तधवा से बैरिया पुलिस ने 8 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को दबोचा, बाइक जब्त बैरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तधवानंदपुर पंचायत अंतर्गत तधवा गांव से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की है तथा एक बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान तधवा गांव निवासी ओमप्रकाश कुमार के रूप में की गई है। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तधवा गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को शराब और बाइक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
तधवा से बैरिया पुलिस ने 8 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को दबोचा, बाइक जब्त बैरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तधवानंदपुर पंचायत अंतर्गत तधवा गांव से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की है तथा एक बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान तधवा गांव निवासी ओमप्रकाश कुमार के रूप में की गई है। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तधवा गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को शराब और बाइक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
- बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आठ साल से फरार लूट-डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वर्ष 2016 में दर्ज एक गंभीर डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुफस्सिल थाना कांड संख्या 301/16, दिनांक 02 जुलाई 2016, धारा 395 भारतीय दंड संहिता (डकैती) के तहत नामजद आरोपी असलम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी चनपटिया थाना क्षेत्र के खड़देउर महना (वार्ड संख्या-02) का निवासी है। उसके पिता का नाम हदीश अंसारी है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से कानून की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। डकैती की घटना के बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापामारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस इसे अपनी सतत एवं सक्रिय कार्रवाई का परिणाम बता रही है।1
- बेतिया नगर निगम की महापौर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया ने शहिद स्मारक के हो रहे सौंदर्यीकरण के विषय में बताया 04.02.2026.1
- इ ना हम इनकरा के भगईले बानी, विडियो जारी कर प्रेमिका ने लगाई गुहार। -- नौतन से घर से भाग प्रेमी जोड़ों ने की शादी।2
- रिक्शा मजदूर सभा भवन, बेतिया में आज 5 फ़रवरी गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दबाव में झुककर अमेरिकी कृषि उत्पादों पर शून्य प्रतिशत आयात शुल्क स्वीकार कर किसानों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि जहां अमेरिका भारतीय उत्पादों पर भारी टैरिफ लगा रहा है, वहीं मोदी सरकार अमेरिकी हितों के आगे आत्मसमर्पण कर भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि 4 से 11 फरवरी तक गांव-गांव जनसभाएं आयोजित कर मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और मोदी व डोनाल्ड ट्रम्प के पुतले जलाए जाएंगे। साथ ही 12 फरवरी की आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांवों और शहरों में बड़े पैमाने पर जन-प्रदर्शन किए जाएंगे। कन्वेंशन के अंत में किसानों-मजदूरों ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया।1
- सुगौली के फुलवरिया टॉल कर्मियों पर अवैध राशि वसूलने का आरोप लगा कर ट्रक मालिक द्वारा दर्ज कराई गई केस को टॉल संचालक ने बेबुनियाद और निराधार बताया है। और उन्होंने वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।1
- मुजफ्फरपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन दो अलग-अलग छापेमारी में अवैध हथियारों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार मुजफ्फरपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और सक्रिय पुलिसिंग को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कांटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चार शातिर अभियुक्तों को अवैध हथियारों और कारतूस के साथ धर दबोचा है। पहली कार्रवाई 4 फरवरी की शाम कांटी थाना क्षेत्र के नेता चौक स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनू उर्फ अरमान अली और कुणाल कुमार को रंगे हाथों अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने कांटी थाना कांड संख्या-72/26 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में दूसरी सफलता 5 फरवरी की अल सुबह करीब 2:35 बजे मिली, जब लालू-राबड़ी मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मिथुन कुमार और रौशन कुमार को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से भी अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए, जिसके बाद कांटी थाना कांड संख्या-73/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इन दोनों कार्रवाइयों में कुल एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू और कुणाल स्थानीय क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जबकि मिथुन और रौशन तुर्की थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए इन अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि इनके गिरोह और आगामी योजनाओं का खुलासा किया जा सके।1
- बैरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तधवानंदपुर पंचायत अंतर्गत तधवा गांव से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की है तथा एक बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान तधवा गांव निवासी ओमप्रकाश कुमार के रूप में की गई है। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तधवा गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को शराब और बाइक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।1
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026: जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण बेतिया। आज दिनांक 05/02/2026 को जिला पदाधिकारी महोदय, पश्चिम चंपारण, बेतिया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के तत्वावधान में आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के अवसर पर बेतिया जिला अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- नौतन/ प्रखंड क्षेत्र के डबरिया पंचायत अंतर्गत परसौनी तिवारी टोला गांव में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर जी के मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर परसौनी तिवारी टोला गांव से खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जलाशय तक पहुंची। जहां पारंम्परिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” एवं हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान एवं भक्तिमय बना रहा इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल कायम रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर का स्मरण किया, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। उसी आस्था और विश्वास से श्रद्धापूर्वक उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हो गया। उसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है।।3