजपा सुकरौली मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप ने किया। यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही, केन यूनियन अध्यक्ष विवेक उर्फ बंटी सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री शशांक त्रिपाठी, जिला मंत्री के. ज्ञान विक्रम सिंह, पूर्व विधायक पवन खेड़िया, ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, डॉ. रवि सिंह, आशुतोष पांडेय, जय किशन यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, मोहित यादव, कान्हा श्रीवास्तव, वरुण जायसवाल, नगर अध्यक्ष राजनीति कश्यप, सत्यवान सिंह, देवेंद्र सिंह, दीपक जायसवाल, अर्जुन पटेल, अरविंद गुप्ता और शैलेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, सभासद और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा हर नागरिक को इसके सम्मान और राष्ट्र की एकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। तिरंगा यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- बागापार नगर इकाई में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में व्यापारी एकता, संगठन विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले ‘स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ’ को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारियों से शामिल होने की अपील की गई।1
- कई दिनों के भीषण गर्मी के बीच वातावरण हुआ सुहावना, पडरौना में तेज बारिश ने तपती गर्मी से दिलाई निजात। #padrauna_kushinagar #NewsUpdate #rainyday1
- अतीक के बेटे अबान की कार हादसे का वीडियो आया सामने, क्या देखा आपने माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की कार दुर्घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। यह वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही दूसरी कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस के अनुसार यह हादसा 6 अगस्त को झांसी से लगभग 70 किमी पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। अबान अपने भाई अली से मिलने झांसी जेल जा रहा था। भास्कर के रिपोर्टर सोनू का कहना है कि वीडियो की लोकेशन और घटनास्थल एक ही है। वीडियो में घटनास्थल के पास घर भी दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से कार डिवाइडर से टकराकर उछली, उससे साफ है कि यह उसी हादसे का फुटेज है। इस हादसे के बाद से ही अतीक परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। अबान और सोनू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है।फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और कोई अन्य वाहन इसमें शामिल तो नहीं था।1