Shuru
Apke Nagar Ki App…
Umesh Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Umesh Kumar1
- रोड बहुत ज्यादा खराब है1
- Post by पी के तिवारी पत्रकार1
- अभी फरवरी का आधा महीना भी नही ं हुआ है। यूपी में गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर है, लेकिन दोपहर की धूप चुभन े लगी है। बीते ठंड के मौसम में यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया। अब संकेत मिल रहे हैं कि जिस तरह ठंड तेज रही, उसी तरह इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसका असर भी दिखन े लगा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 2025 देश का 8वां सबस े गर्म साल रहा। इसस े पहले 2024 अब तक का सबस े गर्म साल दर्ज किया गया। ऐस े में 2026 को लेकर जो भविष्यवाणिया ं सामन े आ रही हैं, वे चिंता बढ़ान े वाली हैं। सवाल उठता है कि इस बार गर्मी कितनी पड़ेगी? क्या 2026, 2024 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगा? इस बार कितनी ठंड पड़ी1
- अमृतपुर कस्बे में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग स्थित पुराने बस स्टॉप के पास एक बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर को काटकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर पर पड़ी, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि ट्रांसफार्मर से केवल 11000 की लाइन जुड़ी हुई थी। यह ट्रांसफार्मर कुछ दिनों पूर्व ही कस्बे में बढ़ते बिजली के भार को देखते हुए लगाया गया था। इससे अभी एलटी लाइन नहीं जुड़ी हुई थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उनका आरोप है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे सरकारी उपकरण भी सुरक्षित नहीं हैं। घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।3
- बाल श्रम मुक्त फर्रुखाबाद की ओर बढ़े कदम, जिला स्तरीय कार्यशाला में 2026 तक लक्ष्य पूरा करने का संकल्प फर्रुखाबाद ब्यूरो फर्रुखाबाद। जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘उत्तर प्रदेश में बाल श्रम उन्मूलन हेतु राज्य कार्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिला कार्य योजना को अंतिम रूप देने’ के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन श्रम विभाग और एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह, राज्य समन्वयक श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश सैयद रिजवान अली, स्टेट कोऑर्डिनेटर (एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन), व्यापार मंडल अध्यक्ष, एएचटी थाना प्रभारी समेत अन्य अतिथियों द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की विधिवत शुरुआत हुई। जिलाधिकारी ने दिलाई बाल श्रम उन्मूलन की शपथ कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे समाप्त करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में शिक्षा और संस्कार ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। यदि इस अवस्था में बच्चे को शिक्षा से वंचित किया गया तो उसका भविष्य अंधकारमय हो सकता है। जिलाधिकारी ने वर्ष 2026 तक फर्रुखाबाद को बाल श्रम मुक्त जनपद बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए सभी विभागों, संगठनों और जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल श्रम उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक ने जताई सख्त प्रतिबद्धता पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। बाल श्रम दंडनीय अपराध है और इससे समाज तथा व्यापार दोनों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिनकी कहीं सुनवाई नहीं होती, पुलिस उनके साथ खड़ी है और बाल श्रम के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश को 2027 तक बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य राज्य समन्वयक सैयद रिजवान अली ने बताया कि वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों को बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि चयनित आकांक्षी जनपदों को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त किया जाना है। उन्होंने ईंट-भट्टों और श्रम प्रधान क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया। एक्शन प्लान पर हुई समूह चर्चा कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में बांटकर बाल श्रम हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान, रेस्क्यू अभियान, पुनर्वास, स्कूल नामांकन और निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर चर्चा कराई गई। अंत में जिला स्तरीय एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह ने विभागीय कन्वर्जेंस को और मजबूत करने तथा बाल श्रम प्रभावित क्षेत्रों में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में आईआईए अध्यक्ष रोहित गोयल, जरदोजी व्यापार मंडल अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी, समाजसेवी आकिल खों, असलम अंसारी, अजमा अजीज, डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. संजीव गंगवार, सदानंद शुक्ला, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल संरक्षण अधिकारी, कौशल विकास केंद्र सहित विभिन्न विभागों व संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद3
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से सख्त कार्रवाई देखने को मिली है माफिया के रूप में चर्चित अनुपम दुबे के भाइयों को पुलिस ने उठाया ।1
- अलीगढ़ नुमाइश में जलपरी का किरदार निभाने वाली अंजलि ने ठेकेदार पर लगाया पेमेंट नहीं देने का आरोप।1