आईजीआरएस निस्तारण में फतेहपुर प्रदेश में नंबर-1, एसपी अभिमन्यु मांगलिक की सख्त मॉनिटरिंग का असर फतेहपुर। जनपद फतेहपुर ने एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। मार्च माह में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) शिकायतों के निस्तारण में फतेहपुर जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक की नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी कार्यशैली को दिया जा रहा है। एसपी द्वारा आईजीआरएस शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए। नतीजतन, जनपद के सभी 21 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिकायतों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता दिखाई, जिससे जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान से पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह निरंतर समीक्षा कर व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।
आईजीआरएस निस्तारण में फतेहपुर प्रदेश में नंबर-1, एसपी अभिमन्यु मांगलिक की सख्त मॉनिटरिंग का असर फतेहपुर। जनपद फतेहपुर ने एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। मार्च माह में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) शिकायतों के निस्तारण में फतेहपुर जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक की नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी कार्यशैली को दिया जा रहा है। एसपी द्वारा आईजीआरएस शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए। नतीजतन, जनपद के सभी 21 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिकायतों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता दिखाई, जिससे जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान से पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह निरंतर समीक्षा कर व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।
- Post by Vimal kumar4
- आईजीआरएस निस्तारण में फतेहपुर प्रदेश में नंबर-1, एसपी अभिमन्यु मांगलिक की सख्त मॉनिटरिंग का असर फतेहपुर। जनपद फतेहपुर ने एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। मार्च माह में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) शिकायतों के निस्तारण में फतेहपुर जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक की नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी कार्यशैली को दिया जा रहा है। एसपी द्वारा आईजीआरएस शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए। नतीजतन, जनपद के सभी 21 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिकायतों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता दिखाई, जिससे जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान से पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह निरंतर समीक्षा कर व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।1
- फतेहपुर में स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौत फतेहपुर के खखरेरु थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कूली बस ने 14 वर्षीय छात्र आयुष कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस ने एक बाइक सवार युवक को भी टक्कर मारी, जो गं फतेहपुर, खखरेरु थाना क्षेत्र के चकिया चौराहे के पास बुधवार सुबह एक स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बस ने एक बाइक सवार युवक को भी टक्कर मार दी। बाइक सवार भी गंभीर घायल है। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी 14 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र शंकर लाल कस्बे के एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। गांव से करीब सौ मीटर आगे आते ही दामपुर मार्ग पर पीछे से आई एक स्कूली बस ने पहले साइकिल सवार आयुष को रौंदा इसके बाद आगे जा रहे बाइक सवार 22 वर्षीय शिवम यादव पुत्र विजय कुमार निवासी बरईपुर को भी टक्कर मार दी। आयुष की तो मौके पर ही मौत हो गई। शिवम गंभीर घायल है। हादसे के बाद बस चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया है। गुस्साए परिजनों संग ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है। शव उठाने से पुलिस को रोक दिया है। मौके पर पुलिस मौजूद है1
- सुविधाजनक और सुंदर2
- Post by Devendra Kumar2
- रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बछरावां थाना क्षेत्र के कुर्री गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही छोटी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल प्रिया, जो अपाहिज है और सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपना जीवन यापन करती है, पर उसके भाई ने नशे की हालत में हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- खागा नौबस्ता मार्ग का हुवा भूमि पूजन भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने किया भूमि पूजन खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत के नौबस्ता मार्ग खागा मे आज खागा की लोकप्रिय विधायक कृष्णा पासवान जी के नेतृत्व मे किया गया उन्होंने बताया की बड़े हर्ष की बात हैँ की वर्षो की मेहनत रंग लाई जिसकी वजह से आज भूमि पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुवा साथ यहाँ पर आये हुवे प्रभू श्री राम के भक्तो को बता दें की राम लीला मैदान और अयोध्या मंदिर खागा के सुंदरी करण के लिए बजट 27 लाख रूपये प्राप्त हुवा हैँ जिसका कार्य बहुत जल्द शुरू हो जायेगा. दर्शकों को बता दें की विपक्ष की सपा विधायक ऊषा मौर्य ने मौके पर आकर अडचन डालने का किया प्रयास लोक निर्माण विभाग फतेहपुर से धीरज पाण्डेय ने बताया की नौबस्ता रोड बनना हैँ मार्ग की लम्बाई 11 किलोमीटर हैँ जिसकी लागत 28 करोड़ 71 लाख हैँ जो की 5 किलोमीटर विधानसभा खागा 6 किलोमीटर हुसैगंज विधानसभा मे आती हैँ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दर्शको को बता दें की नौबस्ता घाट मे श्रद्धांलुओं को सावन के महीने मे अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था जिस विषय मे नगर पंचायत खागा के लोगो ने पूर्व मे भी खागा विधायक कृष्णा पासवान जी से आग्रह किया था श्रद्धांलुओं के दर्द को देखते हुवे विधायक जी के अथक प्रयास से यह मार्ग पास हुवा हैँ और आज भूमि पूजन हुवा हैँ लेकिन सपा से विधायक व पी डी ए के लोगो को शायद ये सारे कार्य पसंद नहीं आ रहे हैँ. सपा विधायक व उनके कुछ नेताओं ने प्रायोजित ढंग से इस भूमि पूजन मे बाधा डालने का कुत्सित प्रयास किया हैँ जिसका विडिओ इस समय सोशल मिडिया मे वायरल हो रहा हैँ जिसमे ये बताने का प्रयास किया गया हैँ की खागा विधानसभा की विधायक ने उन्हें पूजा मे बैठने से मना कर दिया हैँ जबकि शास्त्रों के अनुसार आपको बता दें की सनातन धर्म मे जो व्यक्ति पूजा मे बैठा हैँ वो मन्त्रोंचरण के समय बोलता नहीं हैँ.4
- तूफान-बारिश से अढावल का पीपा पुल बहा, आवागमन ठप फतेहपुर। बीती रात आए तेज तूफान और भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। अढावल क्षेत्र स्थित पीपा पुल का बड़ा हिस्सा तेज बहाव में बह गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुल क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संपर्क टूटने से ग्रामीणों को हुई भारी परेशानी पुल बहने के चलते दैनिक आवागमन करने वाले लोगों, छात्रों और किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अचानक हुए इस नुकसान से स्थानीय लोग वैकल्पिक रास्तों की तलाश में भटकते नजर आए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल दुरुस्त कराने की मांग की। मरम्मत कार्य जारी, आंशिक यातायात बहाल करने की कोशिश घटना की जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गए। प्रशासन की निगरानी में पूरे दिन कार्य चलता रहा और शाम तक आंशिक रूप से यातायात बहाल करने का प्रयास किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पुल को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा, जिससे आवागमन सामान्य हो सके।1