Shuru
Apke Nagar Ki App…
#बुलंदशहर: पश्चिम क्षेत्र प्रभारी नवाब सिंह नागर दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा के निधन पर बोले
Manuddin Khan
#बुलंदशहर: पश्चिम क्षेत्र प्रभारी नवाब सिंह नागर दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा के निधन पर बोले
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सासनी। क्षेत्र के गांव बसगोई के माजरा नगला वीरबल में बुधवार रात अज्ञात चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला और सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित चरन सिंह पुत्र धर्म सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब एक से चार बजे के मध्य अज्ञात चोर घर में घुस गए और ऊपर बने कमरे को निशाना बनाया। चोर वहां रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त पस्त पड़ा था। जांच करने पर घर में रखी नकदी और आभूषण गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 1.17 लाख रुपये नकद ले गए। इसके अलावा सोने का टीका, दो मंगलसूत्र, बेसर, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, चार लेडीज और दो पुरुषों की अंगूठियां चोरी हुई हैं। चांदी के सामान में तीन कौंधनी, दो रेशम पट्टी, तीन चेन, दो हाथफूल, दो जोड़ी बिछिया, पांच जोड़ी पाजेब, 12 लच्छे तथा बच्चों के करीब 500 ग्राम चांदी के खड़ुआ शामिल हैं। चोर तीन शर्ट समेत अन्य सामान भी ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश के साथ ही घटना के खुलासे के लिए जांच में जुटी है।1
- आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार की मौके पर हुई दर्दनांक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम जनपद हाथरस के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के सादाबाद मंडी के पास आगरा से अपने गांव कोकना खुर्द जा रहे अक्षय कुमार पुत्र जितेंद्र प्रताप सिंह की कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में कार सवार अक्षय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि युवक अपनी कार से आगरा से अपने गांव जा रहा था तभी को कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में कर सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा कार को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।1
- सहपऊ पुलिस ने पकड़े 5 जुआरी, 5 लाख से अधिक की नगदी बरामद.... हाथरस के सहपऊ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ग्राम बुढ़ाइच में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा मौके से 5 अंतरजनपदीय जुआरी गिरफ्तार छापेमारी में 5 लाख 50 हजार से अधिक की नगदी बरामद 5 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और 2 बाइक भी जब्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी आगरा और एटा से आकर खेल रहे थे जुआ तीन आरोपियों पर पहले से भी जुआ अधिनियम के मुकदमे है दर्ज पुलिस ने जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा किया दर्ज मामले में आगे की वैधानिक जांच और कार्रवाई जारी1
- पूर्व विधायक भगवान शर्मा पर कांग्रेस नेत्री से मारपीट और बदसलूकी का आरोप कोतवाली में मामला दर्ज करने की मांग सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल शिकारपुर : बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाली कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा, ने पूर्व बाहुबली विधायक श्रीभगवान शर्मा गुड्डू पंडित, पर घर में घुसकर गाली-गलौज मारपीट और अभद्रता करने का गम्भीर आरोप लगाया है पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है पीड़िता अर्चना पांडा, के अनुसार वह अपने बेटे के साथ घर के भीतर थी आरोप है कि पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, उनके निवास स्थान पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगें पीड़िता जब दरवाजा खोलने गई तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया शिकायत में कहा गया है कि फर्श पर गिरने के बाद आरोपी ने महिला के बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की महिला की चीख-पुकार सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया वीडियो बनता देख आरोपी मारपीट रोककर पीछे हटा जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर सड़क की ओर भागी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा, ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें तथा उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लम्बित है पीड़िता ने स्पष्ट किया है कि वह कोर्ट में चल रहे किसी भी केस को वापस नहीं लेगी उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए चौबीस घंटे महिला पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय, ने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है जब इस सम्बन्ध में गुड्डू पंडित, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया की ऐसा कोई मामला नहीं है ये सब मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है ।1
- *एटा।* अवागढ़ नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वसमाज के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण की विशाल शोभायात्रा धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शुक्रवार शाम पांच बजे थाना अवागढ़ के सामने जलेसर रोड पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक *संजीव दिवाकर* ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। *अवागढ़ में भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा का विधायक संजीव दिवाकर ने किया शुभारंभ* *एटा।* अवागढ़ नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वसमाज के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण की विशाल शोभायात्रा धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शुक्रवार शाम पांच बजे थाना अवागढ़ के सामने जलेसर रोड पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक *संजीव दिवाकर* ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर मेला संरक्षक अवागढ़ किला के युवराज *ऋषिराज सिंह*, अध्यक्ष *उमेश चंद्र वर्मा*, आयोजक *शिवप्रताप सिंह अंशू*, भाजपा जिला उपाध्यक्ष *राजेश सिंह सरानी, प्रवीन ठाकुर, धर्मपाल सिंह टुल्लन भैय्या, धर्मेंद्र पाल सिंह राजू, अमित जैन मंगी, डॉ. संजीव वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता एवं प्रशांत यादव* सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष *योगेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, रामजी लाल राजपूत एवं हरी सिंह बघेल* की विशेष मौजूदगी रही। *दर्जनों आकर्षक झांकियों ने मोहा मन* शोभायात्रा में दर्जनों विशाल एवं आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। काली अखाड़ा के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान द्वारिकाधीश भव्य रथ पर विराजमान रहे। रथ के साथ *पंडित कृष्ण गोपाल पाराशर, बबलू ठाकुर एवं नीटू शर्मा* मौजूद रहे। शोभायात्रा थाना अवागढ़ के सामने से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए निकली। रास्ते में जगह-जगह नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। *पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद* शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। *थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह* के नेतृत्व में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली गई। *कस्बा इंचार्ज विजय सिंह, एसआई मुकलेश कुमार एवं सिपाही शिवा राणा* सहित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। *रिपोर्ट - पंकज कुमार, ऑल इंडिया ब्यूरो चीफ, अवागढ़, जिला एटा*4
- #बुलंदशहर: पश्चिम क्षेत्र प्रभारी नवाब सिंह नागर दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा के निधन पर बोले1
- शादी के घर में सजावट कर रहे लाइट मैकेनिक की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम शादी के घर में सजावट कर रहे लाइट मैकेनिक की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम सासनी क्षेत्र के जरैय गांव में एक शादी वाले घर में लाइट और झालर की सजावट कर रहे 23 साल के युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में दुख का माहौल है और पूरे गांव में शोक फैल गया है। गुरुवार शाम करीब 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जरैय गांव के रहने वाले सुभाष के 23 वर्षीय बेटे विनीत का पेशा लाइट मैकेनिक का था। वह पड़ोस में रहने वाले अमर मोहम्मद की बेटी की शादी के लिए घर सजाने का काम कर रहा था। सजावट का काम करते समय अचानक विनीत को तेज बिजली का करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। डॉक्टरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। परिजन डॉक्टरों की बात से सहमत नहीं हुए और उसे तुरंत अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। परिजनों ने देर रात करीब 11:30 बजे विनीत का अंतिम संस्कार किया। इस अचानक हुए हादसे से परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि विनीत अविवाहित था और तीन भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था। जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में है और पूरे गांव में शोक है।1
- जहां कृष्ण का नाम होता है, वहां हर मुश्किल का समाधान होता है।” नाम है जिनके बड़े निराले माखन चोर जगत के रखवाले वो है कृष्ण बंसी वाले जे पी सिंह पत्रकार एम डी न्यूज़ अलीगढ की तरफ से समस्त क्षेत्र वासियों व नगर वासियों एवं देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं1
- दरोगा जी को शायद ही समझ में आया होगा कि एक पल में उनकी दुनिया उजड़ जाएगी। जैसे ही यह खबर उन्हें पता चली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सामने रखी अपने भाई की लाश देखकर दरोगा जी खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। वह चाहकर भी अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाए। मैनपुरी के किशनी क्षेत्र से लोग खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए गए थे और दर्शन के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के पलवल में उनके साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में झांसी में तैनात दरोगा देवराज यादव के भाई विजय यादव भी शामिल थे। विजय यादव मूल रूप से किशनी क्षेत्र के चांदा गांव के निवासी थे। भाई की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दरोगा जी का भाई की मौत पर फूट-फूटकर रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है नोट: यह जानकारी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक पोस्ट से ली गई है।1